Mayawati's BSP लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Mayawati's BSP लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

12 मार्च 2017

मोदी लहर को अकेले नहीं रोक सकती हैं पार्टियां

मायावती के लिए उत्तर प्रदेश चुनाव एक भारी झटका है। मोदी की तेज हवा से जूझने के लिए 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस के साथ बसपा यूपी में यदि  महागठजोड़ नहीं बनाते हैं तो इन तीनों पार्टियों का मोदी के सामने अकेला टिकना बहुत मुश्किल होगा। ये पार्टियां मोदी की चलती आंधी को देखकर पूरी तरह पस्त हो चुकी हैं। मायावती जो कि सरकार बनाने की उम्मीद में थीं उनका तीसरे नंबर पर खिसकने से बसपा खस्ता हालत में नज़र आती है। मुलायम ने भी जब चुनाव का रिजल्ट सुना तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। उन्हें ऐसी हार का अनुमान सपने में भी नहीं था। मुलायम ने अखिलेश की बिलकुल आलोचना नहीं की और कहा  हार के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। इस चुनाव में जनता का झुकाव भाजपा की ओर था और हम लोग  मतदाताओं को समझाने में सफल नहीं  रहे। उन्होंने कहा हमने हमेशा  संघर्ष किया है और  हम फिर संघर्ष करेंगे और अपनी जीत फिर से हांसिल करेंगे। 

6 जनवरी 2017

मुस्लिम वोट बँटने से भाजपा को मिलेगा सीधा लाभ

लखनऊ। एक  तरफ सुप्रीम कोर्ट कहता है कि धर्म ,जाति आदि को चुनावों से दूर रखना चाहिए। उधर उत्तर प्रदेश के चुनावों इसका खुलकर प्रयोग हो रहा है। मुस्लिम वोटों के लिए सारी पार्टियों में संघर्ष जारी है।मायावती की बसपा ने  36 सीटों पर मुस्लिम प्रत्याशी उतारे हैं। उधर सपा और कांग्रेस के बीच भी मुस्लिम वोटों के लिए जबरदस्त खींच तान जारी है। काफी तादाद में मुस्लिम बीजेपी को भी वोट देना चाहते हैं। मायावती ने  पहली सूची में 100 में 36 सीटों पर मुस्लिम प्रत्याशी होना मुस्लिम समुदाए के लिए बहु महत्वपूर्ण बात  है। चुनाव  विशेषज्ञों का मानना है कि मुसलमानों का  वोट किसी भी सियासी समीकरण को बना और बिगाड़ सकता है। मायावती ने कहा कि बसपा जातिवादी वाली पार्टी नहीं है। उन्होंने कहा हमारी पार्टी में सभी वर्गों के लोगों को टिकट दिया जाता है। अब  देखना  यह है कि मुस्लिम वोट का रुख किस टर्फ  होता है। इसके बंटने पर भाजपा को सीधा लाभ होगा। 

8 अक्टूबर 2016

बसपा मायावती की एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी - विधायक बब्बन सिंह

उत्तर प्रदेश में मुगलसराय  से बहुजन समाजवादी पार्टी के विधायक बब्बन सिंह ने मायावती पर टिकट देने के लिए दो करोड़ रूपये की मांग का  आरोप लगाते हुए  पार्टी छोड़ दी है।पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा बसपा मायावती की एक प्राइवेट लिमिटेड  कंपनी कहना बेहतर होगा। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। बब्बन सिंह ने कहा कि वह  २००५ से से पार्टी की सेवा में लगे हैं और उसके बदले में मायावती उन्हें दो करोड़ रुपये में टिकट बेच रही हैं। मायावती हमेशा कहती हैं टिकट नहीं काटे जायेंगे, लेकिन पैसा न देने पर टिकट नहीं देती हैं।