![]() |
| स्वामी प्रसाद मौर्य |
लखनऊ। हाल ही में बसपा से भाजपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पहली बार पहुँचने पर मायावती को भ्रष्टाचार की देवी की संज्ञा दी ।मौर्य ने बसपा मुखिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने जिस तरह से भ्रष्टाचार फैलाया है, उसकी बदबू सारे भारत में फैलनी आरम्भ हो गयी है।मौर्य ने कहा कि खुद को दलितों की मसीहा बताने वाली मायावती टिकट देते समय उम्मीदवारों से करोड़ों रूपये लेती हैं।
