23 मई 2016

2017 में भाजपा उत्तर प्रदेश में बहुमत की सरकार बनाएगी - कठेरिया


आगरा।  केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया ने कहा कि 2017 में भाजपा उत्तर  प्रदेश में  बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश  के मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में शामिल नहीं हूं। उनका कहना है कि प्रदेश के आगामी चुनावों में हमारी जीत निश्चित है। कठेरिया ने सपा सरकार  पर निशाना तानते हुए कहा कि प्रदेश में जनता असुरक्षित महसूस करने लगी  है। बलात्कार,लूट, हत्या और डकैती की  घटनाएं दिन प्रीतिदिन बढ़ती जा रही हैं। प्रदेश में जनता हर तरफ से परेशान और दुखी  है। कठेरिया  ने बसपा प्रमुख  मायावती पर भी निशाना लगाते हुए उन्हें दलितों के वोटों की सौदागर की संज्ञा दी और कहा कि वह दलितों को अब गुमराह नहीं कर सकेंगी।