6 अगस्त 2016

मायाबती के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पेणीकर्त्ता को जमानत मिली

--दयाशंकर की पत्‍नी की नामजद तहरीर पर पुलिस कुछ भी नहीं कर सकी     

लखनऊ: प्रदेश के मऊ जनपद की एक अदालत ने भारतीय जनता पार्टी से निष्‍कासित नेता दयाशंकर
(दयाशंकर सिंह)
सिंह को बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्‍पणी मामले में जमानत दे दी है। उन्‍हें पचास-पचास हजार रूपये
 के दो बॉन्‍ड और इतनी ही राशि के दो मुचलके पर जमानत दी गई है।दयाशंकर सिंह के विरुद्ध आईपीसी की कई धाराओं के अतिरिक्‍त एससी/एसटी एक्‍ट

में भी 20 जुलाई को लखनऊ के हजरत गंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। चूंकि दयाशंकर ने मायावती के खिलाफ अपशब्‍दों का प्रयोग मऊ जनपद में किया था। इसलिए अब यह मुकदमा भी मऊ में ट्रांसफर कर दिया गया है। इस एफआईआर को रद्द करने के लिए दयाशंकर सिंह ने उच्‍च न्‍यायालय की भी शरण ली थी जिसमें हाईकोर्ट ने 8 अगस्‍त को सु‍नवाई की अगली तारीख तय कर दी है। उधर श्री दयाशंकर की पत्‍नी की ओर से हजरतगंजथाने में दी गयी तहरीर पर अब तक पुलिस पूछताछ जैसी औपचारिक स्‍तर की कार्रवाही तक शुरू नहीं कर सकी है।