उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के पहले दिन सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल एक दूसरे से ऑंखें मिलाने से बचते रहे। अखिलेश अपने चाचा को अपने प्रतिद्वंद्वी मानते हैं। लगता है सपा की आंतरिक आग बुझती नज़र नहीं आ रही है। नजरें न मिलाने की वजह पहले शिवपाल सिंह सदन में सबसे पीछे बैठ गए थे। लेकिन उनको पीछे बैठे देखकर उनके साथियों बड़ा अजब सा लगा। बाद में शिवपाल अपने साथियों के कहने पर अखिलेश यादव के ठीक पीछे वाली सीट पर आकर बैठ गये। बताया जाता है इन दोनों ने आपस में ना तो किसी तरह का अभिवादन किया और ना ही कोई बात की।
akhilesh yadav लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
akhilesh yadav लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
15 मई 2017
24 अप्रैल 2017
अखिलेश को अध्यक्ष पद से हटाने की उठती आवाजें
सपा का उत्तर प्रदेश में करारी हार के बाद अखिलेश को अध्यक्ष पद से हटाने की अंदुरनी मांग बढ़ती जा रही है। जबकि अखिलेश यादव अपने पद को छोड़ने को कतई तैयार नहीं हैं। सपा के बहुत से लोग फिर से मुलायम को इस पद पर बापिस लाना चाहते हैं। किन्तु समाजवादी में अखिकेश समर्थक इस बात पर बिलकुल सहमत नहीं हैं और अपनी चुप्पी साधे हुए बैठे हुए हैं। अखिलेश के चाचा शिवपाल का मानना है कि पार्ट की भारी हार के बाद उन्हें स्वयं ही इस पद को छोड़ देना चाहिए। शिवपाल कहते हैं यदि अखिलेश यादव यदि अपने पिता को मुलायम सिंह यादव को लौटा दें तो सपा फिर से जीवित हो सकती है। अब देखना है कि अखिलेश को हटाने की आवाज़ में कितनी ताकत है।
13 मार्च 2017
सपा की कमान के लिए हुआ खेल शुरू
लगता है हार के कारण समाजवादी पार्टी में फिर होगी कलह। शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी की कमान अपने और मुलायम सिंह के हाथ लेने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। अखिलेश की जबरदस्त हार के बाद उन्होंने एक मिनट भी साँस नहीं ली और तत्काल अमिताभ बच्चन की आवाज वाला और खुद को केंद्र में रखते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर साँझा कर दिया। इस विडियो में उन्होंने मुलायम सिंह द्वारा बनाई समाजवादी पार्टी की पुरानी चमक को दुबारा प्राप्त करने और सत्ता में वापसी का संकल्प लिया। अब उनकी निगाह लगी है 2019 के लोकसभा चुनाव पर। हो सकता है वह अमर सिंह जैसे पुराने खिलाडियों से संपर्क कर सकते हैं। मुलायम सिंह और शिवपाल सिंह लखनऊ लौटकर पार्टी की हार के कारणों की समीक्षा करेंगे। उधर अखिलेश भी पार्टी की कमान आसानी से छोड़ने वाले नहीं हैं। वह लोकसभा चुनाव के लिए नई राण नीति तैयार कर सकते हैं।यदि पारवारिक कलह जारी रही तो अगला चुनाव भी महँगा पद सकता सपा को।
6 फ़रवरी 2017
अखिलेश ने काम किया है तो जनता अवश्य जिताएगी
उत्तर प्रदेश के अगले सीएम अखिलेश यादव होंगे। यह कहा फिर से मुलायम सिंह ने। मुलायम को अखिलेश के प्रति गुस्सा और प्यार दोनों है। उन्होंने कहा कि यदि अखिलेश ने प्रदेश ने अच्छा काम किया है तो जनता उन्हें जिताएगी। अब मुलायम ने सपा कांग्रेस के गठबंधन के समर्थन में प्रचार 13 फरवरी से करने की घोषणा की है। शिवपाल के बारे में उन्होंने बोलते हुए कहा कि वह सपा के कैंडिडेट हैं। शिवपाल अखिलेश से गुस्सा थे इसी कारण उन्होंने अलग से दूसरी पार्टी बनाने की घोषणा की थी। लेकिन अब उनका गुस्सा शांत हो गया है। शिवपाल के लिए मुलायम के लिए 11 फरवरी से चुनाव प्रचार शुरू करेंगे और उसके बाद सपा-कांग्रेस गठबंधन के पक्ष में के लिए प्रचार करेंगे। मुलायम घरेलू झगडे से बहुत परेशान चल रहे हैं। एक तो पारवारिक झगड़ा और दूसरा सपा-कांग्रेस गठबंधन उनके मन नहीं भ रहा है।
23 जनवरी 2017
क्यों चुना अखिलेश ने सुल्तापुर को चुनाव प्रचार की शुरुआत के लिए
अखिलेश और राहुल की जोड़ी अब चुनाव प्रचार के मंच पर एक साथ दिखाई देगी। साथ ही डिंपल और प्रियंका को एक साथ मंच से बोलने की पूरी सम्भावना है। सपा अध्य्क्ष अखिलेश यादव ने अपनी पहली चुनाव सभा के लिए सुल्तानपुर को ही क्यों चुना। इस बारे में काफी जोर पर चर्चाएं हैं। जबकि सुल्तानपुर में पांचवे चरण में वोट पड़ेंगे। कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने अपने खास ज्योत्षी से सलाह मांगी थी कि वह अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत कहाँ से करें। ज्योत्षी की सलाह पर ही अखिलेश ने सुल्तानपुर को चुना।प्रदेश में चुनाव के लिए अब तक 579 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं। प्रथम चरण में होने वाले चुनाव में अब तक 469 उम्मीदवारों ने तथा द्वितीय चरण के लिए 130 नामांकन दाखिल हुए हैं।
17 जनवरी 2017
कांग्रेस सपा गठबंधन का नेतृत्व करेंगे अखिलेश यादव
उ प्र चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन की घोषणा कर दी है गुलाम नबी आजाद ने। यहाँ तक शीला दीक्षित ने अपनी मुख्यमंत्री की उम्मीदवारी को बापिस लेने की भी घोषणा की है। उनका कहना है मुख्यमंत्री पद के दो उम्मीदवार होने पर गठबंधन संभव नहीं है। अब असली समाजवादी पार्टी अखिलेश की है और उन्हीं को साइकिल मिली है।आजाद ने कहा कि यूपी चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन होगा और इसका नेतृत्व अखिलेश यादव करेंगे। इसके बारे में अधिक जानकारी आने वाले दिनों में बता दी जाएंगी। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होने हैं। सभी राज्यों के चुनाव के नतीजे 11 मार्च को घोषित किये जाएंगे।
16 जनवरी 2017
मुलायम में है अब भी ताकत,अखिलेश के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव
आखिर साइकिल मिली अखिलेश यादव को। चुनाव आयोग ने यह फैंसला सुनाकर मुलायम सिंह को परेशानी में डाल दिया। किन्तु मुलायम मजहे हुए राजनीतिज्ञ हैं। वह हार मानने वाले नहीं। मुलायम सिंह यादव ने यहाँ तक संकेत दिये हैं कि वह अपने पुत्र के अखिलेश यादव के विरुद्ध विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। सुना गया है मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि अखिलेश यादव साईकिल संभाले। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में मुलायम ने संकेत दिया था कि यदि अखिलेश यादव उनकी बात नहीं मानते हैं तो वह उनके खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। सपा प्रवक्ता अनुसार हमारी पार्टी महागठबंधन कर सकती है जिसका अंतिम फैसला अखिलेश यादव करेंगे।
मुस्लिम वोट के लिए मुलायम और अखिलेश में खींच तान
अखिलेश पर मुस्लिम विरोधी होने काआरोप लगाया मुलायम ने । चुनाव चिन्ह की लड़ाई अब वोटों की लड़ाई बन गई है। मुस्लिम वोटों को पकड़ने के लिए अब बाप बेटे खुलकर आमने सामने आ गए हैं। मुस्लिमों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए मुलायम ने खुला नृत्य करना शुरू कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि अखिलेश यादव मुसलिम डीजीपी की नियुक्ति के जबरदस्त खिलाफ थे। लेकिन मालूम हो कि प्रदेश में इस समय जाविद अहमद डीजीपी हैं। उधर अखिलेश भी कांग्रेस के साथ सांठ गांठ करने के भरसक प्रयत्न कर रहे हैं। मुलायम ने कहा कि उनका बेटा दूसरे लोगों के हाथों खेल रहा है। रामगोपाल पार्टी को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।
2 जनवरी 2017
किसको मिलेगी साइकिल,घमासान जारी
देखना है अब साइकिल किसको मिलती है पापा या बेटे को। चुनाव चिह्न साइकिल को लेकर अब दोनों गुटों में घमासान युद्ध चल रहा है। दोनों ही चुनाव आयोग से साइकिल पाने की कोशिस में हैं। अखिलेश गुट अपने अधिवेशन में लिये गये फैसले के बारे में जानकारी देंगे और साइकिल पर चिनाव आयोग के सम्मुख अपना दावा प्रस्तुत करेंगे। मुलायम का साथ देने के लिए अमर सिंह लंदन से दिल्ली पहुँच चुके हैं। अमर सिंह ने इस बात को फिर दोहराया कि मैं मुलायम सिंह के साथ हूं और हमेशा नेताजी के साथ रहूंगा। मैं उनका साथ कभी नहीं छोड़ने वाला हूँ। शिवपाल ने भी अमर सिंह की तरह बात दोहराई और कहा नेताजी राष्ट्रीय अध्यक्ष थे और हमेशा बने रहेंगे।
30 दिसंबर 2016
क्या अखिलेश यादव फिर कांग्रेस के साथ गठबंधन की तलाश करेंगे
अब सपा की साइकिल दो धड़ों में बटती नज़र आ रही है। देखना है कि किसके हाथ में साइकिल का अगला हिस्सा और किसके हाथ में पिछले हिस्सा लगता है। मुलायम और अखिलेश की इस खींच तान में पार्टी की छवि तो ख़राब हो ही रही है साथ ही बी जे पी और बसपा को इसका सीधा फायदा हो रहा है। कांग्रेस भी सपा के मुस्लिम वोट आकर्षित कर सकती है। कुछ लोगों का मानना है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कांग्रेस से चुनाव गठबंधन कर सकते हैं। अखिलेश की समझ अनुसार सपा का अकेला चुनाव जीतना आसान नहीं है। वह कांग्रेस से चुनाव गठबंधन की पहले से ही वकालत कर रहे हैं। किन्तु मुलायम अकेले ही सारी सीटें जीतना चाहते हैं। अब अखिलेश ने काफी सख्त रुख अपना चुके हैं और 235 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर इसका आगाज कर दिया। अड़ियल मुलायम क्या अपनी अड़ियलता से हटेंगे, ऐसा नज़र नहीं आता है।
26 दिसंबर 2016
अखिलेश फंसे बी जे पी की बढ़ती लोकप्रियता और चाचा शिवपाल के बीच
बी जे पी की बढ़ती लोकप्रियता से बोखलाए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अब टिकट बंटवारे को लेकर अपने चाचा शिवपाल यादव से तनातनी बढ़ गई है। चाचा शिवपाल सपा प्रदेश अध्यक्ष हैं। दोनों के बीच की यह गर्माहट जो कि मुलायम सिंह दबाने में काफी हद तक सफल हो गए थे ,अब फिर से बाहर आ गई है। दोनों ही अपने अपने आदमियों को टिकट देना चाहते हैं ।अखिलेश ने 403 उम्मीदवारों की सूची भेजी है। लोगों का मानना है कि टिकट बंटवारे की यह जंग सपा को दो भागों में बाँट सकती है। समय कम है उधर सपा को बी जे पी से भी खतरा बढ़ता जा रहा है। आम जनता भी अब उत्तर प्रदेश में बदलाव चाहती है। लोग उत्तर प्रदेश की कानून और सुरक्षा व्यवस्था से बुरी तरह नाराज़ हैं। देखना है आगे क्या होता है।
23 दिसंबर 2016
अखिलेश यादव दिखाएंगे आमिर खान की ‘दंगल’ टैक्स फ्री
आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ को अखिलेश यादव सरकार ने मनोरंजन कर से मुक्त रखा है। दंगल फिल्म पुरे भारत के सिनेमा घरों में शुक्रवार से दिखाई जा रही है। ‘दंगल’ को मनोरंजन कर से मुक्त रखने का निर्णय मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने मंत्रिमंडल की बैठक में लिया। खासतौर से नारी सशक्तीकरण का संदेश देने वाली इस फिल्म को अखिलेश यादव ने कर से मुक्त रखना उचित समझा।पहलवान महावीर सिंह फोगट के जीवन पर आधारित यह फिल्म नितेश तिवारी के निर्देशन में बनाई गई है।
10 दिसंबर 2016
आजम के बेटे और मुख्तार के भाई जैसे कैंडिडेट्स से क्या सपा फिर लौट सकेगी
अखिलेश यादव द्वारा जारी सपा के 23 कैंडिडेट्स की लिस्ट में आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम और माफिया से नेता बने मुख्तार अंसारी के भाई सिबगततुल्ला अंसारी का नाम होने से जनता में प्रीतिकिर्या शुरू हो गई हैं। प्रदेश प्रदेश की परेशान जनता का मानना है कि बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून व्यवस्था को काबू न कर पा रही सपा सरकार को इस तरह के कैंडिडेट्स बनाने से पार्टी की छवि और खराब हो सकती है। वैसे ही सपा का पारवारिक झगड़ा काफी चर्चा में रहा।जिससे सपा पूरी तरह से अभी तक बाहर नहीं निकल पाई है। उधर अमर सिंह और अखिलेश के बीच भी तनाव अभी भी ख़त्म नहीं हो पा रहा है। यहाँ बताना उचित होगा कि मुख्तार और अफजाल अंसारी की पार्टी कौमी एकता दल का सपा में अंत में विलय हो गया है । पहली बार विलय से अखिलेश यादव सहमत नहीं थे।
6 दिसंबर 2016
बहुत भारी पड़ सकती है बीजेपी को नोटबंदी चुनावों में - राज बब्बर
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने हाल में दिए गए अखिलेश यादव के कांग्रेस सपा के गठबंधन के बयान को सिर्फ अफवाह बताया। जिसमें अखिलेश ने कहा था कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी गठबंधन को कुल 403 में से 300 से ज्यादा सीटें मिल सकती हैं। राज बब्बर ने साफ साफ कहा कि मुझे इस सम्बन्ध में कतई जानकारी नहीं है और नाही केंद्र ने मुझसे इस बारे में कहा है। नोटबंदी से नाराज़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले प्रदेश के चुनावों में नरेद्र मोदी की पार्टी को यह बहुत भारी पड़ सकता है। उन्होंने कहा शायद ही इस परेशानी कोई नागरिक बचा हो।
2 दिसंबर 2016
सत्ता में दुबारा बापसी के लिए अखिलेश पकड़ सकते हैं राहुल का हाथ
अखिलेश यादव फिर से उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। इसके लिए वह कांग्रेस से गठबंधन करने में भी शायद पीछे न हटें। किन्तु सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का कांग्रेस के साथ गठबंधन से साफ इंकार है। अखिलेश यादव की चुनावी गडित के अनुसार कांग्रेस के साथ गठबंधन होने से 300 से ज्यादा सीटें मिल सकती हैं। बता दें उत्तर प्रदेश में विधानसभा की कुल 403 सीटें हैं।दूसरी तरफ अखिलेश को बसपा सुप्रीमो मायावती से खास चिढ़ है। उन्होंने कहा कि बसपा सत्ता की दौड़ में कहीं भी नहीं दिखाई दे रही है। अमर सिंह यूपी में मुख्यमंत्री पद के दावेदार होने के बारे में पूँछने पर अखिलेश ने कहा कि यह उनका मात्र सपने के अलावा कुछ नहीं।
26 नवंबर 2016
साइकिल ट्रैक सहित तैंतीस योजनाओं का लोकापर्ण
आगरा में तीन घंटे बितायेंगे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
आगरा: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को आगरा आ रहे हैं, यह उनके मौजूदा कार्यकाल का सबसे महत्वपूर्ण दौरा माना जा रहा है, आम जनता की दिलचस्पी उनके द्वारा नयी घोषणाओ से अधिक उन योजनाओं की प्रगति के बारे में जानने की है, जिन्हें अपनी प्राथमिकता बताकर लखनऊ की सत्ता तक पहुंचे थे.इंटरनेशनल एयरपोर्ट और गंगा जल पाइप लाइन प्रोजैक्ट इनमें मुख्य हैं। जब कि मुख्यी मंत्री के द्वारा जिन 33 योजनाओं का अनावरण या घोषणा की जानी हैै उनमें साइकिल ट्रैक, इनर रिंगरोड, ताजगंज प्रोजैक्टी आदि ही28 अक्टूबर 2016
अखिलेश यादव बनते जा रहे हैं मुख्य मंत्री की पहली पसंद
लोग उन्हें दुबारा से मुख्य मंत्री देखना चाहते हैं
अखिलेश यादव में लोगों को आकर्षित करने का जादू है। अब उन्होंने अपनी जगह बना ली है। लगता है अपने पिता और चाचा से फांसला बढ़ाकर अकेले ही कुछ करने के मूड में हैं। अब तक वह मुख्य मंत्री तो हैं लेकिन महत्वपूर्ण फैंसले पीछे से पिता मुलायम और चाचा ही लेते रहे। बताया जाता है वह जो कुछ करना चाहते थे उसमें परिवार के लोगों का अड़भंगा ही रहता था। हाल ही में सी-वोटर के नये सर्वे से पता लगा है कि उनकी लोकप्रियता बढ़ी है और दिन प्रीतिदिन बढ़ती जा रही है। वह नौजवान और फ्रेश हैं। फेस बुक और ट्वीटर में भी काफी दिलचस्पी लेते हैं। सर्वे अनुसार सितंबर में जहां अखिलेश को पसंद करने वालों की संख्या 77.1 थी, वहीं अक्तूबर में वे 83.1 प्रतिशत लोगों द्वारा उन्हें पसंद किया गया है। 75.7 प्रतिशत लोग उन्हें दुबारा से मुख्य मंत्री देखना चाहते हैं। उनका दृढ़ संकल्प चरित्र साफ़ दिखाई देता है।
15 सितंबर 2016
अखिलेश और शिवपाल यादव में से कोई झुकने को तैयार नहीं,परवारिक लड़ाई और बढ़ी
शिवपाल यादव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा,संकट हुआ और गहरा
![]() |
| ( शिवपाल और पुत्र आदित्य यादव ) |
उत्तर प्रदेश में राजनीतिक संकट की गहराई और बढ़ती जा रही है।समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह द्वारा नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष उनके भाई शिवपाल यादव ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। इस स्तीफे की घोषणा मुलायम सिंह यादव के लखनऊ स्थित आवास पर उनके पुत्र उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद की गई ।शिवपाल यादव के पुत्र आदित्य यादव ने भी प्रादेशिक सहकारी संघ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया। बताया जाता है कि अखिलेश यादव अपने चाचा शिवपाल की गर्मी को अब भी कम करने की कोशिश में हैं। यहाँ तक कि उनको मनाने के लिए मुख्यमंत्री ने शिवपाल यादव के इस्तीफे को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है और उनके द्वारा पेश किया त्यागपत्र पत्र वापस भेज दिया। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री रविदास महलोत्रा का कहना है कि पार्टी के संसदीय बोर्ड की आपातकाल मीटिंग इस झगड़े को हल करने के लिए आयोजित की गई है । मुलायम सिंह इस बढ़ते पारवारिक तनाव से काफी परेशान हैं और इस संकट को शांत करने में विफल दिखाई दे रहे हैं। ऊधर विपक्षी पार्टियां समाजवादी पार्टी के इस संकट का आने वाले चुनावों में फायदा लेने के लिए रूपरेखा बना रही हैं ।
14 जनवरी 2016
उत्तर प्रदेश : कई बीबी रखने वाले नहीं बन सकते उर्दू शिक्षक
उत्तर प्रदेश में अखिलेश सरकार साढ़े तीन हजार उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति की घोषणा कर मुस्लिम समुदाय को खुश करना चाहती थी वह उसके लिए उल्टा पड़ रहा है। शासनादेश में एक से ज्यादा शादियां करने वालों को इस पद पर आवेदन नाकाबिल माना जायेगा। आॅल इंडिया मुसलिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने इसे मुसलमानों के शरई अधिकारों का हनन बताया है। उत्तर प्रदेश की समाज़वादी सरकार ने कहा कि एक से ज्यादा पत्नी रखने लोग प्रदेश में उर्दू शिक्षक नहीं बन सकता है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि रिटायरमेंट के बाद पेंशन की दावेदारी के मुद्दे को लेकर काफी समस्याएं आ रहीं थीं। इस आदेश के विरोध में मुस्लिम समुदाय सड़क पर उतरने की धमकी दे रहा है।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)

















