शराब लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शराब लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

14 अप्रैल 2017

"हेमा मालिनी तो रोज खूब शराब पीती हैं " महाराष्ट्र विधायक ने दिया विवादित बयान

महाराष्ट्र के विधायक बच्चू कादू ने अपने विवादित बयान में मथुरा सांसद हेमा मालिनी का नाम  चर्चा में ला दिया है। विधायक बच्चू कादू ने कहा  कि किसान द्वारा  सुसाइड की मुख्य वजह है उनका शराब पीना , यह बात  बिल्कुल गलत है। बातचीत के दौरान  विधायक ने  कहा कि 75 प्रतिशत विधायक शराब  पीते हैं, पत्रकार पीते हैं और बॉलीवुड  एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी बहुत ज्यादा पीती हैं, क्या उन्होंने सुसाइड किया? । 2016 में पार्लियामेंट में  उनकी उपस्थिति मात्र 37 प्रतिशत थी। भाजपा  सांसद  ने मात्र 10 बहसों  में भाग लिया और 113 सवाल सदन में पूछे। विधायक से  किसानों द्वारा जान देने वाले मुद्दे  पर बात की जा रही थी।

18 दिसंबर 2015

बिहार में विदेशी शराब की बिक्री का नियंत्रण करेगी सरकार

राज्य में में देसी शराब पर बैन


पटना।  नितीश सरकार ने  चरणबद्ध तरीके से राज्य में शराबबंदी का फैसला लेते हुए  राज्य  कैबिनेट ने पूर्ण शराबबंदी के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। 1 अप्रैल से बिहार  में देसी शराब की बिक्री और उत्पादन पर पूर्ण प्रतिबंध लागू  हो  जाएगा।पहले चरण में ही 90 प्रतिशत दुकानें बंद हो जाएंगी। शराब की लत पीड़ित लोगों के लिए  जिलों में डी एडिक्शन सेंटर खोलने का प्रस्ताव पहले ही पास हो चुका  है।गांवों में भी शराब नहीं बिकेंगी। केवल नगर परिषद व नगर निगम  दायरों  में विदेशी शराब की कुछ दुकानें होंगी उनका  नियंत्रण  सरकार द्वारा किया जायेगा। प्राइवेट  हाथों में एक भी दुकान नहीं दी जाएगी ।