भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि अगले चुनाव में भारत की जनता को तय करना है कि उन्हें मजबूर सरकार चाहिए या मजबूत सरकार। देश में मजबूरी का फायदा उठाकर भ्रष्टाचार करने वाली सरकार या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली मजबूत सरकार चाहिए,इसका तय करना अब जनता के हाथ में है। महागठबंधन को उन्होंने ढकोसला करार दिया। भाजपा अध्यक्ष ने स्वीकार किया कि यदि उत्तरप्रदेश में यदि समाजवादी पार्टी और बसपा एक साथ लड़ते हैं तो हमारे लिए कुछ समस्या अवश्य आयेगी।हमारी पार्टी का उत्तर प्रदेश में 45 प्रतिशत वोट रहा है और अखिलेश यादव और मायावती का संयुक्त वोट प्रतिशत करीब 51 प्रतिशत होता है। इस स्थिति में भाजपा को 6 प्रतिशत के अंतर को पाटना है। जिसके लिए हम प्रतिबद्धता से लगे हैं।
Amit Shah लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Amit Shah लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
8 दिसंबर 2018
9 सितंबर 2017
हम अगले 30 वर्षों में स्थिर सरकार बनाये रखने के लिए प्रतिबद्ध - अमित शाह
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जोर देकर कहा है कि पार्टी अगले 30 वर्षों में स्थिर सरकार बनाये रखने के लिए प्रतिबद्ध है। अमित शाह दिल्ली में फिक्की द्वारा आयोजित एक इंटरैक्टिव सत्र में बोल रहे थे।उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि फिक्की ने वर्षों से भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में योगदान दिया है और नीति निर्माताओं और उद्योगों के बीच महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।शाह ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने हर महीने इनोवेटिव विकास कार्यक्रम के अंतर्गत राज्यों के प्रतिनिधियों साथ बैठक होती है और विभिन्न परियोजनाओं के समाधान की तलाश की जाती है।
18 फ़रवरी 2017
उत्तर प्रदेश में मोदी की लहर सुनामी के समान - अमित शाह
भाजपा नेता अमित शाह ने गोरखपुर में संवाददाताओं से कहा कि हमारी पार्टी को दो तिहाई बहुमत मिलेगा। उन्होंने विश्वाश के साथ कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की ही सरकार बनेगी। कांग्रेस-सपा गठंबधन पर निशाना लगाते हुए कहा कि जिन्हें जन्म से ही सबकुछ प्राप्त हो गया है , ये लोग पैदाशी शहजादे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश में नरेंद्रे मोदी की लहर को सुनामी बताया। अमित शाह ने कहा कि हमारी पार्टी ने महिलाओं को सबसे ज्यादा उम्मीदवार बनाया है और राजनीति में उनकी भागीदारी को आगे बढ़ाया है। शाह ने कहा कि अखिलेश यादव अपनी हार को स्वीकार कर चुके हैं।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)


