BSP लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
BSP लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

14 अप्रैल 2017

सिमटती हुई बसपा दूसरी पार्टियों साथ हाथ मिलाने की तलाश में

मायावती के भाई आनंद कुमार
बसपा प्रमुख मायावती ने  कहा  कि भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ अपने   संघर्ष में अन्य पार्टियों के साथ हाथ मिलाने में उन्हें कोई हिचक नहीं है। वह  वह बाबा साहेब डॉ बीआर अंबेडकर को लखनऊ में उनकी  जयंती के बाद  श्रद्धांजलि देने के बाद एक सभा को संबोधित कर रही थीं ।

यह  विधान सभा चुनाव में बसपा का  निराशाजनक प्रदर्शन के बाद  पहला कार्यक्रम था। बसपा प्रमुख  मायावती ने एक बड़ी घोषणा में अपने  भाई आनंद कुमार को पार्टी  के उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति इस शर्त पर की है कि वह कभी भी  सांसद, विधायक, मंत्री या मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे।  प्रदेश के  वर्तमान  मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने मायावती  सरकार के दौरान प्रदेश  में  21 चीनी मिलों को काम कीमत पर बेचने के फैसले पर जांच के आदेश दिए हैं।

26 दिसंबर 2016

मायावती से सम्बंधित दो खातों में भारी रकम जमा कराई गई थी

मोदी सरकार की नोट बंदी के बाद मायावती की पार्टी  बसपा के  एक बैंक अकाउंट में करीब 104 करोड़ रुपये डाले गए। साथ ही बसपा प्रमुख के भाई  आनंद के एकाउंट  में  नोट बंदी के बाद  1.43 करोड़ रुपये जमा  कराये जाने  का पता लगा है। ये दोनों एकाउंट यूनियन बैंक की करोल बाग शाखा के हैं। प्रवर्तन निदेशालय  को पता लगा कि 102 करोड़ रुपये  एक हजार के पुराने नोटों में  और  तीन करोड़ रुपये  500 रुपये के पुराने नोटों  में जमा हुए थे। बैंक खातों की जाँच से पता लगा है कि इन खातों में  हर दूसरे दिन के गैप में  15-17 करोड़ रुपये  जमा कराये गए थे। बसपा की ओर से अभी कोई उत्तर नहीं आया है। 

4 नवंबर 2016

अखिलेश की रथ सवारी दिखा रही है सरकार का खोखलापन - मायावती

अब तो धार्मिक रथ यात्राओं की तरह राजनीतिक नेताओं ने भी रथ पर बैठकर सवारी शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी आखिर अपने रथ पर सवार हो चुके हैं। अखिलेश को तो रथ पर हुड़दंग के साथ   सवार हो लग रहा है कि हमारा ज़ोर है। उधर बसपा सुप्रीमो मायावती का कहना कि यदि उन्होंने प्रदेश के लिए सही काम किया होता तो उन्हें इस तरह से  रथ पर सवार होने की जरुरत नहीं पड़ती। बसपा के लोगों का कहना है बिना विकास के यह कैसी  विकास रथयात्रा। यही

4 सितंबर 2016

मायावती की इलाहाबाद रैली ने नरेन्द्र मोदी की भी भीड़ का रिकॉर्ड तोड़ा

बसपा नेता मायावती
उत्तर प्रदेश चुनावों से पूर्व सारी पार्टियां अपनी मीटिंग में अधिक भीड़ एकत्र करने के कॉम्पटीशन में लगी हुई हैं।  रविवार को  इलाहाबाद के परेड ग्राउंड में बसपा नेता मायावती की मीटिंग की भारी भीड़ देखकर विरोधी दलों के नेताओं के पेट में दर्द शुरु हो गया है। बताया जाता है कि इस मीटिंग में मायावती को सुनने वालों की संख्या प्रधानमंत्री मोदी की हुई मीटिंग में  उपस्थित लोगों से काफी अधिक थी । आनेवाला समय बसपा का बताते हुए वह यह सन्देश देने में सफल रहीं कि हमारी पार्टी को अब कोई नज़र अंदाज़ नहीं कर सकता है। बसपा छोड़कर जाने वाले लोगों की ओर इशारा  करते हुए उन्होंने  कहा कि वे अकेले पार्टी छोड़कर जा रहे है उनके साथ उनके वोटर नहीं जा रहे हैं। 

10 अगस्त 2016

बसपा मुखिया मायावती हैं भ्रष्टाचार की देवी - स्वामी प्रसाद मौर्य

स्वामी प्रसाद मौर्य
लखनऊ। हाल ही में बसपा से भाजपा में  शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने पार्टी के  प्रदेश कार्यालय  में पहली बार पहुँचने पर मायावती को भ्रष्टाचार की देवी की संज्ञा दी ।मौर्य ने  बसपा मुखिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने जिस तरह से भ्रष्टाचार फैलाया है, उसकी बदबू  सारे भारत  में फैलनी आरम्भ  हो गयी है।मौर्य ने कहा कि खुद को दलितों की मसीहा  बताने वाली मायावती टिकट देते समय उम्मीदवारों से  करोड़ों रूपये लेती हैं।

विधायकों द्वारा पार्टियां बदलने का खेल जारी, चार विधायकों ने थामा बसपा का दामन

नबाब काज़िम अली
लखनऊ। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं लखनऊ में विधायकों की टूटा  टाटी और पार्टियों  के बदलने का खेल जारी है। कांग्रेस के तीन निष्काषित विधायक डा मुस्लिम खां ,नबाब काज़िम अली , दिलनवाज़ खां और सपा विधायक नवाज़िश आलम खां  मायावती की बसपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा के एक महत्वपूर्ण नेता अवधेश  वर्मा  भी बसपा में चले गए हैं। बसपा का दामन थामने वाले  इन नेताओं को टिकट मिलने की कोई गारंटी नहीं है। बसपा महासचिव सिद्की ने बताया इस नई भर्ती से पार्टी को बल मिलेगा। उन्होंने कहा टिकट के बारे में अभी मैं कुछ नहीं कह सकता। उधर जनता भी इन दल बदलू नेताओं को स्वीकार करेगी या नहीं, यह तो समय ही बताएगा।