लगता है हार के कारण समाजवादी पार्टी में फिर होगी कलह। शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी की कमान अपने और मुलायम सिंह के हाथ लेने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। अखिलेश की जबरदस्त हार के बाद उन्होंने एक मिनट भी साँस नहीं ली और तत्काल अमिताभ बच्चन की आवाज वाला और खुद को केंद्र में रखते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर साँझा कर दिया। इस विडियो में उन्होंने मुलायम सिंह द्वारा बनाई समाजवादी पार्टी की पुरानी चमक को दुबारा प्राप्त करने और सत्ता में वापसी का संकल्प लिया। अब उनकी निगाह लगी है 2019 के लोकसभा चुनाव पर। हो सकता है वह अमर सिंह जैसे पुराने खिलाडियों से संपर्क कर सकते हैं। मुलायम सिंह और शिवपाल सिंह लखनऊ लौटकर पार्टी की हार के कारणों की समीक्षा करेंगे। उधर अखिलेश भी पार्टी की कमान आसानी से छोड़ने वाले नहीं हैं। वह लोकसभा चुनाव के लिए नई राण नीति तैयार कर सकते हैं।यदि पारवारिक कलह जारी रही तो अगला चुनाव भी महँगा पद सकता सपा को।
Shivpal Yadav लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Shivpal Yadav लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
13 मार्च 2017
12 मार्च 2017
अखिलेश के खिलाफ चाचा शिवपाल का गुस्सा और बढ़ा
शिवपाल सिंह ने अखिलेश को ठहराया हार का जिम्मेदार। सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने सपा की करारी हार पर कहा कि प्रदेश की जनता ने उन लोगों को सबक सिख दिया है, जिन्होंने घमंड में आकर नेताजी को हटाया और मेरा अपमान किया। अखिलेश यादव ने अपने पिता और चाचा को हटाकर पार्टी पर जबरन खुद कब्जा कर लिया । मुलायम सिंह के विरोध के बावजूद मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के इरादे से कांग्रेस के साथ गठबधन किया और कांग्रेस को 105 सीटें दी गईं। दूसरे लोगों का मानना है कि अखिलेश अपने किये कामों पर जनता से वोट मांग रहे थे लेकिन लगता है कि वह जनता को संतुष्ट नहीं कर सके । विकास और कर्रेप्शन जैसे मामलों पर वह लोगों का दिल जीतने में असफल रहे। विकास और ब्लैक मनी कण्ट्रोल जैसे मुद्दों पर में नरेन्द्र मोदी उन पर बहुत भारी पड़े । समाजवादी पार्टी का आंतरिक झगडा भी उसको ले डूबा। समाजवादी पार्टी में खासतौर से आंतरिक झगडे भविष्य में भी समाप्त होते नहीं नज़र आते हैं।
26 दिसंबर 2016
अखिलेश फंसे बी जे पी की बढ़ती लोकप्रियता और चाचा शिवपाल के बीच
बी जे पी की बढ़ती लोकप्रियता से बोखलाए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अब टिकट बंटवारे को लेकर अपने चाचा शिवपाल यादव से तनातनी बढ़ गई है। चाचा शिवपाल सपा प्रदेश अध्यक्ष हैं। दोनों के बीच की यह गर्माहट जो कि मुलायम सिंह दबाने में काफी हद तक सफल हो गए थे ,अब फिर से बाहर आ गई है। दोनों ही अपने अपने आदमियों को टिकट देना चाहते हैं ।अखिलेश ने 403 उम्मीदवारों की सूची भेजी है। लोगों का मानना है कि टिकट बंटवारे की यह जंग सपा को दो भागों में बाँट सकती है। समय कम है उधर सपा को बी जे पी से भी खतरा बढ़ता जा रहा है। आम जनता भी अब उत्तर प्रदेश में बदलाव चाहती है। लोग उत्तर प्रदेश की कानून और सुरक्षा व्यवस्था से बुरी तरह नाराज़ हैं। देखना है आगे क्या होता है।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)


