11 मार्च 2017

इंटरनेशनल एयरपोर्ट ना बनवाने का जबाब दिया अखिलेश यादव को आगरा की जनता ने

 ( जगन प्रसाद गर्ग )
आगरा। दुनिया में मशहूर ताज सिटी आगरा में बीजेपी ने  अपना सबसे ऊँचा  झंडा गाड़ दिया। कमाल की बात है एक सीट तक किसी दूसरी पार्टी के पास नहीं जाने दी। सभी नौ सीटें बीजेपी ने अपनी झोली में डाल लीं। ताज महल जैसी महान ऐतिहासिक ईमारत रखने के बाद भी अखिलेश यादव यहाँ अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा नहीं दिला सके या नहीं दिलाया। यह भी एक कारण रहा है सपा की भारी हार का । आगरा जोकि ताज के कारण दुनिया में प्रसिद्ध है, अंतराष्ट्रीय टूरिज्म में आगरा का नाम शायद ही कोई न जानता हो वहां इंटरनेशनल एयरपोर्ट न हो , इसे आगरा की  जनता कैसे माफ़ कर सकती है। लखनऊ और उत्तर प्रदेश से ज्यादा आगरा को दुनिया भर के  लोग जानते हैं। उत्तर विधानसभा सीट से विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने  70 हजार से अधिक वोटों के अंतराल से प्रतिद्वंद्वी बसपा उम्मीदवार ज्ञानेन्द्र गौतम को हराया। यह आगरा की सबसे बड़ी जीत रही।