लोक जनशक्ति पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडलने रामविलास पासवान के नेतृत्व में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की और बिहार में राष्ट्रपति शासन की मांग की।रामविलास पासवान ने बिहार में मारे गए लोगों की सूची भी जारी की । एक किशोरी और एक पत्रकार की हाल ही में हत्या का जिक्र करते हुए पासवान ने कहा कि कानून व्यवस्था बिहार में ठप्प पड़ी है। उन्होंने हत्या के मामलों में सीबीआई जांच की मांग की है।
