Notebandi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Notebandi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

6 दिसंबर 2016

बहुत भारी पड़ सकती है बीजेपी को नोटबंदी चुनावों में - राज बब्बर

उत्तर  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने हाल में दिए गए अखिलेश यादव के कांग्रेस सपा के गठबंधन के बयान को सिर्फ अफवाह बताया। जिसमें अखिलेश ने कहा था कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी   गठबंधन को कुल 403 में से 300 से ज्यादा सीटें मिल सकती हैं। राज बब्बर ने साफ साफ कहा कि मुझे इस सम्बन्ध में कतई जानकारी नहीं है और नाही केंद्र ने मुझसे इस बारे में कहा है। नोटबंदी से नाराज़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले प्रदेश के चुनावों में नरेद्र मोदी की पार्टी को यह  बहुत भारी पड़ सकता है। उन्होंने कहा शायद ही इस परेशानी कोई नागरिक बचा हो। 

21 नवंबर 2016

शराबबंदी के बाद नोटबंदी के समर्थन में आगे आए नीतीश कुमार


हाल ही में बिहार में शराबबंदी का फैसला लेने वाले बिहार के मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार विपक्ष के एकमात्र नेता हैं जो मोदी सरकार के  नोटबंदी के फैसले का  समर्थन कर रहे हैं। बाकी विपक्ष की सारी पार्टियां इसके  विरोध में हैं। नीतीश का कहना है कि प्रधानमंत्री  मोदी के इस  फैसले के पीछे उनकी  भावना सही है इसलिए देश के लोगों को  इसका सम्‍मान करना चाहिए। नितीश ने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी शेर पर सवार  हैं जिससे उनका गठबंधन भी  टूट  सकता है। पिछले सप्ताह भी एकमात्र विपक्षी नेता  नितीश कुमार  नोटबंदी के  समर्थन में सबसे आगे रहे थे। नितीश कुमार प्रधान मंत्री से   बेनामी संपत्तियों के खिलाफ  कार्रवाई करने की भी मांग करेंगे । बता दें भारत की  की अर्थव्‍यवस्‍था में 86 प्रतिशत नोट 500 और 1000 रुपये के हैं। जिनकी बंदी की घोषणा नरेन्द्र मोदी ने आठ नवंबर को रात आठ बजे टेलीविज़न पर की थी। 

नोटबंदी ने दिखाया कमाल,5.12 लाख करोड़ रुपये बैंकों में हुए जमा

नोटबंदी से  लोगों ने अबतक  बैंकों में 5.12 लाख करोड़ रुपये जमा कराये हैं। यह सूचना रिज़र्व बैंक द्वारा दी गई है। रिज़र्वे बैंक ने बताया कि10 नवंबर के बाद से बैंकों और एटीएम के जरिये 1.03 लाख करोड़ रपये कैश का वितरण किया गया है। भारतीय  रिजर्व बैंक ने पांच सौ और एक हज़ार के  पुराने  नोटों को चलन से हटाने को ध्यान रखते हुए  बैंकों के पुराने फंसे कर्ज वर्गीकरण के नियमों में परिवर्तन किये  हैं।ओवरड्रॅफ्ट और कॅश क्रेडिट अकाउंट वालों को हर हफ्ते 50,000 रुपये निकालने की छूट भी  रिजर्व बैंक ने  दे दी है। पर्सनल  ओवरड्रॅफ्ट अकाउंट वाले इस  छूट की सुविधा के हक़दार नहीं हैं।