1 नवंबर 2016

क्या मुलायम सिंह, राहुल गाँधी और अजित सिंह कामयाब हो सकेंगे महागठबंधन बनाने में

कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर  मुलायम सिंह से मिले। इस मुलाकात से महागठबंधन की शुरआत नज़र आ रही है । अलग थलग पड़ा  अजित सिंह का   राष्‍ट्रीय लोक दल भी उसमें शामिल हो सकता है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव और कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को करीब लाने की जदयू नेता केसी त्यागी  की खास भूमिका बताई गई है। लोहियावादी और चरण सिंह वादियों को भी जोड़ने से उत्तर प्रदेश में इस  महागठबंधन को काफी ताकत मिल सकती है। यदि मुलायम सिंह अपने द्वारा बनाये आकड़ों में सफल हो गए तो चुनाव का रंग बदल सकता है। लेकिन अखिलेश यादव की इस बारे में क्या सोच है कहा नहीं जा सकता है।