11 मार्च 2017

नोटबंदी ने दिखाया जादू, मोदी ने किया सबको ठंडा

नोटबंदी के भारी विरोध के बावजूद जनता ने खुलकर वोट देने के लिए  चुना मोदी को ही। उत्तर प्रदेश की जबरदस्त  जीत ने  दिखा दिया देश की जनता चोरों-भ्रष्टों पर नकेल कसने के लिए  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ है। एक सर्वे में  देश के  76 प्रतिशत लोगों ने नोटबंदी को अच्छा कदम बताया था। प्रेदेश में भाजपा की भारी सफलता के लिए पार्टी  अध्यक्ष अमित शाह द्वारा  चुनाव की कमान संभालना भी था। नरेन्द्र मोदी के जादू से नहीं नाकारा जा सकता है किन्तु  पार्टी के  प्रभारी महासचिव  ओम माथुर ने  चुनावी रणनीति बनाने में सारे हथकंडे भी अपनाये। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय है।  रुझानों में 300 से ज्यादा सीट पर भाजपा आगे है। अब चर्चाएं हैं, कौन बनेगा अगला मुख्य मंत्री। राजनाथ सिंह से लेकर केशव प्रसाद मौर्य,श्रीकांत शर्मा,दिनेश शर्मा ,योगी आदित्यनाथ,मनोज सिन्हा आदि के नाम लोगों की जवान पर सुनाई दे रहे हैं। शायद इस बार महिला मुख्य मंत्री के रूप में  स्मृति ईरानी को भी मिल सकता है चांस।