प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में कहा कि केंद्र सरकार ने सभी गरीब लोगों को 2022 तक घर देने और किसानों की आमदनी को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। मोदी रोहिनिया में एक रैली संबोधित कर रहे थे। रोहनिया में प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार का भी ज़िक्र किया और कहा कि राज्य सरकार की नौकरियों में कुछ ख़ास वर्ग का ही खास ध्यान दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के निवास जाकर एक सभा में भी भाग लिया। शास्त्री जी के पैतृक आवास संग्रहालय का नरेंद्र मोदी ने अवलोकन किया। उन्होंने शास्त्रीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।वाराणसी के गढवा आश्रम में भी मोदी ने भ्रमण किया वहां पूजा-अर्चना के साथ ही आश्रम में गुरु शरणानंद जी महाराज से मुलाक़ात भी की।
Varanasi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Varanasi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
6 मार्च 2017
5 मार्च 2017
मुझ पर और मेरी सरकार पर कोई दाग नहीं - मोदी
वाराणसी में सभी राजनीतिक दलों ने यहां प्रचार के लिए पूरी ताकत लगा रखी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशाल रोड शो और चुनावी रैली की। दूसरी पार्टियों के नेताओं ने भी उत्तर प्रदेश के अंतिम चरण के प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। मोदी चुटकी लेते हुए कांग्रेस को खींचा और कहा कि एक दिन इस बात को लेकर शोध होगा कि कभी यह पार्टी थी क्या। क्योंकि कांग्रेस सभी जगहों से विलुप्त होती जा रही है।नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोड शो किया।मोदी को देखने के लिए भारी संख्या में लोग उमड़े। उनका जगह-जगह भव्य स्वागत किया और नारेबाजी भी की। 5 किलोमीटर के रोड शो की शुरुआत पांडेयपुर चौराहा से चौकाघाट, तेलियाबाग, सरदार पटेल चौराहा होते हुए काशी विद्यापीठ के खेल मैदान पहुंचकर समाप्त हो गया। उनकी झलक पाने के लिए जनता में खासा जोश दिखा, काफिला जहां जहां से गुजर रहा है घरों से महिलाएं, बच्चे और युवा खूब पुष्पवर्षा कर रहे थे। काशी विद्यापीठ में पीएम मोदी जनसभा को भी संबोधित किया।
20 फ़रवरी 2017
वाराणसी में रीबू श्रीवास्तव की सीट छीनी कांग्रेस ने
वाराणसी कैंटूनमेंट से सपा उम्मीदवार रीबू श्रीवास्तव को अपनी सीट कांग्रेस को देनी पड़ी। यह सीट अख़बारों में चर्चा का खास विषय थी। रीबू श्रीवास्तव ने अपना पर्चा तो भरा किन्तु समय से पहले मजबूरन बापिस ले लिया। बताया जाता है यह सीट कांग्रेस किसी भी हालत में सपा को नहीं देना चाहती थी। वाराणसी में चार पांच दिन से यह ड्रामा जोरों पर था कि इस सीट पर उम्मीदवार कौन होगा। इस सीट के लिए झगड़ा इतना बढ़ गया था कि लोकल स्तर पर गठबधन टूटता नज़र आ रहा था। बताया जाता है कि इस सीट को कांग्रेस ने हांसिल करने के लिए प्रियंका गाँधी ने अखिलेश यादव को फोन तक किया। अब कांग्रेस ने अनिल श्रीवास्तव को इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है
15 अक्टूबर 2016
वाराणसी में जय गुरुदेव का कार्यक्रम बना मौत का घाट
वाराणसी में बाबा जय गुरुदेव के कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़ में 24 लोगों की मौत हो गई और करीब साठ लोग घायल हो गए। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। जयगुरदेव संस्थान के मीडिया प्रभारी राज बहादुर का कहना है कि राजघाट पुल पर पुलिस ने भीड़ को वापस भेजना शुरू किया क्योंकि दूसरी तरफ से भी लोग आ रहे थे। इसी बीच पुल टूटने की अफवाह फैल गयी, जिससे भीड़ में भगदड़ मच गई। राज बहादुर ने आरोप लगाया कि इस घटना के लिए प्रशासन की चूक जिम्मेदार थी। बताया जाता है कि इस कार्यक्रम में सिर्फ तीन हजार लोगों के शामिल होने की मंजूरी ली गयी थी, लेकिन 80 हजार लोग कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। उत्तर प्रदेश सरकार ने मरने वाले लोगों के परिवार को 5-5 लाख देने की घोषणा की है।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)



