13 मार्च 2017

पूर्व विदेश मंत्री एस एम कृष्णा की भाजपा में जाने की तैयारी

पूर्व विदेश मंत्री एस एम कृष्णा के 15  मार्च को भाजपा में शामिल होने के संकेत हैं । यह घोषणा कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष द्वारा की गई है। भाजपा में जाने का इशारा  एस एम कृष्णा पिछले महीने कर चुके थे। भाजपा में घुसने का अपना रास्ता बना लिया था किन्तु  सिर्फ इंतजार  था पांच प्रदेशों के चुनाव परिणामों का। बता दें उन्होंने पिछले महीने कांग्रेस की सदस्यता से अपना स्तीफा दे दिया था। कृष्णा को  कांग्रेस द्वारा  जिस गलत  तरह से मंत्री पद से हटाया गया था उसका वह अभी तक हाजमा नहीं कर सके हैं। और यही कारण  बताया उन्होंने कांग्रेस पार्टी के छोड़ने का। कांग्रेस के बड़े नेता अभी भी उनको मनाने में लगे हैं और उनसे अपना त्यागपत्र बापिस करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस सरकारों में वह कई बार महत्वपूर्ण मंत्री रह चुके हैं। उनका कांग्रेस छोड़ना पार्टी के लिए बड़ा झटका होगा।