--इंटरनेशनल स्टैंडर्ड की सभी मानक सुविधायें होंगी उपलब्ध
![]() |
| आगरा एयरपोर्ट के डायरैक्टर शिशिर जैन, मैनेजर आर एस बघेल
जनरल सैकेट्री अनिल शर्मा एवं राजीव सक्सेना |
आगरा: नागरिक उड्डयन क्षेत्र में अगले दो साल अब तक चली आ रही मुश्किलों को दूर करने वाले सावित होने जा रहे हैं। पं दीन दयाल उपाध्याय सिविल एन्कलेव के लिये जमीन अधिग्रहित करने का काम पूरा हो चुका है और सितम्बर 2017 में इसे एयरपोर्ट अथार्टी को नये एयरपोर्ट के निर्माण के लिये हस्तांतरित कर दिया जायेगा।आगरा एयरपोर्ट के डायरेक्टर शिशिर जैन जो कि सिविल सोसायटी आगरा के जनरल सैकेट्री अनिल शर्मा एवं राजीव सक्सेना से अनौपचारिक वार्ता कर रहे थे ने कहा कि अगर सब कुछ सामान्य चला तो दो साल के भीतर नया एयरपोर्ट फंक्शनल हो जायेगा। एक जानकारी में कहा कि नये सिविल एन्कलेव की एप्रोच दक्षिण वाईपास और रिग रोड होकर ताजमहल, होटल कॉम्प्लेक्स तक अत्यंत सहज मल्टी चैनल रोडों के माध्यम से है।उन्होने कहा कि यह पूरी तरह से टूरिस्ट ट्रैफिक को दृष्टिगत करके बनाया जायेगा।









