लोक जनशक्ति पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडलने रामविलास पासवान के नेतृत्व में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की और बिहार में राष्ट्रपति शासन की मांग की।रामविलास पासवान ने बिहार में मारे गए लोगों की सूची भी जारी की । एक किशोरी और एक पत्रकार की हाल ही में हत्या का जिक्र करते हुए पासवान ने कहा कि कानून व्यवस्था बिहार में ठप्प पड़ी है। उन्होंने हत्या के मामलों में सीबीआई जांच की मांग की है।
बिहार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बिहार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
16 मई 2016
23 अप्रैल 2016
बिहार से सटे नैपाली शहर बनते जा रहे हैं 'शराब टूरिज्म' का आकर्षण
नितीश सरकार द्वारा बिहार में शराब पर रोक लगाने के बाद अब प्रदेश में शराब के शौकीन पड़ोस में लगे नेपाली शहरों में इसका सेवन करने जा रहे हैं। पड़ोस के इन नेपाली शहरों में शराब बेचने वालों के व्यापार कुछ ही समय में चौगुना हो गया है। इन शहरों में एक नई प्रकार की टूरिज्म बढ़ती जा रही है जिसे आप शराब टूरिज्म का नाम दे सकते हैं। किन्तु शराब बंदी से प्रदेश भर की महिलाओं को अवश्य शांति मिली है। बताया जाता है बिहार से सटे नेपाली शहर शराब के शौकीनों का विशेष डिस्टनेशन बनते जा रहे हैं ।
16 अप्रैल 2016
बिहार से जुड़े नीदरलैंड के इतिहास को संरक्षण देने की मांग
भारत में नीदरलैंड के राजदूत अलफोंसस स्टोलिंगा ने पटना स्थित ऐतिहासिक कलेक्ट्रेट परिसर ना गिराने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है। बिहार की राजधानी पटना में समाहरणालय, पटना कॉलेज की मुख्य प्रशासनिक बिल्डिंग और गुलजारबाग इलाके में स्थित अफीम के गोदाम के अवशेष शहर में बिहार से जुड़े नीदरलैंड के इतिहास की कुछ आखिरी निशानियां रह गई हैं। नीदरलैंड सरकार ने इन ऐतिहासिक परसरों को अर्चेलोजिकल विभाग द्वारा संरक्षण देने की मांग की है।
10 अप्रैल 2016
जदयू के अध्यक्ष बने नितीश, शरद हटे
उ प्र की राजनीति में जल्दी ही नितीश के दखल असर दिखाना होगा शुरू
पश्चिमी यू पी के पिछडा वर्ग बहुल इलाकों से तो उनको भाषण करने
आने के निमंत्रण पक पहुंचना शुरू हो गये हैं।
18 मार्च 2016
बिहार में विधायकों की उड़के लगी,शादियों की तरह नितीश सरकार ने दिए उपहार
आपने शादियों में उपहार मिलते अवश्य सुना होगा किन्तु बिहार में विधायकों को मोबाइल फोन से लेकर माईक्रोवेव ओवेन जैसे उपहार दिए गए। इन उपहारों पर नितीश सरकार पर बबाल मचा हुआ है और इसकी आलोचना की जा रही है। मोबाइल फोन, माईक्रोवेव ओवेन, सूटकेस आदि इस उपहार लिस्ट में शामिल हैं। विधायकों और विधान पार्षदों को उपहार के डिब्बे ले जाते सबने देखा। ये तोहफे सत्ता पक्ष या विपक्ष दोनों ही लोगों को दिए गए। माईक्रोवेव दिये जाने के बारे में प्रदेश के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने अजीब सा उत्तर दिया कि विधायकों को माईक्रोवेव इसलिए दिया गया है ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मध्याह्न भोजन योजना के अन्तर्गत खाना गर्म कर और चखकर कर अपने घरों में जाँच कर सकें ।
23 फ़रवरी 2016
सिलिकन वैली में भी बिहार की अच्छी धमक - अमरीकी राजदूत
पटना। भारत में अमरीकी राजदूत रिचर्ड आर वर्मा दो दिन के बिहार दौरे पर हैं। उन्होंने पटना में कई कार्यक्रमों में भाग भी लिया। पत्रकारों के साथ वार्ता करते हुए अमरीकी राजदूत ने कहा कि बिहार के साथ अमेरिका के गहरे संबंध है। शिक्षा, स्वास्थ्य क्षेत्र के साथ सिलिकन वैली में भी बिहार की अच्छी धमक है। रिचर्ड आर वर्मा ने कहा कि भारत की सुरक्षा को लेकर अमेरिका काफी गंभीर है।
18 दिसंबर 2015
बिहार में विदेशी शराब की बिक्री का नियंत्रण करेगी सरकार
राज्य में में देसी शराब पर बैन
पटना। नितीश सरकार ने चरणबद्ध तरीके से राज्य में शराबबंदी का फैसला लेते हुए राज्य कैबिनेट ने पूर्ण शराबबंदी के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। 1 अप्रैल से बिहार में देसी शराब की बिक्री और उत्पादन पर पूर्ण प्रतिबंध लागू हो जाएगा।पहले चरण में ही 90 प्रतिशत दुकानें बंद हो जाएंगी। शराब की लत पीड़ित लोगों के लिए जिलों में डी एडिक्शन सेंटर खोलने का प्रस्ताव पहले ही पास हो चुका है।गांवों में भी शराब नहीं बिकेंगी। केवल नगर परिषद व नगर निगम दायरों में विदेशी शराब की कुछ दुकानें होंगी उनका नियंत्रण सरकार द्वारा किया जायेगा। प्राइवेट हाथों में एक भी दुकान नहीं दी जाएगी ।
पटना। नितीश सरकार ने चरणबद्ध तरीके से राज्य में शराबबंदी का फैसला लेते हुए राज्य कैबिनेट ने पूर्ण शराबबंदी के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। 1 अप्रैल से बिहार में देसी शराब की बिक्री और उत्पादन पर पूर्ण प्रतिबंध लागू हो जाएगा।पहले चरण में ही 90 प्रतिशत दुकानें बंद हो जाएंगी। शराब की लत पीड़ित लोगों के लिए जिलों में डी एडिक्शन सेंटर खोलने का प्रस्ताव पहले ही पास हो चुका है।गांवों में भी शराब नहीं बिकेंगी। केवल नगर परिषद व नगर निगम दायरों में विदेशी शराब की कुछ दुकानें होंगी उनका नियंत्रण सरकार द्वारा किया जायेगा। प्राइवेट हाथों में एक भी दुकान नहीं दी जाएगी ।
20 नवंबर 2015
नीतीश कुमार बने बिहार के मुख्यमंत्री,भाजपा निभाएगी रचनात्मक विपक्ष की भूमिका
जदयू प्रमुख नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ ली। लालू प्रसाद यादव के बेटों ,तेज प्रताप यादव और तेजेश्वरी प्रसाद यादव ने भी नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में शपथ ली।शपथ लेने वाले अन्य मंत्रियों बिजेंद्र प्रसाद यादव, अब्दुल बारी सिद्दीकी, जय कुमार सिंह शामिल भी हैं।
केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू और राजीव प्रताप रूडी केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।विभिन्न राज्यों और क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के नेताओं सहित कई मुख्यमंत्रियों ने समारोह में भाग लिया । भाजपा ने राज्य सरकार को बिहार विकास के लिए पूर्ण सहयोग देने के लिए कहा है।
11 नवंबर 2015
कांग्रेस ने संकेत दिया कि वह बिहार में नीतीश की अगुवाई वाली सरकार में शामिल हो सकती है
बिहार के चुनावों के बाद महागठबंधन के नेता बैठकों के दौर में लगे हैं। महागठबंधन की सभी पार्टियों को मंत्रिमंडल में जगह कैसे मिलेगी इस पर चर्चाएँ।ये साफ नहीं हो रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कब शपथ लेंगे लेकिन कहा जा रहा है कि वे छठ पर्व के बाद शपथ ले सकते हैं। लालू यादव के घर सुबह से ही नेताओं के आने का दौर जारी रहा।तायाजा रहा है कि जेडी-यू, आरजेडी और कांग्रेस के नेताओं ने सरकार और मंत्रिमंडल के संभावनाओं पर बातचीत की है।
8 नवंबर 2015
बिहार में महागठबंधन ने भाजपा को दिया जबरदस्त झटका
नितीश लालू की फिर लौंटी मुस्कानें
बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन ने 178 सीटों पर जीत हांसिल की है, जबकि एनडीए गठबंधन 58 से कुछ ज्यादा सीटें जीतता नज़र आ रहा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फ़ोन पर दी बधाई दी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, हम बिहार के जनादेश का सम्मान करते हैं।
कांग्रेसी नेता संजय निरूपम ने कहा कि जनता ने नीतीश कुमार पर विश्वास पर जताया है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस के भी बेहतर प्रदर्शन की बात कही। भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने जनता का फैसला स्वीकार करते हुए कहा कि हर चुनाव किसी भी राजनैतिक पार्टी के लिये एक सीख होती है। बिहार में महागठबंधन नेता चिराग पासवान ने कहा कि जनता के विश्वास को बनाये रखते हुये हम 5 साल तक राज्य के विकास के लिये काम करेगें।
2 अक्टूबर 2015
महादलित समुदाय की महिलाओं ने खेत मज़दूरी छोड़ अपनी बैंड कम्पनी खोली
बिहार की राजधानी पटना के करीब ढीबरा गाँव की 12 महादलित महिलाओं ने बिहार ही नहीं पुरे भारत का पहला महिला म्यूज़िकल बैंड बनाया है। ये महिलांएं पहले खेत में मज़दूरी का काम करती थीं। इस पहल से इन महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव आया है।अब ये महिलाएँ पहले से ज़्यादा कमाती है। इसके साथ सामाजिक मुद्दों पर सवाल भी उठाती हैं। इस महिला बंद का नाम "संगम" है। ये महिलाएं अनपढ़ है। बैंड मैंम्बर बनने का सफर इनके लिए काफी कठिन था।
22 सितंबर 2015
यूपी की तरह समाजवादी सोच से बिहार का विकास संभव - अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार के विकास के लिए वहां सेक्यूलर रास्ते की जरूरत है। हमारे प्रदेश की तरह समाजवादी सोच से बिहार का भी विकास संभव है। उत्तर प्रदेश और बिहार के बिना देश का विकास संभव नहीं है। अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यूपी और बिहार में समाजवाद के साथ ही संघर्ष के रिश्ते बताये । बिहार चुनाव में बना यह थर्ड फ्रंट बिहार को सेक्यूलर व सोशलिस्ट रास्ता देगा। बिहार में अगला मुख्यमंत्री इसी गठबंधन से होगा।
8 सितंबर 2015
महागठबंधन और कमजोर, मुलायम 243 सीटों पर खड़े करेंगे अपने प्रयाशी
-कांग्रेस पहले ही महागठबंधन से अलग
-महागठबंधन के आपसी महायुद्ध में मोदी की चांदी
पार्टी के बिहार अध्यक्ष रामचन्द्र सिंह यादव ने कहा कि अगर कुछ छोटे दल समाजवादी पार्टी से सम्पर्क करेंगे, तो पार्टी तीसरा मोर्चा बनाने का भरसक प्रयास करेगी, नहीं तो वह अकेले चुनाव लड़ेगी।सपा की इस घोषणा के बाद लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार की परेशानी बढ गई है।सीटों के चल रहे विवाद के कारण राष्टवादी..
30 अगस्त 2015
लालू ने कहा, नरेंद्र मोदी बिहार को बेवकूफ न समझें
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने स्वाभिमान रैली में बोलते हुए कहा कि भाजपा हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा कराना चाहती है। लालू ने नरेंद्र मोदी पर राम व गंगा को भी धोखा देने के खुले आरोप लगाने में कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने मोदी के आजकल बहुत चिड़चिड़े होने की भी बात कही । रैली में लालू ने कहा कि नरेंद्र मोदी बिहार को बेवकूफ न समझें।
उन्होंने कहा जब दो पिछड़ों के बेटा मिल गए तो भाजपा कहती है जंगलराज पार्ट-2 है। ये जंगलराज पार्ट-2 नहीं ये मंडलराज पार्ट-2 है। जब दाल-प्याज गरीब लोगों की थाली से उड़ हो तो अमित शाह सलहा देते हैं योगासन करें। लालू ने कहा कि भाजपा यादवों को फोड़ने में लगे है।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)













