13 जुलाई 2016

राज बब्बर के अध्यक्ष बनने से कांग्रेस को मिल सकता है लाभ उत्तर प्रदेश में

बॉलीवुड में लोकप्रिय रहे बब्बर अब भी अपनी लोकप्रियता बनाए हुए हैं

आगरा। अखिलेश यादव सरकार से  निराश उत्तर प्रदेश के ब्राह्मण कहाँ जाएं बी एस पी  में या और कहीं ।यहाँ तक कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार भी  पूरी तरह से उत्तर प्रदेश के लोगों को प्रभावित करने में सक्षम नहीं  रही है। उत्तर प्रदेश में करीब १० प्रेतिशत  ब्राह्मण हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष राज बब्बर को बनाकर कांग्रेस ने नया पांसा फेंका है। वर्तमान में  राज बब्बर  राज्यसभा के  सदस्य हैं। बॉलीवुड में लोकप्रिय रहे बब्बर अब भी अपनी लोकप्रियता बनाए हुए हैं। उनके अध्यक्ष बनने से कांग्रेस  को लाभ मिलने  की काफी उम्मीद है। देखना है गुलाम नबी  आज़ाद और राज बब्बर की जोड़ी कांग्रेस को कितनी सीटें जिताने में सफल होती है। उधर प्रियंका गांधी बड़ी जिम्मेदारी की साथ आज़ाद और  बब्बर की जोड़ी में शामिल हो सकती हैं। कुछ भी हो राज बब्बर का  प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनने से आगरा के लिए अच्छा समाचार है।