शिवपाल सिंह ने अखिलेश को ठहराया हार का जिम्मेदार। सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने सपा की करारी हार पर कहा कि प्रदेश की जनता ने उन लोगों को सबक सिख दिया है, जिन्होंने घमंड में आकर नेताजी को हटाया और मेरा अपमान किया। अखिलेश यादव ने अपने पिता और चाचा को हटाकर पार्टी पर जबरन खुद कब्जा कर लिया । मुलायम सिंह के विरोध के बावजूद मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के इरादे से कांग्रेस के साथ गठबधन किया और कांग्रेस को 105 सीटें दी गईं। दूसरे लोगों का मानना है कि अखिलेश अपने किये कामों पर जनता से वोट मांग रहे थे लेकिन लगता है कि वह जनता को संतुष्ट नहीं कर सके । विकास और कर्रेप्शन जैसे मामलों पर वह लोगों का दिल जीतने में असफल रहे। विकास और ब्लैक मनी कण्ट्रोल जैसे मुद्दों पर में नरेन्द्र मोदी उन पर बहुत भारी पड़े । समाजवादी पार्टी का आंतरिक झगडा भी उसको ले डूबा। समाजवादी पार्टी में खासतौर से आंतरिक झगडे भविष्य में भी समाप्त होते नहीं नज़र आते हैं।
