taj city लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
taj city लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

26 नवंबर 2018

मुगल वास्तुकला के पांच प्रवेश द्वार बनेगे भावी स्मार्ट सिटी आगरा में

आगरा।शहर में  स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत मुगल वास्तुकला पर पांच प्रवेश द्वार बनाये जायेगे। नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने कहा आगरा में प्रवेश के समय टूरिस्ट इन विशेष द्वारों में होकर आने पर अपना स्वागत महसूस करेंगे। यह पांच प्राचीन  मुग़ल वास्तुकला में स्वागत द्वार  जयपुर हाईवे से आगरा प्रवेश पर , एत्मादपुर रोड , रिंग रोड फतेहाबाद ,खेरिआ तथा  आगरा ग्वालियर राजमार्ग पर स्थापित किये जायेंगे। आगरा  टूरिस्ट ट्रेड से जुड़े कुछ लोगों का मानना है कि राजामंडी स्टेशन के नजदीक स्थित पुराने   दिल्ली गेट  जैसे अन्य गेटों  की भी  नगर नगम द्वारा विशेष देख रेख करनी चाइये तथा इनकी सुंदरता बहाल करनी चाहिए । राजमण्डी स्टेशन से बाहर निकलते ही टूरिस्टों की नज़र सीधी इस गेट पर ही जाती है। 

17 मार्च 2017

खूबसूरत ताजनगरी भारत का भावी फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन

आगरा।ताजनगरी फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बन चुका है कहा बॉलीवुड की दुनिया में जाने माने फिल्म  एक्टर गोविंद नामदेव ने। यहां कॉलेज और स्कूल के स्तर पर थिएटर की पाठशाला भी शुरू होनी चाहिए। जिससे युवाओं को थिएटर का प्रशिक्षण मिले और उन्हें फिल्मों में काम करने का मौका मिल सके।  उन्होंने कहा कि आगरा शूटिंग डेस्टिनेशन के साथ ही मेडिकल हब के रूप में विकसित हो चुका है। गोविंद नामदेव ने बताया कि वह आगरा में तीसरी बार आए हैं।  उन्होंने कहा कि आगरा के लोगों का व्यवहार पहले से बदला है, यहां लोग आना चाहते है और ऐतिहासिक नगरी होने के कारण फिल्मों की शूटिंग

11 मार्च 2017

मत्रिमंडल में सही प्रतिनिधित्‍व मिलने पर ही ताज सिटी की छवि बदल सकती है

आगरा। उत्तर प्रदेश का मुख्‍यमंत्री कोई भी बने किन्‍तु दुनिया भर के टूरिस्टों का आकर्षण  ताज सिटी  आगरा से मत्रिमंडल में प्रतिनिधित्‍व अगर सही व्‍यक्‍ति को नहीं मिल पाता है तो तब कोई खास फायदा ताज सिटी को हो पाना मुश्‍किल ही है। आगरा  की  छवि दुबारा दुबारा जनता को लौटने  के लिए मत्रिमंडल में यहाँ  सही  प्रतिनिधित्‍व की पहली  आवश्यकता है। यहाँ की टॉप  आवशकता है  पीने के पानी और बिजली का इंतजाम और दूसरी शहर की सफाई की ।अखिलेश यादव के शासन काल में नगर निगम का कामकाज अत्‍यंत ढीला रहा। निगम के वेतन भोगी पिछले चार सालों से चार अरब से ज्‍यादा (नगर निगम का बजट)हर वर्ष शहर के नाम पर जमा- खर्च दर्शा रहे हें। चुने हुए जन प्रतिनिधि दर किनार हैं।नई सरकार को ताज सिटी  की इस बनी चल रही दुर्दशा  के बारे में आगरा के नागरिक संगठनों और राजनेतिक दलों के नेताओं  से फीडबैक लेकर तत्‍काल प्रभावी कदम उठाने होंगे ( विशेष - राजीव सक्सेना )

13 दिसंबर 2016

आगरा के पर्यटन उद्यमियों में असमजस का माहौल

लखनऊ में बढाया गया लग्जरी टैक्स  का दायरा और दरें

लखनऊ में बढा बीस से पच्‍चीस प्रतिशत तक लग्‍जरी टैक्‍स,होटलों केसाथ
वैंकटहाल,स्‍पा   भी आये  लग्‍जरी कर दायरे में।
आगरा: राज्‍य सरकार के खर्च और आय स्रोतों  में असंतुलन की स्थिति को अनुकूल बनाने के लिये प्रदेश में टैक्स बढोत्तरी हो सकती है,इसकी शुरूआत प्रदेश की राजधानी लखनऊ के होटलों और पर्यटन से जुडे अन्य  प्रतिष्ठानों से हो चुकी है। राज्य सरकार ने जनवरी से लखनऊ में  लग्जरी टैक्स की दरे 20 से 25 प्रतिशत तक बढा दी हैं, वेंकट हालों पर भी अब लक्सरी  टैक्स 

20 सितंबर 2016

27 नये स्‍मार्ट शहरों की नई सूची में ताज सिटी आगरा भी शामिल

ताज सिटी स्‍मार्ट शहरों की लिस्ट में 
आगरा। आखिर में ताज सिटी भी स्‍मार्ट शहरों की नई सूची में सम्मलित है।   शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू द्वारा घोषित 27 नये स्‍मार्ट शहरों की सूची में स्‍वर्ण मंदिर के शहर अमृतसर को पहला स्‍थान मिला है। स्‍मार्ट शहरों की तीसरी सूची में जिन तीर्थ और पर्यटन संबंधी 8 शहरों को स्‍थान मिला है, उनमें उज्‍जैन, तिरुपति, आगरा, नासिक, मदुरै, तंजावुर, अजमेर और वाराणसी शामिल हैं। इसके साथ ही स्‍मार्ट सिटी योजना के तहत वित्‍तीय सहायता प्राप्‍त करने वाले शहरों की संख्‍या 60 हो गई है।

27 जुलाई 2016

देशी-विदेशी पर्यटकों की समस्याएं कम होंगी ताजनगरी में

तानगरी में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मण्डलायुक्त चन्द्रकान्त ने कमिश्नरी सभागार में पर्यटन क्षेत्र में जुड़े उद्यमियों के साथ बैठक कर कहा कि पर्यटक हित में  पर्यटन उद्यमियों का सहयोग बहुत जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि ताजनगरी में आने वाली देशी-विदेशी पर्यटकों को किसी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए। पर्यटन उद्यमियों ने आगरा आने वाले देशी, विदेशी पर्यटकों के साथ हाॅकर्स एवं लपकों द्वारा दुव्र्यवहार एवं धोखाधड़ी की घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने के सम्बन्ध में मण्डलायुक्त ने गम्भीरता से लेते हुये पर्यटन पुलिस को निर्देश दिये कि इस ओर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।