16 जुलाई 2016

कांग्रेस नेतृत्वहीन और दिवालिया पार्टी,बब्बर कुछ नहीं कर सकते - केशव प्रसाद

गोरखपुर-भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस को  नेतृत्वहीन  और  दिवालिया पार्टी बताया।मौर्य ने कहा एक्टर से नेता बने प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष कांग्रेस की नैया को नहीं बचा सकते हैं।चाहें राज बब्बर, राहुल गांधी या प्रियंका गांधी  भी क्यों ना आ जाएँ कांग्रेस के  प्रचार में, पार्टी को प्रदेश में  पुनर्जीवित करने में सक्षम नहीं हो सकेंगे। हम राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस मुक्त भारत बनाना चाहते हैं और उत्तर प्रदेश को समाजवादी पार्टी और बी एस पी मुक्त बनाना चाहते हैं। उन्होंने अखिलेश  सरकार पर प्रहार करते हुए कहा यादव सरकार के दौरान  उत्तर प्रदेश के इतिहास में  सबसे बुरा समय रहा ,प्रदेश में  आपराधिक तत्वों को  स्वतंत्र लगाम मिली हुई  है।