7 अगस्त 2016

स्वाति सिंह मायावती के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी - दयाशंकर सिंह

लखनऊ। जेल से निकलने के बाद भाजपा के बर्खास्त नेता दयाशंकर सिंह ने अपनी  पत्नी स्वाति सिंह के मायावती के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा की है। उन्होंने अपने बयान में इस बात का उल्लेख नहीं किया कि उनकी पत्नी किस राजनीतिक पार्टी की उमीदवार बनेगी। दयाशंकर सिंह के बबंडर मचा देने वाले  बयान  के बाद उनकी पत्नी   स्वाति सिंह खुलकर राजनीतिक  मैदान में सामने  आयी हैं। अब देखना है कौन सी पार्टी  स्वाति सिंह को अपना उमीदवार बनाती है।