ATM लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ATM लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

20 अगस्त 2018

शहरों में रात 9 बजे के बाद एटीएम में नकद नहीं डाला जाएगा

गृह मंत्रालय  की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अगले वर्ष  से शहरों में रात 9 बजे के बाद और ग्रामीण इलाकों  में शाम 6 बजे के बाद से किसी भी एटीएम में नकद  नहीं डाला जाएगा। साथ ही , नक्सली हिंसा से प्रभावित इलाकों में शाम 4 बजे तक ही एटीएम डिस्ट्रीब्यूटर  में कैश डाला जाएगा। सुरक्षा के लिए  कैश ले जाने वाले वाहन के साथ दो हथियारबंद गार्ड होंगे।कैश  की देखरेख करने वाली निजी एजेंसियां बैंकों से भोजनावकाश से पहले नकदी संग्रह करेंगी। कैश वैन, कैश वॉल्ट और एटीएम धोखाधड़ी तथा अन्य आंतरिक धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों  के मद्देनजर यह कदम उठाया जा रहा है। 

22 नवंबर 2016

आउट ऑफ कैश लिखी एटीएम मशीन की पूजा की कांग्रेसी नेता ने

हैदराबाद के एक कांग्रेस नेता सुधीर रेड्डी ने नरेन्द्र मोदी सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि बिना वैकल्पिक व्‍यवस्‍था किए  500, 1000 के पुराने  नोटों को बंद  करने के फैसले से लोगों को भारी असुविधा हुई है।कांग्रेस नेता ने विरोध दर्शाने के लिए ‘आउट ऑफ कैश’ लिखी आंध्रा बैंक के एटीएम मशीन पर फूल चढ़ाकर पूजा की। उन्होंने कहा कि रोजाना की जिंदगी में पांच सौ और एक हज़ार के नोटों का बहुत महत्व है,2000 रुपए का नोट आम आदमियों के काम का नहीं है । मुंबई कांग्रेस अध्‍यक्ष संजय निरुपम ने भी नोटबंदी के कारण देशभर में 70 लोगों की मौत के लिए  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया  और कहा कि पीएम पर मुकदमा चलना चाहिए।कांग्रेस नेताओं ने कहा  500 व 1000 रुपए के नोटों के  बिना दैनिक जीवन मुश्किल हो गया है और छोटे व्यापार बंद होने के कगार पर हैं। 

18 नवंबर 2016

बैंकों और एटीएम के सामने मदद के लिए खड़े हों भाजपा सांसद - मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा और राज्‍यसभा में  बीजेपी के  सांसदों को निर्देश दिए हैं  कि वे  बैंकों और  एटीएम के बाहर वहां जाकर  खड़े लोगों की परेशानी को सुलझाएं।एटीएम में कैश और नोट बदलवाने को लेकर लोगों को हो रही मुश्किलों में मदद करने के लिए वहां उपस्थित रहें। मोदी ने कहा है कि साथ ही उन्हें बताएं कि 500 और एक हजार रुपये के नोटों  का चलन बंद क्यों किया गया है। बैंक शाखाओं और एटीएम के बाहर अब भी  बड़ी संख्या में लोग कतारों में खड़े हैं। अधिकतर एटीएम में पैसा  आने पर जल्दी खत्म हो जाता  है।  2500 रुपये निकलने के लिए  एक-दो घंटे कतार में गुजरना साधारण बात है ।

10 नवंबर 2016

एटीएम फिरसे करने लगेंगे पहले की तरह काम

500 और 1000 रुपये के नोटों के चलन को सरकार द्वारा रोकने के बाद 2000 और 500 रूपये के नए नोट निकाले गए हैं। 500 और 1000  के नोटों को अचानक मोदी सरकार द्वारा बंद किये जाने से  लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। हर व्यक्ति 2000 रुपए का नया नोट हाथ से छूने का इच्छुक है। यहाँ तक लोग नए नोट के साथ सेल्फी भी ले रहे हैं। काले धन पर विजय पाने के लिए  मोदी सरकार के  इस निर्णय से आम आदमी खुश नज़र आ रहा है।  शुक्रवार से एटीएम भी सामान्य ढंग से काम करने लगेंगे ऐसा विश्वास दिलाया हैं बैंकों ने ।सरकारी  सूचना अनुसार  पहले  एटीएम से  निकासी की सीमा 2000 रुपये प्रतिदिन होगी जो 19 नवंबर से बढ़ाकर 4,000 रुपये कर दी जाएगी। सरकार ने भी कहा है कि जरूरत के मुताबिक बैंकों में मुद्रा जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।