समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम ने इटावा जिले की जसवंतनगर विधानसभा सीट से लड़ रहे सपा प्रत्याशी और अपने भाई शिवपाल सिंह यादव के चुनाव प्रचार के लिए जनता को संबोधित की। मुलायम सिंह ने अपने भाषण में ना तो अपने पुत्र अखिलेश यादव और ना ही सपा कांग्रेस के गठबंधन के बारे में कुछ कहा। वह इस चुनाव में पहली बार किसी जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस चुनाव को बहुत महत्वपूर्ण बताते हुए सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव को जिताने की मांग की। सपा संस्थापक मुलायम ने कहा कि हमारी पार्टी के 2012 के विधानसभा चुनाव के घोषणापत्र का दूसरे लोग मजाक उडाते थे लेकिन समजवादी पार्टी की सरकार ने वह भी प्रदेश में साकार करके दिखा दिया। मुलायम ने कहा कि युवा पीढ़ी हमारी पार्टी के साथ है, इसलिये सपा कभी बूढी नहीं हो सकती है।
