Narendra Modi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Narendra Modi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

12 जनवरी 2018

विश्व के तीसरे सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी

मोदी से आगे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रान और जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल

गैलप सर्वेक्षण में भारत के  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व  के शीर्ष तीन लोकप्रिय नेताओं में शामिल। नरेंद्र मोदी से आगे फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रान और जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल हैं ।गैलपसर्वेक्षण में किसी भी भारतीय नेता की ये अब तक की सबसे ऊंची रैंकिंग है ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोशल मीडिया में लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है । गैलप इंटरनेशनल के वार्षिक सर्वेक्षण में पीएम मोदी को तीसरी रैंकिंग मिली है।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप , ब्रिटिश पीएम थेरेसा मे, रुसी राष्ट्रपति ब्लादीमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग पीएम मोदी से कहीं पीछे हैं ।

6 मार्च 2017

हर ग़रीब के अपने घर का सपना होगा पूरा - नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में कहा कि केंद्र सरकार ने सभी गरीब  लोगों को 2022 तक घर देने और किसानों की आमदनी को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। मोदी रोहिनिया में  एक रैली संबोधित कर रहे थे। रोहनिया में प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार का भी ज़िक्र किया और कहा कि राज्य सरकार की नौकरियों में कुछ ख़ास वर्ग का ही खास ध्यान दिया जा रहा  है। प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के निवास  जाकर एक सभा में भी  भाग लिया। शास्त्री जी के पैतृक आवास संग्रहालय का नरेंद्र  मोदी ने अवलोकन किया। उन्होंने शास्त्रीजी की  प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।वाराणसी के गढवा आश्रम में  भी  मोदी ने भ्रमण किया  वहां पूजा-अर्चना के साथ ही आश्रम में गुरु शरणानंद जी महाराज से मुलाक़ात भी  की।

5 मार्च 2017

मुझ पर और मेरी सरकार पर कोई दाग नहीं - मोदी

वाराणसी में सभी राजनीतिक दलों ने यहां प्रचार के लिए पूरी ताकत लगा  रखी है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशाल रोड शो और चुनावी रैली की। दूसरी पार्टियों  के नेताओं ने भी उत्तर प्रदेश के अंतिम चरण के प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। मोदी चुटकी लेते हुए कांग्रेस को खींचा और कहा कि एक दिन इस बात को लेकर शोध होगा कि कभी यह पार्टी थी क्या। क्योंकि कांग्रेस  सभी जगहों से विलुप्त होती जा रही है।नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोड शो किया।मोदी को देखने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़े। उनका  जगह-जगह भव्य  स्वागत किया और नारेबाजी भी की। 5 किलोमीटर के रोड शो की शुरुआत पांडेयपुर चौराहा से चौकाघाट, तेलियाबाग, सरदार पटेल चौराहा होते हुए काशी विद्यापीठ के खेल मैदान पहुंचकर समाप्त हो गया। उनकी  झलक पाने के लिए जनता  में खासा जोश दिखा, काफिला जहां जहां से गुजर रहा है घरों से महिलाएं, बच्चे और युवा खूब पुष्पवर्षा कर रहे थे। काशी विद्यापीठ में पीएम मोदी जनसभा को भी संबोधित किया। 

3 मार्च 2017

उत्तर प्रदेश के विकास के बाद ही देश और तेज़ी से आगे बढेगा - मोदी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  मिर्जापुर की चुनाव सभा  में कहा कि मुलायम सिंह  13 साल से एक पुल भी नहीं बना पाए। मोदी ने जन रैली में  सपा पर प्रहार करते हुए कहा १३ साल पहले जो मुलायम सिंह यादव ने जनता से वादा किया था उसे उनके बेटे अखिलेश यादव 13 साल बाद भी पूरे करने में असमर्थ रहे। मोदी ने अखिलेश यादव पर निशाना लगते  हुए कहा कि जो लोग  अपना काम नहीं बताते हैं कि उन्होंने जनता की लिए क्या किया लेकिन वह मुझसे मेरे काम के बारे में पूछते हैं। मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के  विकास के बाद ही देश और तेज़ी से आगे बढेगा। प्रदेश में भाजपा  की जीत तय है और 11 मार्च को सपा , बीएसपी और कांग्रेस को  जनता की ताकत के तार और उर्जा से  जबरदस्त करंट लगने जा रहा है । 

26 फ़रवरी 2017

काले धन के खिलाफ लड़ें देश के युवा - नरेन्द्र मोदी

 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात पर कहा कि काले धन और रिश्वत  पर रोक  लगाने के लिए देश के युवाओं को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा डिजिटल भुगतान द्वारा ही देश में कालेधन पर कंट्रोल किया जा सकता है। मोदी ने कहा कि काफी लोग नकद भुगतान की आदत छोड़ते जा रहे हैं,जो कि सराहनीय है। डिजिटल पेमेंट्स का इस्तेमाल करने वाले तमाम व्यापारियों पुरुस्कार भी मिला है। करीब 150 करोड़ रूपये  पुरुस्कार के रूप में डिजिटल का बढ़ावा देने वालों दिए जा चुके हैं। काले  धन से लड़ने के लिए देश के प्रत्येक नागरिक को  सरकार के साथ सहयोग करना चाहिए और खासकर युवाओं  को इसका दूत बनना चाहिए। 

18 फ़रवरी 2017

उत्तर प्रदेश में मोदी की लहर सुनामी के समान - अमित शाह

भाजपा नेता अमित शाह ने गोरखपुर में संवाददाताओं से कहा कि हमारी पार्टी को  दो तिहाई बहुमत मिलेगा। उन्होंने विश्वाश के साथ कहा कि उत्तर प्रदेश  में भाजपा की ही सरकार बनेगी। कांग्रेस-सपा गठंबधन पर निशाना लगाते हुए कहा कि जिन्हें जन्म से ही सबकुछ प्राप्त हो  गया है , ये लोग पैदाशी  शहजादे हैं। उन्होंने उत्तर  प्रदेश में नरेंद्रे  मोदी  की लहर को  सुनामी बताया। अमित शाह ने कहा कि हमारी पार्टी ने  महिलाओं को सबसे ज्यादा उम्मीदवार बनाया है  और राजनीति में उनकी भागीदारी को आगे बढ़ाया है। शाह ने कहा कि अखिलेश यादव अपनी हार को स्वीकार कर चुके हैं।

17 फ़रवरी 2017

जुकरबर्ग पीएम मोदी का उदाहरण देने में कभी नहीं चूकते

फेसबुक के  सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने अपने फेस बुक पेज पर भारत के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी की काफी तारीफ की। वह सोशल मीडिया की भूमिका बताने में  भारत सरकार के  उदाहरण  देने से कभी नहीं चूकते  । उन्होंने कहा सोशल मीडिया का वर्तमान दुनिया में बहुत महत्व है और इसके सहारे सारी दुनिया को एक  कम्युनिटी का रूप दिया जा सकता है। जुकरबर्ग ने नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा वह सोशल मीडिया के जरिये जनता से हमेशा संपर्क बनाये रखते हैं। फेसबुक के फाउंडर ने  'बिल्डिंग ग्लोबल कम्युनिटी' के नाम से  अपनी पोस्ट लिखी। उनका मानना है कि मोदी सरकार ने दिखा दिया  कि सोशल मीडिया के माध्यम से  सामाजिक रूप से जुड़ाव, जनता से सीधे संवाद और चुने गए नेताओं के प्रति जिम्‍मेदारी को किस तरह स्थापित किया  जा सकता है।

25 दिसंबर 2016

अब बेनामी संपत्ति की कड़ाई से खबर लेंगे नरेद्र मोदी

प्रधानमंत्री मोदी  ने  ‘मन की बात’ पर देशवासियों द्वारा डिजिटल पेमेंट के बढ़ते उपयोग की सराहना की। उन्होंने कहा ,मेरे प्यारे देशवासियो, मुझे ये जान करके ख़ुशी होती है कि देश में टेक्नेलॉजी का उपयोग कैसे करना, ई पेमेंट कैसे करना,ऑनलाइन पेमेंट कैसे करना, इसकी जागरूकता बहुत तेज़ी से बढ़ रही है। पिछले कुछ ही दिनों में कैशलेस  कारोबार, बिना नगद का कारोबार, 200 से 300 प्रतिशत बढ़ा है। इसको बढ़ावा देने के लिये भारत सरकार ने एक बहुत बड़ा फैसला लिया है। ये फैसला कितना बड़ा है इसका अंदाज़ तो व्यापारी बहुत अच्छी तरह लगा सकते हैं। जो व्यापारी डिजिटल लेन-देन करेंगे, अपने कारोबार में नगद के बज़ाय ऑनलाइन भुगतान  की पद्धति विकसित करेंगे, ऐसे व्यापारियों को इनकम टैक्स  में छूट दे दी गई है। मोदी ने  कहा कि आपको मालूम होगा हमारे देश में बेनामी संपत्ति का एक कानून है। यह कानून  1988 में बना था, लेकिन कभी भी न उसके नियम बनें, उसको अधिसूचित

16 दिसंबर 2016

काले धन के विरुद्ध लड़ाई में जनता नरेंद्र मोदी का साथ दे - आमिर खान

बॉलीवुड स्टार आमिर खान ने नोटबंदी की सराहना की।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस निर्णय की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि काले धन की इस लड़ाई में जनता को सरकार का साथ देना चाहिए। उन्होंने कहा इस समय लोगों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ रही है किन्तु इससे देश का भविष्य उज्वल है। आमिर ने कहा  नोटबंदी के कारण उन लोगों को ज्यादा परेशानी है जिनके पास कला धन जमा है लेकिन मुझे कोई परेशानी नहीं हुयी क्योंकि मेरे पास काला धन नहीं है।जनता को  नरेंद्र मोदी की इस पहल को खुलकर समर्थन करना चाहिए। उन्होंने लोगों से कहा कि देश से काला धन हटाने और कर्रेप्शन ख़त्म करने के लिए हमें प्रधानमंत्री के डिजिटल प्रोग्राम में आना होगा। आमिर की फिल्म   'दंगल'  जल्द ही पर्दों पर आने वाली है। 

29 नवंबर 2016

दिल्ली का लक्ष्मी बाई कॉलेज देश की कैशलेस इकॉनमी का पहला उदाहरण

दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मी बाई कॉलेज को  कैशलेस बना दिया गया है।  कैश की कमी के कारण कॉलेज प्रशासन ने यह कदम उठाया है। बैंक ऑफ़ इंडिया के सहयोग से जारी किया गया  स्मार्ट ID कार्ड विभिन्न  पेमेंट करने के साथ साथ और भी सुविधाएं दे रहा है। कॉलेज की  छात्राएं स्मार्ट ID कार्ड में जितना चाहे पैसा ऑनलाइन जमा कर सकती हैं और उसी कार्ड को कॉलेज कैंपस के भीतर कैंटीन से लेकर फोटोकॉपी कराने तक के लिए इस्तेमाल  करा सकती हैं। यह कॉलेज प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया मिशन कार्यक्रम में काफी सक्रीय है। लक्ष्मी बाई कॉलेज की स्टूडेंट्स  को अब कॅश  की कोई  चिंता नहीं है । यहाँ की  छात्राओं को नवम्बर के प्रथम सप्ताह में ही डिजिटल आइकार्ड मिल गए थे, जो कि 500 और 1000 के मौजूदा नोटों का चलन बंद होने के बाद उनकी जरूरतों के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

28 नवंबर 2016

अब भाजपा सांसद और विधायकों के बैंक खातों पर निगाह मोदी की

भाजपा के सांसद,विधायकों से  बैंक खातों का विवरण माँगा मोदी ने। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी  पार्टी के सभी सांसद और विधायकों  से  8 नवंबर से 31 दिसंबर के बीच उनके बैंक खातों में हुई लेनदेन  का सारा विवरण देने के लिए कहा  है। मोदी ने पार्टी की  संसदीय दल की बैठक में कहा कि आयकर कानून में संशोधन से जुड़े विधेयक का उद्देश्य गरीबों से लूटा गया पैसा उन्हें वापस करना है, न कि काले धन को सफेद करना है।उन्होंने विशेष जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत जुटाई गई रकम का उपयोग  जनकल्याण की योजनाओं के लिए होगा। 

देश की जनता मोदी से नाराज और मोदी के साथ भी

 जनता ने बंद में नहीं दिया साथ 

विमुद्रीकरण के विरोध में विपक्षी पार्टियों का के बंद के आयोजन में जनता का समर्थन न के बराबर नज़र आया।विपक्षी दलों द्वारा आयोजित  बंद  पूरी तरफ से फ्लॉप दिखाई दिया।  नोटबंदी के बाद जनता मोदी सरकार से नाराज़ जरूर है किन्तु साथ में नरेन्द्र मोदी के इस पहल  की तारीफ भी कर रही है। शायद  देश की जनता  करेप्शन और काले धन से परेशान हो चुकी थी। प्रधानमंत्री मोदी के सर्वे में पहले ही 91 प्रतिशत  से ज्यादा जनता कालेधन पर केन्द्र के इस साहसिक कदम का समर्थन कर चुकी है। करेप्शन हर भारतवासी के खून में घर कर गया था। नागरिक एक तरफ गलत तरह से पैसा कमा रहा था और दूसरी तरफ उसे दे रहा था। लोगों का जीना दुशवार सा हो गया था इस चक्र में। शायद इस कारण  आम आदमी पीएम मोदी की योजना के साथ दिख रहा है।  उससे कहीं न कहीं विरोधी दलों को भी अपनी रणनीति बदलने पर मजबूर हुए । अब तक इस मसले पर सियासी फायदे के लिए जनता को बरगला रहा विपक्ष जनता की भावनाओं  के बाद बैकफुट पर पहुँचता नज़र रहा है। 

मोदी ने भारत बंद करवाने वालों को जमकर लगाई फटकार

भारत बंद करवाने वालों को नरेन्द्र मोदी ने आड़े हाथ लेते हुए  जमकर फटकार लगाई और कहा सरकार भ्रष्टाचार को मिटाने की पुरजोर  कोशिश कर रही है तब विपक्ष विमुद्रीकरण के विरुद्ध देश को  बंद करने  का आह्वान कर रहा है। मोदी ने फटकार लगते हुए कहा कि जो पैसा 70 साल में लूटा गया है उसे निकालकर गरीब का घर बनाना है, किसान के खेत और घर में बिजली-पानी पहुँचाने की व्यवस्था करनी है । प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी कुशीनगर में  परिवर्तन रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने भाषण  की शुरुआत भोजपुरी से की और किसानों और आम लोगों का आभार प्रकट किया। मोदी ने कहा छिपा हुआ सारा कला धन  गरीबों की भलाई के लिए काम में आएगा ।

22 नवंबर 2016

सरकार द्वारा काले धन के खिलाफ लड़ाई पर मोदी ने मांगी जनता की राय

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा 500 और 1000 रूपये के नोट के सम्बन्ध में लिए फैसले पर लोगों से विचार आमंत्रित किये हैं| नरेन्द्र मोदी ऐप पर उपलब्ध 10 सवालों वाले एक सर्वेक्षण के माध्यम से लोग अपने विचार पहुंचा सकते हैं| ट्विटर के माध्यम से सर्वेक्षण का लिंक साझा करते हुये प्रधानमंत्री ने कहा कि वह इस फैसले पर लोगों से पहली प्रतिक्रिया चाहते हैं, सर्वेक्षण के 10 प्रश्न इस प्रकार  हैं :
1 क्या आपको लगता है कि भारत में काला धन है? a) हाँ b) नहीं 2.क्या आपको लगता है कि भ्रष्टाचार और काले धन के खिलाफ़ लड़ाई लड़ने

20 नवंबर 2016

ड्रग्स और मादक पदार्थों का कारोबार तबाह होना शुरू - नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताज सिटी आगरा में काले धन की बीमारी के बारे में बोलते हुए  कहा कि पिछली सरकारें 70 साल तक चुप  रहीं इस बारे में नहीं बोलीं । जबकि  उन्हें इस बीमारी के बारे में पूरी तरह से  पता था। उन सरकारों को  देश की कम और सत्ता में बने रहने की ज्यादा चिंता थी।इसलिए अब तक कोई भी इसके खिलाफ कठोर  कदम उठाने के लिए तैयार नहीं था । आखिर देश कब तक चुप रहकर इसको सहन करता  रहेगा। 500 और 1000 रुपए के नोटों की बंदी  का  फैसला लोगों को परेशान करने के लिए नहीं, बल्कि गरीबों, हाशिये पर पड़े लोगों और ईमानदार देशवासियों की मदद के लिए लिया गया था। मोदी ने कहा  नोटबंदी  के पॉजिटिव  रिजल्ट्स आना शुरू हो गए हैं। ड्रग्स एवं अन्य मादक पदार्थों का कारोबार तबाह होना शुरू हो  गया है।

14 नवंबर 2016

काले धन के खिलाफ आर पार की लड़ाई में जनता हमारे साथ - मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा नोट बंदी के लिए सरकार मजबूत निर्णय ले चुकी है। इसे कतई भी बापिस नहीं लिया जायेगा। उन्होंने कहा विपक्ष की पार्टियां  काले धन के खिलाफ हमारी  इस लड़ाई में  बाधा डालने की कोशिश में हैं। हम किसी भी प्रकार का दबाब स्वीकार नहीं करेंगे। मोदी ने संसद के शीत कालीन शुरू होने से पूर्व अपनी पार्टी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक संगठन की बैठक में कहा कि काले धन के खिलाफ लड़ाई में देश की जनता हमारे साथ है। जनता जानती है परेशानियां सिर्फ थोड़े समय की है उसके बाद इससे सबको लाभ मिलेगा। मोदी ने कहा हम किसी भी दबाब में नोटबंदी कानून को बापिस नहीं लाइन वाले हैं, देश के कोने कोने की जनता परेशानियों के बावजूद  हमारा साथ दे रही है। इस मुद्दे पर पुर्नविचार करने का प्रश्न ही नहीं उठता है।