मायावती के लिए उत्तर प्रदेश चुनाव एक भारी झटका है। मोदी की तेज हवा से जूझने के लिए 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस के साथ बसपा यूपी में यदि महागठजोड़ नहीं बनाते हैं तो इन तीनों पार्टियों का मोदी के सामने अकेला टिकना बहुत मुश्किल होगा। ये पार्टियां मोदी की चलती आंधी को देखकर पूरी तरह पस्त हो चुकी हैं। मायावती जो कि सरकार बनाने की उम्मीद में थीं उनका तीसरे नंबर पर खिसकने से बसपा खस्ता हालत में नज़र आती है। मुलायम ने भी जब चुनाव का रिजल्ट सुना तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। उन्हें ऐसी हार का अनुमान सपने में भी नहीं था। मुलायम ने अखिलेश की बिलकुल आलोचना नहीं की और कहा हार के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। इस चुनाव में जनता का झुकाव भाजपा की ओर था और हम लोग मतदाताओं को समझाने में सफल नहीं रहे। उन्होंने कहा हमने हमेशा संघर्ष किया है और हम फिर संघर्ष करेंगे और अपनी जीत फिर से हांसिल करेंगे।
UP election लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
UP election लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
12 मार्च 2017
अखिलेश के खिलाफ चाचा शिवपाल का गुस्सा और बढ़ा
शिवपाल सिंह ने अखिलेश को ठहराया हार का जिम्मेदार। सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने सपा की करारी हार पर कहा कि प्रदेश की जनता ने उन लोगों को सबक सिख दिया है, जिन्होंने घमंड में आकर नेताजी को हटाया और मेरा अपमान किया। अखिलेश यादव ने अपने पिता और चाचा को हटाकर पार्टी पर जबरन खुद कब्जा कर लिया । मुलायम सिंह के विरोध के बावजूद मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के इरादे से कांग्रेस के साथ गठबधन किया और कांग्रेस को 105 सीटें दी गईं। दूसरे लोगों का मानना है कि अखिलेश अपने किये कामों पर जनता से वोट मांग रहे थे लेकिन लगता है कि वह जनता को संतुष्ट नहीं कर सके । विकास और कर्रेप्शन जैसे मामलों पर वह लोगों का दिल जीतने में असफल रहे। विकास और ब्लैक मनी कण्ट्रोल जैसे मुद्दों पर में नरेन्द्र मोदी उन पर बहुत भारी पड़े । समाजवादी पार्टी का आंतरिक झगडा भी उसको ले डूबा। समाजवादी पार्टी में खासतौर से आंतरिक झगडे भविष्य में भी समाप्त होते नहीं नज़र आते हैं।
11 मार्च 2017
मत्रिमंडल में सही प्रतिनिधित्व मिलने पर ही ताज सिटी की छवि बदल सकती है
आगरा। उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री कोई भी बने किन्तु दुनिया भर के टूरिस्टों का आकर्षण ताज सिटी आगरा से मत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व अगर सही व्यक्ति को नहीं मिल पाता है तो तब कोई खास फायदा ताज सिटी को हो पाना मुश्किल ही है। आगरा की छवि दुबारा दुबारा जनता को लौटने के लिए मत्रिमंडल में यहाँ सही प्रतिनिधित्व की पहली आवश्यकता है। यहाँ की टॉप आवशकता है पीने के पानी और बिजली का इंतजाम और दूसरी शहर की सफाई की ।अखिलेश यादव के शासन काल में नगर निगम का कामकाज अत्यंत ढीला रहा। निगम के वेतन भोगी पिछले चार सालों से चार अरब से ज्यादा (नगर निगम का बजट)हर वर्ष शहर के नाम पर जमा- खर्च दर्शा रहे हें। चुने हुए जन प्रतिनिधि दर किनार हैं।नई सरकार को ताज सिटी की इस बनी चल रही दुर्दशा के बारे में आगरा के नागरिक संगठनों और राजनेतिक दलों के नेताओं से फीडबैक लेकर तत्काल प्रभावी कदम उठाने होंगे ( विशेष - राजीव सक्सेना )
इंटरनेशनल एयरपोर्ट ना बनवाने का जबाब दिया अखिलेश यादव को आगरा की जनता ने
![]() |
| ( जगन प्रसाद गर्ग ) |
आगरा। दुनिया में मशहूर ताज सिटी आगरा में बीजेपी ने अपना सबसे ऊँचा झंडा गाड़ दिया। कमाल की बात है एक सीट तक किसी दूसरी पार्टी के पास नहीं जाने दी। सभी नौ सीटें बीजेपी ने अपनी झोली में डाल लीं। ताज महल जैसी महान ऐतिहासिक ईमारत रखने के बाद भी अखिलेश यादव यहाँ अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा नहीं दिला सके या नहीं दिलाया। यह भी एक कारण रहा है सपा की भारी हार का । आगरा जोकि ताज के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है, अंतराष्ट्रीय टूरिज्म में आगरा का नाम शायद ही कोई न जानता हो वहां इंटरनेशनल एयरपोर्ट न हो , इसे आगरा की जनता कैसे माफ़ कर सकती है। लखनऊ और उत्तर प्रदेश से ज्यादा आगरा को दुनिया भर के लोग जानते हैं। उत्तर विधानसभा सीट से विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने 70 हजार से अधिक वोटों के अंतराल से प्रतिद्वंद्वी बसपा उम्मीदवार ज्ञानेन्द्र गौतम को हराया। यह आगरा की सबसे बड़ी जीत रही।
नोटबंदी ने दिखाया जादू, मोदी ने किया सबको ठंडा
नोटबंदी के भारी विरोध के बावजूद जनता ने खुलकर वोट देने के लिए चुना मोदी को ही। उत्तर प्रदेश की जबरदस्त जीत ने दिखा दिया देश की जनता चोरों-भ्रष्टों पर नकेल कसने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ है। एक सर्वे में देश के 76 प्रतिशत लोगों ने नोटबंदी को अच्छा कदम बताया था। प्रेदेश में भाजपा की भारी सफलता के लिए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह द्वारा चुनाव की कमान संभालना भी था। नरेन्द्र मोदी के जादू से नहीं नाकारा जा सकता है किन्तु पार्टी के प्रभारी महासचिव ओम माथुर ने चुनावी रणनीति बनाने में सारे हथकंडे भी अपनाये। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय है। रुझानों में 300 से ज्यादा सीट पर भाजपा आगे है। अब चर्चाएं हैं, कौन बनेगा अगला मुख्य मंत्री। राजनाथ सिंह से लेकर केशव प्रसाद मौर्य,श्रीकांत शर्मा,दिनेश शर्मा ,योगी आदित्यनाथ,मनोज सिन्हा आदि के नाम लोगों की जवान पर सुनाई दे रहे हैं। शायद इस बार महिला मुख्य मंत्री के रूप में स्मृति ईरानी को भी मिल सकता है चांस।
5 मार्च 2017
मुझ पर और मेरी सरकार पर कोई दाग नहीं - मोदी
वाराणसी में सभी राजनीतिक दलों ने यहां प्रचार के लिए पूरी ताकत लगा रखी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशाल रोड शो और चुनावी रैली की। दूसरी पार्टियों के नेताओं ने भी उत्तर प्रदेश के अंतिम चरण के प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। मोदी चुटकी लेते हुए कांग्रेस को खींचा और कहा कि एक दिन इस बात को लेकर शोध होगा कि कभी यह पार्टी थी क्या। क्योंकि कांग्रेस सभी जगहों से विलुप्त होती जा रही है।नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोड शो किया।मोदी को देखने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़े। उनका जगह-जगह भव्य स्वागत किया और नारेबाजी भी की। 5 किलोमीटर के रोड शो की शुरुआत पांडेयपुर चौराहा से चौकाघाट, तेलियाबाग, सरदार पटेल चौराहा होते हुए काशी विद्यापीठ के खेल मैदान पहुंचकर समाप्त हो गया। उनकी झलक पाने के लिए जनता में खासा जोश दिखा, काफिला जहां जहां से गुजर रहा है घरों से महिलाएं, बच्चे और युवा खूब पुष्पवर्षा कर रहे थे। काशी विद्यापीठ में पीएम मोदी जनसभा को भी संबोधित किया।
3 मार्च 2017
उत्तर प्रदेश के विकास के बाद ही देश और तेज़ी से आगे बढेगा - मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिर्जापुर की चुनाव सभा में कहा कि मुलायम सिंह 13 साल से एक पुल भी नहीं बना पाए। मोदी ने जन रैली में सपा पर प्रहार करते हुए कहा १३ साल पहले जो मुलायम सिंह यादव ने जनता से वादा किया था उसे उनके बेटे अखिलेश यादव 13 साल बाद भी पूरे करने में असमर्थ रहे। मोदी ने अखिलेश यादव पर निशाना लगते हुए कहा कि जो लोग अपना काम नहीं बताते हैं कि उन्होंने जनता की लिए क्या किया लेकिन वह मुझसे मेरे काम के बारे में पूछते हैं। मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास के बाद ही देश और तेज़ी से आगे बढेगा। प्रदेश में भाजपा की जीत तय है और 11 मार्च को सपा , बीएसपी और कांग्रेस को जनता की ताकत के तार और उर्जा से जबरदस्त करंट लगने जा रहा है ।
12 फ़रवरी 2017
अपने भाई शिवपाल के चुनाव प्रचार में उतरे मुलायम
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम ने इटावा जिले की जसवंतनगर विधानसभा सीट से लड़ रहे सपा प्रत्याशी और अपने भाई शिवपाल सिंह यादव के चुनाव प्रचार के लिए जनता को संबोधित की। मुलायम सिंह ने अपने भाषण में ना तो अपने पुत्र अखिलेश यादव और ना ही सपा कांग्रेस के गठबंधन के बारे में कुछ कहा। वह इस चुनाव में पहली बार किसी जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस चुनाव को बहुत महत्वपूर्ण बताते हुए सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव को जिताने की मांग की। सपा संस्थापक मुलायम ने कहा कि हमारी पार्टी के 2012 के विधानसभा चुनाव के घोषणापत्र का दूसरे लोग मजाक उडाते थे लेकिन समजवादी पार्टी की सरकार ने वह भी प्रदेश में साकार करके दिखा दिया। मुलायम ने कहा कि युवा पीढ़ी हमारी पार्टी के साथ है, इसलिये सपा कभी बूढी नहीं हो सकती है।
1 नवंबर 2016
क्या मुलायम सिंह, राहुल गाँधी और अजित सिंह कामयाब हो सकेंगे महागठबंधन बनाने में
कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर मुलायम सिंह से मिले। इस मुलाकात से महागठबंधन की शुरआत नज़र आ रही है । अलग थलग पड़ा अजित सिंह का राष्ट्रीय लोक दल भी उसमें शामिल हो सकता है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव और कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को करीब लाने की जदयू नेता केसी त्यागी की खास भूमिका बताई गई है। लोहियावादी और चरण सिंह वादियों को भी जोड़ने से उत्तर प्रदेश में इस महागठबंधन को काफी ताकत मिल सकती है। यदि मुलायम सिंह अपने द्वारा बनाये आकड़ों में सफल हो गए तो चुनाव का रंग बदल सकता है। लेकिन अखिलेश यादव की इस बारे में क्या सोच है कहा नहीं जा सकता है।
26 सितंबर 2016
चुनाव आयोग की टीम लखनऊ में, चुनाव तैयारियों के लिए डीएम, एसपी को सख्त निर्देश
![]() |
| चुनाव आयुक्त नसीम जैदी |
लखनऊ। केंद्रीय चुनाव आयोग ने उ प्र में अगले वर्ष होने वाले चुनावों की तैयारियां लिए जिला मजिस्ट्रेटों और पुलिस अधीक्षकों को सख्त निर्देश दिए हैं। ताकि मतदाता धमकियों आदि के डर के बिना अपने अधिकार का स्वतंत्रता से प्रयोग कर सकें। चुनाव आयोग की टीम तीन दिन की यात्रा पर लखनऊ में है ।चुनाव आयोग की टीम ने राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों, जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठकें कर प्रदेश के 75 जिलों में चुनाव के लिए तैयारी की समीक्षा की। टीम मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी के इस सख्त रवैये को देख कुछ अधिकारियों आश्चर्य है कि क्या आयोग विधानसभा चुनाव जल्द आयोजित करने का विचार तो नहीं कर रहा है।
25 जून 2016
सपा और बसपा मान रही हैं कांग्रेस को बेअसर
यू पी में कांग्रेसी कार्पोरेट से मिलने वाले चंदे को तीन तेरह करने तक सीमित
आगर:उत्तर प्रदेश विधान सभा के 2017 में होने वाले चुनाव में कांग्रेस के जमीनी संघर्ष मेंउतरने के आसार एक बार पुन: अधर में लटक चुके हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनियां गांधी सीटें जीतने के लिये वोट की राजनीति करने के लिये व्याकुल हो किन्तु पार्टी के दिग्गजों का एक वर्ग वोट की राजनीति की जगह नोट की राजनीति करने कोई मौका नहीं छोडना चाह रहा। कार्पोरेट सैक्टर से राजनैतिक चंदे के रूप में मिलने वाली राशि का बडा हिस्सा उ प्र के चुनाव अभियान पर खर्च होना है।..
सदस्यता लें
संदेश (Atom)










