प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर फरूखाबाद के जिला अस्पताल का निरिक्षण करने गए। उन्होंने पीड़ित परिवारजनों से मुलाकात की। इस अस्पताल में कथित ऑक्सीजन की कमी के कारण ६० बच्चों की मौत हो गई थी। उन्होंने प्रदेश के सरकारी अस्पतालों की बुरी हालत पर चिंता व्यक्त की। राजबब्बर ने मुख्यमंत्री योगी पर निशाना लगाते हुए कहा कि इस तरह से वह पूरे प्रदेश को रोगी बना देंगे। बच्चों की मौत को मौत नहीं नरसंहार बताया। उन्होंने कहा इस तरह की घटना से प्रदेश की भाजपा सरकार को सबक लेना चाहिए। वैसे ही प्रदेश के सरकारी अस्पतालों की प्रतिष्ठा ख़राब है लेकिन इन सब घटनाओं के बाद लोग इन अस्पतालों में जाने से और जयादा डरेंगे।
Raj Babbar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Raj Babbar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
5 सितंबर 2017
16 मार्च 2017
उ प्र में कांग्रेस की हार के जिम्मेदार राजबब्बर या मोदी लहर
क्या यू पी में कांग्रेस की हार के लिए जिम्मेदार हैं राज बब्बर । कांग्रेस का पंजाब को छोड़ चुनावों में सब जगह प्रदर्शन खराब रहा। किन्तु उत्तर प्रदेश में सपा से गलत समय पर गठबंधन होने से राजबब्बर का भी जादू नहीं चल सका।वास्तविकता तो यह है कांग्रेस ने बुरे दिनों में सपा का साथ उत्तर प्रदेश में पकड़ा। अब कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के लिए कांग्रेस के कार्यकर्त्ता राज्य के अध्यक्ष राज बब्बर के गले में इस हार की माला पहनना चाहते हैं। हार के लिए बब्बर को दोषी मानते हुए आगरा के कांग्रेसी नेताओं ने राज बब्बर के इस्तीफे की मांग की है। बता दें उत्तर प्रदेश में कांग्रेस केवल 7 सीटों पर जीत हासिल कर सकी। बात यह भी छिपी नहीं कि इस बार सब जगह मोदी की लहर थी और साथ ही कांग्रेस ने हारने वाली पार्टी सपा का दामन पकड़ा। राजबब्बर का मानना है कि हमारी हार का कारण मोदी की लहर थी । कारण जो भी हो कांग्रेस कार्यकर्त्ता उनसे इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। यदि देखा जाये तो राहुल गाँधी तक अपने छेत्र की सीटें नहीं बचा सके।
6 दिसंबर 2016
बहुत भारी पड़ सकती है बीजेपी को नोटबंदी चुनावों में - राज बब्बर
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने हाल में दिए गए अखिलेश यादव के कांग्रेस सपा के गठबंधन के बयान को सिर्फ अफवाह बताया। जिसमें अखिलेश ने कहा था कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी गठबंधन को कुल 403 में से 300 से ज्यादा सीटें मिल सकती हैं। राज बब्बर ने साफ साफ कहा कि मुझे इस सम्बन्ध में कतई जानकारी नहीं है और नाही केंद्र ने मुझसे इस बारे में कहा है। नोटबंदी से नाराज़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले प्रदेश के चुनावों में नरेद्र मोदी की पार्टी को यह बहुत भारी पड़ सकता है। उन्होंने कहा शायद ही इस परेशानी कोई नागरिक बचा हो।
20 अक्टूबर 2016
गद्दार नेताओं के जाने से कांग्रेस पर कोई असर नहीं - राज बब्बर
प्रदेश कांग्रेस प्रमुख राज बब्बर ने रीता बहुगुणा जोशी को धोखेबाज़ बताया। राज बब्बर ने कहा इस तरह के दगेबाज लोगों के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। अमित शाह पर निशाना लगाते हुए उन्होंने कहा कि वह ‘गद्दारों की सेना ’ बना रहे हैं। जिससे उनको कोई भी लाभ मिलने वाला नहीं। कुछ कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि जब रीता बहुगुणा कांग्रेस में थी तब उन्होंने कुछ नहीं किया तो बीजेपी में जाकर कौन सा कमाल कर देंगी। वोटरों के सामने कौन सा चेहरा दिखाकर वोट मांगेगी।
16 अक्टूबर 2016
आगरा की भाषा में उबैसी को छिछोरा ही कहेंगे
मोदी का सीना नहीं पेट जरूर 56 इंच से चौडा: राज बब्बर
आगरा: सांसद एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा है कि आल इंडिया मजलिस ए इत्तााहदुल मुसमीन (ए आई एम ए आई एम) पार्टी के नेता सांसद असुद्दीन कुरैशी छिछोरे हैं,अगर कभी यह कहा है तो कोयी गलती नहीं की।श्री बब्बर रजत शर्मा के इंडिया टी वी के लाइव प्रोग्राम में बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि वह आगरा में पले बढे हैं और उनके शहर में श्री उबैसी जैसी कही गयी बाते करने वालों को छिछोरा ही कहा जाता है।
इसी प्रकार श्री बब्बर ने
10 सितंबर 2016
राज बब्बर की पुत्री जूही बब्बर के नाम की चुनाव उम्मीदवारी सिर्फ अफवाह
आगरा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने अपनी बेटी फिल्म अभिनेत्री जूही बब्बर के चुनाव में उतरने की खबर को बकवास बताते हुए कहा है कि जूही का राजनीति में आने और चुनाव लड़ने का अभी कोई विचार नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा आगरा जूही का घर है, यदि वह यहाँ से भविष्य में चुनाव लड़ना चाहेंगी तो मुझे अवश्य ख़ुशी होगी। लेकिन मेरे ख्याल से अभी उनका चुनाव लड़ने कोई इरादा नहीं है। कुछ भी हो उनके आगरा दक्षिण की विधान सभा सीट से खड़े होने की चर्चा प्रेस और सोशल मीडिया में आने से आगरा और उत्तर प्रदेश की कांग्रेस में जान सी पड़ती नज़र आ रही है। हो सकता है जनता द्वारा उनके उम्मीदवार बनाने की बढ़ती मांग से शायद जूही अपना मन बदल सकें।
16 जुलाई 2016
कांग्रेस नेतृत्वहीन और दिवालिया पार्टी,बब्बर कुछ नहीं कर सकते - केशव प्रसाद
गोरखपुर-भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस को नेतृत्वहीन और दिवालिया पार्टी बताया।मौर्य ने कहा एक्टर से नेता बने प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष कांग्रेस की नैया को नहीं बचा सकते हैं।चाहें राज बब्बर, राहुल गांधी या प्रियंका गांधी भी क्यों ना आ जाएँ कांग्रेस के प्रचार में, पार्टी को प्रदेश में पुनर्जीवित करने में सक्षम नहीं हो सकेंगे। हम राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस मुक्त भारत बनाना चाहते हैं और उत्तर प्रदेश को समाजवादी पार्टी और बी एस पी मुक्त बनाना चाहते हैं। उन्होंने अखिलेश सरकार पर प्रहार करते हुए कहा यादव सरकार के दौरान उत्तर प्रदेश के इतिहास में सबसे बुरा समय रहा ,प्रदेश में आपराधिक तत्वों को स्वतंत्र लगाम मिली हुई है।
13 जुलाई 2016
राज बब्बर के अध्यक्ष बनने से कांग्रेस को मिल सकता है लाभ उत्तर प्रदेश में
बॉलीवुड में लोकप्रिय रहे बब्बर अब भी अपनी लोकप्रियता बनाए हुए हैं
आगरा। अखिलेश यादव सरकार से निराश उत्तर प्रदेश के ब्राह्मण कहाँ जाएं बी एस पी में या और कहीं ।यहाँ तक कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार भी पूरी तरह से उत्तर प्रदेश के लोगों को प्रभावित करने में सक्षम नहीं रही है। उत्तर प्रदेश में करीब १० प्रेतिशत ब्राह्मण हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष राज बब्बर को बनाकर कांग्रेस ने नया पांसा फेंका है। वर्तमान में राज बब्बर राज्यसभा के सदस्य हैं। बॉलीवुड में लोकप्रिय रहे बब्बर अब भी अपनी लोकप्रियता बनाए हुए हैं। उनके अध्यक्ष बनने से कांग्रेस को लाभ मिलने की काफी उम्मीद है। देखना है गुलाम नबी आज़ाद और राज बब्बर की जोड़ी कांग्रेस को कितनी सीटें जिताने में सफल होती है। उधर प्रियंका गांधी बड़ी जिम्मेदारी की साथ आज़ाद और बब्बर की जोड़ी में शामिल हो सकती हैं। कुछ भी हो राज बब्बर का प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनने से आगरा के लिए अच्छा समाचार है।
आगरा। अखिलेश यादव सरकार से निराश उत्तर प्रदेश के ब्राह्मण कहाँ जाएं बी एस पी में या और कहीं ।यहाँ तक कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार भी पूरी तरह से उत्तर प्रदेश के लोगों को प्रभावित करने में सक्षम नहीं रही है। उत्तर प्रदेश में करीब १० प्रेतिशत ब्राह्मण हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष राज बब्बर को बनाकर कांग्रेस ने नया पांसा फेंका है। वर्तमान में राज बब्बर राज्यसभा के सदस्य हैं। बॉलीवुड में लोकप्रिय रहे बब्बर अब भी अपनी लोकप्रियता बनाए हुए हैं। उनके अध्यक्ष बनने से कांग्रेस को लाभ मिलने की काफी उम्मीद है। देखना है गुलाम नबी आज़ाद और राज बब्बर की जोड़ी कांग्रेस को कितनी सीटें जिताने में सफल होती है। उधर प्रियंका गांधी बड़ी जिम्मेदारी की साथ आज़ाद और बब्बर की जोड़ी में शामिल हो सकती हैं। कुछ भी हो राज बब्बर का प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनने से आगरा के लिए अच्छा समाचार है।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)






