Lok sabha election 2019 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Lok sabha election 2019 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

8 दिसंबर 2018

देश को मजबूत या मजबूर सरकार की आवश्यकता ? - अमित शाह

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि अगले चुनाव में भारत  की जनता को तय करना है कि उन्हें मजबूर सरकार चाहिए या मजबूत सरकार। देश में   मजबूरी का फायदा उठाकर  भ्रष्टाचार करने वाली सरकार  या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व  वाली मजबूत सरकार चाहिए,इसका  तय करना अब जनता के हाथ में  है।  महागठबंधन को उन्होंने  ढकोसला करार दिया। भाजपा अध्यक्ष ने स्वीकार किया कि यदि  उत्तरप्रदेश में यदि  समाजवादी पार्टी  और बसपा एक साथ लड़ते  हैं तो हमारे लिए  कुछ समस्या अवश्य  आयेगी।हमारी पार्टी का उत्तर प्रदेश में  45 प्रतिशत वोट  रहा है और अखिलेश यादव  और मायावती  का संयुक्त वोट प्रतिशत करीब 51 प्रतिशत होता है। इस स्थिति में  भाजपा को 6 प्रतिशत के अंतर को पाटना है। जिसके लिए हम  प्रतिबद्धता से लगे हैं।