SM mishra लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
SM mishra लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

28 जनवरी 2017

आखिर में एस एम कृष्णा ने कांग्रेस को दिया झटका


कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ  नेता एस एम कृष्णा ने  अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना त्यागपत्र भेज दिया  है। उन्होंने  ऐसा क्यों किया है इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। बताया जाता है  कि कुछ समय से पार्टी ने उन्हें नजर अंदाज कर रखा था। जिस वजह से वह पार्टी से नाराज़ चल रहे थे। आगे की उनकी क्या रणनीति होगी,इसके खुलासा वह एक दो दिन में करेंगे। कर्नाटक प्रदेश काग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और प्रदेश के गृह मंत्री  परमेश्वर ने एस एम कृष्णा के स्तीफे को आश्चर्यजनक बताया है।  कृष्णा के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस को भारी झटका लग सकता है। उनके द्वारा अचानक  स्तीफा दिए जाने पर  कांग्रेस के नेता हैरानी में हैं।राज्य कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि उन्हें इस बारे में नहीं पता।