भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि अगले चुनाव में भारत की जनता को तय करना है कि उन्हें मजबूर सरकार चाहिए या मजबूत सरकार। देश में मजबूरी का फायदा उठाकर भ्रष्टाचार करने वाली सरकार या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली मजबूत सरकार चाहिए,इसका तय करना अब जनता के हाथ में है। महागठबंधन को उन्होंने ढकोसला करार दिया। भाजपा अध्यक्ष ने स्वीकार किया कि यदि उत्तरप्रदेश में यदि समाजवादी पार्टी और बसपा एक साथ लड़ते हैं तो हमारे लिए कुछ समस्या अवश्य आयेगी।हमारी पार्टी का उत्तर प्रदेश में 45 प्रतिशत वोट रहा है और अखिलेश यादव और मायावती का संयुक्त वोट प्रतिशत करीब 51 प्रतिशत होता है। इस स्थिति में भाजपा को 6 प्रतिशत के अंतर को पाटना है। जिसके लिए हम प्रतिबद्धता से लगे हैं।
BJP लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
BJP लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
8 दिसंबर 2018
9 सितंबर 2017
हम अगले 30 वर्षों में स्थिर सरकार बनाये रखने के लिए प्रतिबद्ध - अमित शाह
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जोर देकर कहा है कि पार्टी अगले 30 वर्षों में स्थिर सरकार बनाये रखने के लिए प्रतिबद्ध है। अमित शाह दिल्ली में फिक्की द्वारा आयोजित एक इंटरैक्टिव सत्र में बोल रहे थे।उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि फिक्की ने वर्षों से भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में योगदान दिया है और नीति निर्माताओं और उद्योगों के बीच महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।शाह ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने हर महीने इनोवेटिव विकास कार्यक्रम के अंतर्गत राज्यों के प्रतिनिधियों साथ बैठक होती है और विभिन्न परियोजनाओं के समाधान की तलाश की जाती है।
13 मार्च 2017
पूर्व विदेश मंत्री एस एम कृष्णा की भाजपा में जाने की तैयारी
पूर्व विदेश मंत्री एस एम कृष्णा के 15 मार्च को भाजपा में शामिल होने के संकेत हैं । यह घोषणा कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष द्वारा की गई है। भाजपा में जाने का इशारा एस एम कृष्णा पिछले महीने कर चुके थे। भाजपा में घुसने का अपना रास्ता बना लिया था किन्तु सिर्फ इंतजार था पांच प्रदेशों के चुनाव परिणामों का। बता दें उन्होंने पिछले महीने कांग्रेस की सदस्यता से अपना स्तीफा दे दिया था। कृष्णा को कांग्रेस द्वारा जिस गलत तरह से मंत्री पद से हटाया गया था उसका वह अभी तक हाजमा नहीं कर सके हैं। और यही कारण बताया उन्होंने कांग्रेस पार्टी के छोड़ने का। कांग्रेस के बड़े नेता अभी भी उनको मनाने में लगे हैं और उनसे अपना त्यागपत्र बापिस करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस सरकारों में वह कई बार महत्वपूर्ण मंत्री रह चुके हैं। उनका कांग्रेस छोड़ना पार्टी के लिए बड़ा झटका होगा।
11 मार्च 2017
इंटरनेशनल एयरपोर्ट ना बनवाने का जबाब दिया अखिलेश यादव को आगरा की जनता ने
![]() |
| ( जगन प्रसाद गर्ग ) |
आगरा। दुनिया में मशहूर ताज सिटी आगरा में बीजेपी ने अपना सबसे ऊँचा झंडा गाड़ दिया। कमाल की बात है एक सीट तक किसी दूसरी पार्टी के पास नहीं जाने दी। सभी नौ सीटें बीजेपी ने अपनी झोली में डाल लीं। ताज महल जैसी महान ऐतिहासिक ईमारत रखने के बाद भी अखिलेश यादव यहाँ अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा नहीं दिला सके या नहीं दिलाया। यह भी एक कारण रहा है सपा की भारी हार का । आगरा जोकि ताज के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है, अंतराष्ट्रीय टूरिज्म में आगरा का नाम शायद ही कोई न जानता हो वहां इंटरनेशनल एयरपोर्ट न हो , इसे आगरा की जनता कैसे माफ़ कर सकती है। लखनऊ और उत्तर प्रदेश से ज्यादा आगरा को दुनिया भर के लोग जानते हैं। उत्तर विधानसभा सीट से विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने 70 हजार से अधिक वोटों के अंतराल से प्रतिद्वंद्वी बसपा उम्मीदवार ज्ञानेन्द्र गौतम को हराया। यह आगरा की सबसे बड़ी जीत रही।
18 फ़रवरी 2017
उत्तर प्रदेश में मोदी की लहर सुनामी के समान - अमित शाह
भाजपा नेता अमित शाह ने गोरखपुर में संवाददाताओं से कहा कि हमारी पार्टी को दो तिहाई बहुमत मिलेगा। उन्होंने विश्वाश के साथ कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की ही सरकार बनेगी। कांग्रेस-सपा गठंबधन पर निशाना लगाते हुए कहा कि जिन्हें जन्म से ही सबकुछ प्राप्त हो गया है , ये लोग पैदाशी शहजादे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश में नरेंद्रे मोदी की लहर को सुनामी बताया। अमित शाह ने कहा कि हमारी पार्टी ने महिलाओं को सबसे ज्यादा उम्मीदवार बनाया है और राजनीति में उनकी भागीदारी को आगे बढ़ाया है। शाह ने कहा कि अखिलेश यादव अपनी हार को स्वीकार कर चुके हैं।
6 दिसंबर 2016
बहुत भारी पड़ सकती है बीजेपी को नोटबंदी चुनावों में - राज बब्बर
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने हाल में दिए गए अखिलेश यादव के कांग्रेस सपा के गठबंधन के बयान को सिर्फ अफवाह बताया। जिसमें अखिलेश ने कहा था कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी गठबंधन को कुल 403 में से 300 से ज्यादा सीटें मिल सकती हैं। राज बब्बर ने साफ साफ कहा कि मुझे इस सम्बन्ध में कतई जानकारी नहीं है और नाही केंद्र ने मुझसे इस बारे में कहा है। नोटबंदी से नाराज़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले प्रदेश के चुनावों में नरेद्र मोदी की पार्टी को यह बहुत भारी पड़ सकता है। उन्होंने कहा शायद ही इस परेशानी कोई नागरिक बचा हो।
28 नवंबर 2016
अब भाजपा सांसद और विधायकों के बैंक खातों पर निगाह मोदी की
भाजपा के सांसद,विधायकों से बैंक खातों का विवरण माँगा मोदी ने। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पार्टी के सभी सांसद और विधायकों से 8 नवंबर से 31 दिसंबर के बीच उनके बैंक खातों में हुई लेनदेन का सारा विवरण देने के लिए कहा है। मोदी ने पार्टी की संसदीय दल की बैठक में कहा कि आयकर कानून में संशोधन से जुड़े विधेयक का उद्देश्य गरीबों से लूटा गया पैसा उन्हें वापस करना है, न कि काले धन को सफेद करना है।उन्होंने विशेष जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत जुटाई गई रकम का उपयोग जनकल्याण की योजनाओं के लिए होगा।
10 अगस्त 2016
बसपा मुखिया मायावती हैं भ्रष्टाचार की देवी - स्वामी प्रसाद मौर्य
![]() |
| स्वामी प्रसाद मौर्य |
लखनऊ। हाल ही में बसपा से भाजपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पहली बार पहुँचने पर मायावती को भ्रष्टाचार की देवी की संज्ञा दी ।मौर्य ने बसपा मुखिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने जिस तरह से भ्रष्टाचार फैलाया है, उसकी बदबू सारे भारत में फैलनी आरम्भ हो गयी है।मौर्य ने कहा कि खुद को दलितों की मसीहा बताने वाली मायावती टिकट देते समय उम्मीदवारों से करोड़ों रूपये लेती हैं।
7 अगस्त 2016
स्वाति सिंह मायावती के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी - दयाशंकर सिंह
लखनऊ। जेल से निकलने के बाद भाजपा के बर्खास्त नेता दयाशंकर सिंह ने अपनी पत्नी स्वाति सिंह के मायावती के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा की है। उन्होंने अपने बयान में इस बात का उल्लेख नहीं किया कि उनकी पत्नी किस राजनीतिक पार्टी की उमीदवार बनेगी। दयाशंकर सिंह के बबंडर मचा देने वाले बयान के बाद उनकी पत्नी स्वाति सिंह खुलकर राजनीतिक मैदान में सामने आयी हैं। अब देखना है कौन सी पार्टी स्वाति सिंह को अपना उमीदवार बनाती है।
6 अगस्त 2016
मायाबती के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पेणीकर्त्ता को जमानत मिली
--दयाशंकर की पत्नी की नामजद तहरीर पर पुलिस कुछ भी नहीं कर सकी
लखनऊ: प्रदेश के मऊ जनपद की एक अदालत ने भारतीय
जनता पार्टी से निष्कासित नेता दयाशंकर
सिंह को बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती
के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में जमानत दे दी है। उन्हें पचास-पचास हजार
रूपये के
दो बॉन्ड और इतनी ही राशि के दो मुचलके पर जमानत दी गई है। दयाशंकर सिंह के विरुद्ध आईपीसी की कई धाराओं के
अतिरिक्त एससी/एसटी एक्ट
![]() |
| (दयाशंकर सिंह) |
20 जुलाई 2016
मायावती की तुलना वेश्या से करना महंगा पड़ा दयाशंकर सिंह को
बी जे पी उपाध्यक्ष द्वारा अपशब्द का इस्तेमाल करना बहुत महंगा पड़ा। मायावती की तुलना वेश्या से करने वाले हाल ही में नवनियुक्त बी जे पी उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह को राज्यसभा में हंगामे के बाद पद से हटा दिया गया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने सदन में विचार व्यक्त करते हुए कहा यदि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जाती तो लोग सड़कों पर उतर सकते हैं।लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रसंघ अध्यक्ष रहे दयाशंकर सिंह छात्र राजनीति में हमेशा सक्रीय रहे थे। अरुण जेटली ने खेद जाहिर करते हुए इस तरह के बयान पर भारी दुख व्यक्त किया।
16 जुलाई 2016
कांग्रेस नेतृत्वहीन और दिवालिया पार्टी,बब्बर कुछ नहीं कर सकते - केशव प्रसाद
गोरखपुर-भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस को नेतृत्वहीन और दिवालिया पार्टी बताया।मौर्य ने कहा एक्टर से नेता बने प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष कांग्रेस की नैया को नहीं बचा सकते हैं।चाहें राज बब्बर, राहुल गांधी या प्रियंका गांधी भी क्यों ना आ जाएँ कांग्रेस के प्रचार में, पार्टी को प्रदेश में पुनर्जीवित करने में सक्षम नहीं हो सकेंगे। हम राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस मुक्त भारत बनाना चाहते हैं और उत्तर प्रदेश को समाजवादी पार्टी और बी एस पी मुक्त बनाना चाहते हैं। उन्होंने अखिलेश सरकार पर प्रहार करते हुए कहा यादव सरकार के दौरान उत्तर प्रदेश के इतिहास में सबसे बुरा समय रहा ,प्रदेश में आपराधिक तत्वों को स्वतंत्र लगाम मिली हुई है।
15 जुलाई 2016
प्रदेश इकाई में फेरबदल से निराश हैं आगरा के बी जे पी कार्यकर्त्ता
![]() |
| ( हरद्वार दुबे ) |
आगरा। भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई की फेरबदल में आगरा को काफी नुकसान हुआ है।हरद्वार दुबे,राम प्रताप सिंह चौहान,बेबीरानी मौर्य का नाम कार्यकारिणी से साफ हो गया है। आगरा से केंद्रीय मंत्री राम शंकर कठेरिया को पहले ही कुछ समय पूर्व मंत्रिमंडल से हटा दिया गया था। प्रदेश इकाई में नया स्थान मिला है धर्मवीर प्रजापति को प्रदेश मंत्री के रूप में। बताया जाता है धर्मवीर प्रजापति को आगरा की राजनीति में कभी सक्रीय नहीं देखा गया। उनकी नियुक्ति पर स्थानीय कार्यकर्ताओं को आशचर्य हो रहा है। किन्तु एक दूसरी नई भर्ती में सह कोषाध्य्क्ष पद पर स्थान मिला है आगरा के नवीन जैन को।
23 मई 2016
2017 में भाजपा उत्तर प्रदेश में बहुमत की सरकार बनाएगी - कठेरिया
आगरा। केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया ने कहा कि 2017 में भाजपा उत्तर प्रदेश में बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में शामिल नहीं हूं। उनका कहना है कि प्रदेश के आगामी चुनावों में हमारी जीत निश्चित है। कठेरिया ने सपा सरकार पर निशाना तानते हुए कहा कि प्रदेश में जनता असुरक्षित महसूस करने लगी है। बलात्कार,लूट, हत्या और डकैती की घटनाएं दिन प्रीतिदिन बढ़ती जा रही हैं। प्रदेश में जनता हर तरफ से परेशान और दुखी है। कठेरिया ने बसपा प्रमुख मायावती पर भी निशाना लगाते हुए उन्हें दलितों के वोटों की सौदागर की संज्ञा दी और कहा कि वह दलितों को अब गुमराह नहीं कर सकेंगी।
18 अप्रैल 2016
सपा की घोषित प्रत्याशी हेमलता भाजपा में शामिल
--आगरा देहात की सीट के दावेदारों में पार्टी के फैसले से भारी निराशा आगरा:भारतीय जनता पार्टी
ने सपा के द्वारा शुरू करवाये गये दल बदल के खेल में जबावी
कार्रवाही करते हुए सपा की आगरा देहात से घोषित प्रत्याशी हेमलता दिवाकर को पार्टी में शामिल कर लिया है।इसी के साथ यह भी स्पष्ट हो गया है कि आगामी विधान सभा का चुनाव यथावत लडेंगी। प्रकटतौर पर तो यह उत्तर प्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या का प्रतापी कारनामा माना जा रहा है किन्तु इस दलबदल के साथ
ही आगरा देहात सीट के लिये दावेदारी कर रहे नेताओं में आंतरिक तौर पर भारी आक्रोष
की स्थिति भी बन गयी है।
एक पूर्व विधायक ने ‘आगरा समाचार’ को नाम उल्लेख न करने की शर्त के साथ बताया कि पार्टी के कुछ
वरिष्ठों ने उन्हें इस बार इस सीट से प्रत्याशी बनाये..
एक पूर्व विधायक ने ‘आगरा समाचार’ को नाम उल्लेख न करने की शर्त के साथ बताया कि पार्टी के कुछ वरिष्ठों ने उन्हें इस बार इस सीट से प्रत्याशी बनाये..
सदस्यता लें
संदेश (Atom)














