UP लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
UP लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

18 फ़रवरी 2017

उत्तर प्रदेश में मोदी की लहर सुनामी के समान - अमित शाह

भाजपा नेता अमित शाह ने गोरखपुर में संवाददाताओं से कहा कि हमारी पार्टी को  दो तिहाई बहुमत मिलेगा। उन्होंने विश्वाश के साथ कहा कि उत्तर प्रदेश  में भाजपा की ही सरकार बनेगी। कांग्रेस-सपा गठंबधन पर निशाना लगाते हुए कहा कि जिन्हें जन्म से ही सबकुछ प्राप्त हो  गया है , ये लोग पैदाशी  शहजादे हैं। उन्होंने उत्तर  प्रदेश में नरेंद्रे  मोदी  की लहर को  सुनामी बताया। अमित शाह ने कहा कि हमारी पार्टी ने  महिलाओं को सबसे ज्यादा उम्मीदवार बनाया है  और राजनीति में उनकी भागीदारी को आगे बढ़ाया है। शाह ने कहा कि अखिलेश यादव अपनी हार को स्वीकार कर चुके हैं।

3 जनवरी 2017

आज की स्थिति में उ प्र में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं - ओपिनियन पोल

उत्तर प्रदेश में हुए एक  ओपिनियन पोल के अनुसार आज की स्थिति में किसी भी पार्टी को बहुमत मिलना मुश्किल है। पोल अनुसार पारवारिक झगड़ों के बावजूद समाजवादी पार्टी अब भी अपना पहला स्थान बनाये हुई है। सपा को  141-151 और भाजपा और उसके  सहयोगी दलों को  129-139 सीटें और कांग्रेस को  13-19 के बीच सीटें मिलने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश में यादव वोटों का चुनावों में बहुत महत्त्व है। यादव वोट ही समाजवादी पार्टी को मुख्य वोट बैंक हैं। पोल के अनुसार प्रदेश में  75 प्रतिशत  यादव वोटर अब भी  समाजवादी पार्टी के साथ हैं। यदि सपा दो भागों में बंटती है तो यादव वोट भी दो भागों में बंटने का अनुमान है। बचे हुए 25 प्रतिशत यादव वोटों में  भाजपा के साथ 14,बीएसपी के साथ 4 और  कांग्रेस के साथ 5 प्रतिशत वोट जायेंगे। सपा के दो भाग बंटने से बीजेपी को भारी लाभ होगा। 

10 दिसंबर 2016

सीटों के बटवारे पर झगड़ते कांग्रेस और सपा, आगे कैसे चलाएंगे सरकार

लखनऊ। लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का सीट बटवारे पर सहमत होना मुश्किल हो रहा है। उधर मुलायम सिंह बिना गठबंधन के सब सीटों  पर अकेले ही  जीतने पर अड़े हुए हैं। किन्तु अखिलेश यादव का अनुमान है कि बिना कांग्रेस के साथ  गठबंधन के  चुनाव में जीतना आसान नहीं होगा। बताया जाता है कांग्रेस 403 सदस्यीय विधानसभा में 60 से कम सीट पर तैयार होने वाली नहीं है। लेकिन इतनी सीटें अखिलेश कांग्रेस को देने के लिए  कतई तैयार नहीं हैं। अखिलेश यदि चाहें भी किन्तु  मुलायम  सीट बटवारे पर बहुत मुश्किल हैं। यदि यह  गठबंधन नहीं बना तो इसका सीधा फायदा होगा बी जे पी को और शायद बी जे पी चाहती भी यही है। ध्यान दें मुलायम और अखिलेश के बीच सैंडविच बने सपा नेता  अमर सिंह ने कांग्रेस और सपा के बीच गठजोड़ कराने के लिए प्रशांत किशोर से मुलायम सिंह के बीच तार जोड़ने की कोशिश की थी , लेकिन बात नहीं बन पा रही है।

26 नवंबर 2016

साइकिल ट्रैक सहित तैंतीस योजनाओं का लोकापर्ण

आगरा में तीन घंटे बितायेंगे मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव

आगरा: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को आगरा आ रहे हैं, यह उनके मौजूदा कार्यकाल का सबसे महत्वपूर्ण दौरा माना जा रहा है, आम जनता की दिलचस्पी  उनके द्वारा नयी घोषणाओ से अधिक उन योजनाओं की प्रगति के बारे में जानने की है, जिन्‍हें अपनी प्राथमिकता  बताकर लखनऊ की सत्ता तक पहुंचे थे.इंटरनेशनल एयरपोर्ट और गंगा जल पाइप लाइन प्रोजैक्ट इनमें मुख्य हैं। जब कि मुख्यी मंत्री के द्वारा जिन 33 योजनाओं का अनावरण या घोषणा की जानी हैै उनमें साइकिल ट्रैक, इनर रिंगरोड, ताजगंज प्रोजैक्टी आदि ही

10 सितंबर 2016

राज बब्बर की पुत्री जूही बब्बर के नाम की चुनाव उम्मीदवारी सिर्फ अफवाह

आगरा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने अपनी बेटी फिल्म अभिनेत्री  जूही  बब्बर के चुनाव में  उतरने की खबर को बकवास बताते हुए कहा है कि जूही का राजनीति में आने और चुनाव लड़ने का अभी कोई विचार नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा आगरा जूही का घर है, यदि वह यहाँ से भविष्य में चुनाव लड़ना चाहेंगी तो मुझे अवश्य ख़ुशी होगी। लेकिन मेरे ख्याल से अभी उनका चुनाव लड़ने  कोई इरादा नहीं है। कुछ भी हो  उनके आगरा दक्षिण की विधान सभा सीट से खड़े होने की चर्चा प्रेस और सोशल मीडिया में आने से आगरा और उत्तर प्रदेश की कांग्रेस में जान सी  पड़ती नज़र आ रही है। हो सकता है जनता द्वारा उनके उम्मीदवार बनाने की बढ़ती मांग से शायद जूही अपना मन बदल सकें। 

13 जून 2016

राहुल गांधी सीएम पद के लिए नहीं पीएम पद के लिए चेहरा हैं - आजाद


यूपी में कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर 2017 विधानसभा चुनाव में  राहुल और प्रियंका गांधी में से किसी एक को मुख्य मंत्री के पद के कैंडिडेट के रूप में उतारने के पक्ष में थे। उनको आशा थी कि इससे  प्रदेश के ब्राह्मणों में अच्‍छा संकेत जाएगा और उनमें  पार्टी के प्रीति फिर विश्वास लौटेगा।लेकिन हाल ही में नियुक्त उत्तर प्रदेश के नए  प्रभारी बने गुलाम नबी आजाद ने इस बात को स्पष्ट  कर दिया कि राहुल गांधी  सीएम पद के लिए नहीं पीएम पद के लिए चेहरा हैं। दिल्‍ली की पूर्व मुख्‍यमंत्री शीला दीक्षित भी यूपी के सीएम कैंडिडेट की रेस में उतारने की  भी चर्चाएं हैं।