![]() |
| चुनाव आयुक्त नसीम जैदी |
लखनऊ। केंद्रीय चुनाव आयोग ने उ प्र में अगले वर्ष होने वाले चुनावों की तैयारियां लिए जिला मजिस्ट्रेटों और पुलिस अधीक्षकों को सख्त निर्देश दिए हैं। ताकि मतदाता धमकियों आदि के डर के बिना अपने अधिकार का स्वतंत्रता से प्रयोग कर सकें। चुनाव आयोग की टीम तीन दिन की यात्रा पर लखनऊ में है ।चुनाव आयोग की टीम ने राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों, जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठकें कर प्रदेश के 75 जिलों में चुनाव के लिए तैयारी की समीक्षा की। टीम मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी के इस सख्त रवैये को देख कुछ अधिकारियों आश्चर्य है कि क्या आयोग विधानसभा चुनाव जल्द आयोजित करने का विचार तो नहीं कर रहा है।
