Congress लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Congress लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

5 सितंबर 2017

राजबब्बर उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों की हालत देख बहुत दुखी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर फरूखाबाद के जिला अस्पताल का निरिक्षण करने गए। उन्होंने पीड़ित परिवारजनों से मुलाकात की। इस अस्पताल में कथित ऑक्सीजन की कमी  के कारण ६० बच्चों की मौत हो गई थी। उन्होंने प्रदेश के सरकारी अस्पतालों की बुरी  हालत पर चिंता व्यक्त की। राजबब्बर ने मुख्यमंत्री योगी  पर निशाना लगाते हुए कहा कि इस तरह से वह पूरे प्रदेश को रोगी बना देंगे। बच्चों की मौत को मौत नहीं नरसंहार बताया। उन्होंने कहा इस तरह की घटना से प्रदेश की भाजपा सरकार को सबक लेना चाहिए। वैसे ही प्रदेश  के सरकारी  अस्पतालों की प्रतिष्ठा ख़राब है लेकिन इन सब घटनाओं के बाद लोग इन अस्पतालों में जाने से और जयादा डरेंगे।

21 मार्च 2017

कांग्रेस में राहुल को और मजबूत करने की तैयारी

- संगठनात्मक चुनाव करवाने  से बचते  रहने के लिए निर्वाचन आयोग के तेवर सख्त 

आगरा: कांग्रेस को पांच राज्यों की विधान सभा की चुनाव में सफलता मिलने  से संगठन मे फेरबदल का सिलसिला शुरू हो रहा है। गैर कांग्रेसी भले ही पार्टी के राष्ट्रीय अनुष्ठान राहुल गांधी पर भले ही कटाक्ष करते हैं, लेकिन अब भी उनके नेतृत्व में कांग्रेसियों को पूरा विश्वास है। कई बदलावों पर संगठित पदों को बदलना चाहिए, लेकिन श्री गांधी की स्थापना में और अधिक मजबूत संगठन सुर्खीगत माना जा रहा है।

16 मार्च 2017

उ प्र में कांग्रेस की हार के जिम्मेदार राजबब्बर या मोदी लहर

क्या यू पी में कांग्रेस की  हार के लिए जिम्मेदार हैं राज बब्बर । कांग्रेस का पंजाब को छोड़ चुनावों में  सब जगह प्रदर्शन खराब रहा। किन्तु उत्तर प्रदेश में सपा से  गलत समय पर गठबंधन होने से राजबब्बर का भी जादू नहीं चल सका।वास्तविकता तो यह है कांग्रेस ने बुरे दिनों में सपा का साथ उत्तर प्रदेश में पकड़ा। अब कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के लिए कांग्रेस के  कार्यकर्त्ता राज्य के अध्यक्ष राज बब्बर के गले में इस हार की माला पहनना चाहते हैं। हार के लिए बब्बर को दोषी मानते हुए आगरा के कांग्रेसी  नेताओं ने राज बब्बर के इस्तीफे की मांग की है। बता दें उत्तर प्रदेश में कांग्रेस  केवल 7 सीटों पर जीत हासिल कर सकी। बात यह भी छिपी नहीं कि इस बार सब जगह मोदी की लहर थी और साथ ही कांग्रेस ने हारने वाली पार्टी सपा का दामन पकड़ा।  राजबब्बर का मानना है कि हमारी हार का कारण मोदी की लहर थी । कारण जो भी हो कांग्रेस कार्यकर्त्ता उनसे इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। यदि देखा जाये तो राहुल गाँधी  तक अपने छेत्र की सीटें नहीं बचा सके। 

13 मार्च 2017

पूर्व विदेश मंत्री एस एम कृष्णा की भाजपा में जाने की तैयारी

पूर्व विदेश मंत्री एस एम कृष्णा के 15  मार्च को भाजपा में शामिल होने के संकेत हैं । यह घोषणा कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष द्वारा की गई है। भाजपा में जाने का इशारा  एस एम कृष्णा पिछले महीने कर चुके थे। भाजपा में घुसने का अपना रास्ता बना लिया था किन्तु  सिर्फ इंतजार  था पांच प्रदेशों के चुनाव परिणामों का। बता दें उन्होंने पिछले महीने कांग्रेस की सदस्यता से अपना स्तीफा दे दिया था। कृष्णा को  कांग्रेस द्वारा  जिस गलत  तरह से मंत्री पद से हटाया गया था उसका वह अभी तक हाजमा नहीं कर सके हैं। और यही कारण  बताया उन्होंने कांग्रेस पार्टी के छोड़ने का। कांग्रेस के बड़े नेता अभी भी उनको मनाने में लगे हैं और उनसे अपना त्यागपत्र बापिस करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस सरकारों में वह कई बार महत्वपूर्ण मंत्री रह चुके हैं। उनका कांग्रेस छोड़ना पार्टी के लिए बड़ा झटका होगा। 

28 जनवरी 2017

आखिर में एस एम कृष्णा ने कांग्रेस को दिया झटका


कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ  नेता एस एम कृष्णा ने  अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना त्यागपत्र भेज दिया  है। उन्होंने  ऐसा क्यों किया है इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। बताया जाता है  कि कुछ समय से पार्टी ने उन्हें नजर अंदाज कर रखा था। जिस वजह से वह पार्टी से नाराज़ चल रहे थे। आगे की उनकी क्या रणनीति होगी,इसके खुलासा वह एक दो दिन में करेंगे। कर्नाटक प्रदेश काग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और प्रदेश के गृह मंत्री  परमेश्वर ने एस एम कृष्णा के स्तीफे को आश्चर्यजनक बताया है।  कृष्णा के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस को भारी झटका लग सकता है। उनके द्वारा अचानक  स्तीफा दिए जाने पर  कांग्रेस के नेता हैरानी में हैं।राज्य कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि उन्हें इस बारे में नहीं पता।  

6 दिसंबर 2016

बहुत भारी पड़ सकती है बीजेपी को नोटबंदी चुनावों में - राज बब्बर

उत्तर  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने हाल में दिए गए अखिलेश यादव के कांग्रेस सपा के गठबंधन के बयान को सिर्फ अफवाह बताया। जिसमें अखिलेश ने कहा था कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी   गठबंधन को कुल 403 में से 300 से ज्यादा सीटें मिल सकती हैं। राज बब्बर ने साफ साफ कहा कि मुझे इस सम्बन्ध में कतई जानकारी नहीं है और नाही केंद्र ने मुझसे इस बारे में कहा है। नोटबंदी से नाराज़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले प्रदेश के चुनावों में नरेद्र मोदी की पार्टी को यह  बहुत भारी पड़ सकता है। उन्होंने कहा शायद ही इस परेशानी कोई नागरिक बचा हो। 

2 दिसंबर 2016

सत्ता में दुबारा बापसी के लिए अखिलेश पकड़ सकते हैं राहुल का हाथ

अखिलेश यादव फिर से उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। इसके लिए वह कांग्रेस से गठबंधन करने में भी शायद  पीछे न हटें। किन्तु सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का कांग्रेस के साथ गठबंधन से साफ इंकार है। अखिलेश यादव की चुनावी गडित के अनुसार कांग्रेस के साथ  गठबंधन होने से  300 से ज्यादा सीटें मिल सकती हैं। बता दें उत्तर प्रदेश में विधानसभा की कुल 403 सीटें हैं।दूसरी तरफ अखिलेश को  बसपा सुप्रीमो मायावती से खास चिढ़ है। उन्होंने कहा कि बसपा सत्ता की दौड़ में  कहीं भी नहीं दिखाई दे रही  है। अमर सिंह यूपी में मुख्यमंत्री पद के दावेदार होने के  बारे में पूँछने पर अखिलेश ने  कहा कि यह उनका मात्र   सपने के अलावा कुछ नहीं। 

22 नवंबर 2016

आउट ऑफ कैश लिखी एटीएम मशीन की पूजा की कांग्रेसी नेता ने

हैदराबाद के एक कांग्रेस नेता सुधीर रेड्डी ने नरेन्द्र मोदी सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि बिना वैकल्पिक व्‍यवस्‍था किए  500, 1000 के पुराने  नोटों को बंद  करने के फैसले से लोगों को भारी असुविधा हुई है।कांग्रेस नेता ने विरोध दर्शाने के लिए ‘आउट ऑफ कैश’ लिखी आंध्रा बैंक के एटीएम मशीन पर फूल चढ़ाकर पूजा की। उन्होंने कहा कि रोजाना की जिंदगी में पांच सौ और एक हज़ार के नोटों का बहुत महत्व है,2000 रुपए का नोट आम आदमियों के काम का नहीं है । मुंबई कांग्रेस अध्‍यक्ष संजय निरुपम ने भी नोटबंदी के कारण देशभर में 70 लोगों की मौत के लिए  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया  और कहा कि पीएम पर मुकदमा चलना चाहिए।कांग्रेस नेताओं ने कहा  500 व 1000 रुपए के नोटों के  बिना दैनिक जीवन मुश्किल हो गया है और छोटे व्यापार बंद होने के कगार पर हैं। 

7 नवंबर 2016

क्या राहुल संभाल संकेंगे कांग्रेस की बागडोर ?

कांग्रेस कार्य समिति ने पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अध्यक्ष पद सँभालने की सिफारिश की। बैठक में सदस्यों ने सर्वसम्मति से उनकी पदोन्नति के लिए आवाज उठाई ।पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की बीमारी के कारण यह बैठक  राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई। पार्टी के वरिष्ठ नेता ए के एंटोनी ने  राहुल गांधी से  अपनी मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पार्टी की विरासत लेने के लिए काफी जोर दिया । एंटनी ने चार घंटे तक चली बैठक के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए  में कहा कि मनमोहन सिंह सहित कार्य समिति सभी सदस्यों

3 नवंबर 2016

कांग्रेस सपा गठबंधन के सम्बन्ध में राज बब्बर रहे चुप

कांग्रेस और सपा उत्तर प्रदेश में  महागठबंधन बनाने का सपना देख रहे हैं। कांग्रेस द्वारा अखिलेश  सरकार के खिलाफ बयान भी करीब करीब गयाब से हो गए हैं। मीडिया में इसकी चर्चा प्रीतिदिन हो रही है।सपा मुखिया मुलायम सिंंह ने तो अपना मन महागठबंधन बनाकर चुनाव लड़ने के बना लिया सा लगता है। उधर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने कांग्रेस सपा चुनाव  गठबंधन के  बारे में अभी कुछ बोलने से मना कर दिया। कांग्रेस  चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर मुलायम सिंंह से मिल चुके है। किन्तु उनकी क्या बातें हुईं इस पर राज बब्बर ने बोलने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी

20 अक्टूबर 2016

गद्दार नेताओं के जाने से कांग्रेस पर कोई असर नहीं - राज बब्बर

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख राज बब्बर ने रीता बहुगुणा जोशी को  धोखेबाज़ बताया। राज बब्बर ने कहा इस तरह के दगेबाज लोगों के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। अमित शाह पर निशाना लगाते हुए उन्होंने कहा कि वह ‘गद्दारों की सेना ’ बना रहे हैं। जिससे उनको कोई भी लाभ मिलने वाला नहीं। कुछ कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि जब रीता बहुगुणा कांग्रेस में थी तब उन्होंने कुछ नहीं किया तो बीजेपी में जाकर कौन सा कमाल कर देंगी। वोटरों के सामने कौन सा चेहरा दिखाकर वोट मांगेगी। 

13 जुलाई 2016

राज बब्बर के अध्यक्ष बनने से कांग्रेस को मिल सकता है लाभ उत्तर प्रदेश में

बॉलीवुड में लोकप्रिय रहे बब्बर अब भी अपनी लोकप्रियता बनाए हुए हैं

आगरा। अखिलेश यादव सरकार से  निराश उत्तर प्रदेश के ब्राह्मण कहाँ जाएं बी एस पी  में या और कहीं ।यहाँ तक कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार भी  पूरी तरह से उत्तर प्रदेश के लोगों को प्रभावित करने में सक्षम नहीं  रही है। उत्तर प्रदेश में करीब १० प्रेतिशत  ब्राह्मण हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष राज बब्बर को बनाकर कांग्रेस ने नया पांसा फेंका है। वर्तमान में  राज बब्बर  राज्यसभा के  सदस्य हैं। बॉलीवुड में लोकप्रिय रहे बब्बर अब भी अपनी लोकप्रियता बनाए हुए हैं। उनके अध्यक्ष बनने से कांग्रेस  को लाभ मिलने  की काफी उम्मीद है। देखना है गुलाम नबी  आज़ाद और राज बब्बर की जोड़ी कांग्रेस को कितनी सीटें जिताने में सफल होती है। उधर प्रियंका गांधी बड़ी जिम्मेदारी की साथ आज़ाद और  बब्बर की जोड़ी में शामिल हो सकती हैं। कुछ भी हो राज बब्बर का  प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनने से आगरा के लिए अच्छा समाचार है। 

25 जून 2016

सपा और बसपा मान रही हैं कांग्रेस को बेअसर

 यू पी में कांग्रेसी कार्पोरेट से मिलने वाले चंदे को तीन तेरह करने तक सीमित

                                                           
आगर:उत्तर प्रदेश विधान सभा के 2017 में होने वाले चुनाव  में कांग्रेस के जमीनी संघर्ष में
उतरने के आसार एक बार पुन: अधर में लटक चुके हैं। पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष  श्रीमती सोनियां गांधी सीटें जीतने के लिये वोट की राजनीति करने के लिये व्‍याकुल हो किन्‍तु पार्टी के दिग्‍गजों का एक वर्ग वोट की राजनीति की जगह नोट की राजनीति करने कोई मौका नहीं छोडना चाह रहा। कार्पोरेट सैक्‍टर से राजनैतिक  चंदे के रूप में  मिलने वाली राशि का बडा हिस्‍सा उ प्र के चुनाव अभियान पर खर्च होना है।..

13 जून 2016

राहुल गांधी सीएम पद के लिए नहीं पीएम पद के लिए चेहरा हैं - आजाद


यूपी में कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर 2017 विधानसभा चुनाव में  राहुल और प्रियंका गांधी में से किसी एक को मुख्य मंत्री के पद के कैंडिडेट के रूप में उतारने के पक्ष में थे। उनको आशा थी कि इससे  प्रदेश के ब्राह्मणों में अच्‍छा संकेत जाएगा और उनमें  पार्टी के प्रीति फिर विश्वास लौटेगा।लेकिन हाल ही में नियुक्त उत्तर प्रदेश के नए  प्रभारी बने गुलाम नबी आजाद ने इस बात को स्पष्ट  कर दिया कि राहुल गांधी  सीएम पद के लिए नहीं पीएम पद के लिए चेहरा हैं। दिल्‍ली की पूर्व मुख्‍यमंत्री शीला दीक्षित भी यूपी के सीएम कैंडिडेट की रेस में उतारने की  भी चर्चाएं हैं।