20 जुलाई 2016

मायावती की तुलना वेश्‍या से करना महंगा पड़ा दयाशंकर सिंह को

बी जे पी  उपाध्‍यक्ष द्वारा अपशब्द का इस्तेमाल करना बहुत महंगा पड़ा। मायावती की तुलना वेश्‍या से करने वाले हाल ही में नवनियुक्त  बी जे पी  उपाध्‍यक्ष दयाशंकर सिंह को राज्‍यसभा में हंगामे के बाद पद से हटा दिया गया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने सदन में विचार व्यक्त करते हुए कहा यदि  उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जाती तो लोग सड़कों पर उतर सकते हैं।लखनऊ विश्‍वविद्यालय में छात्रसंघ अध्‍यक्ष रहे  दयाशंकर सिंह छात्र राजनीति में हमेशा सक्रीय रहे थे। अरुण जेटली ने  खेद जाहिर करते हुए इस तरह के बयान पर भारी दुख व्यक्त किया।