--राहत सामिग्री से भरे ट्राको को मुख्यमंत्री ने दिखायी
हरी झंडी
--पीडित नेपालियों की सहायता मुख्यमंत्री का अनुकरणीय
कदम:डा सी पी राय
आगरा:प्रदेश सरकार ने नेपाल भूकंप पीड़ितों को लिए मद्द
करने के लिये प्रयास किया है। प्रदेश के
कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी ने 21 ट्रक
राहत सामग्री भरे ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर काठमांडू को रवाना किया। ट्रकों को
रवाना करते हुए श्रीचौधरी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार नेपाल सरकार
और नेपाल के लोगों की हर संभव मदद को तैयार है।
ट्रकों में लदे सामान में मिनरल वाटर, बिस्कुट
और दवाइयां शामिल हैं।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नेपाल की आवश्यकतानुसार हर तरह
की सहायता के निर्देश दिया है। साथ ही अधिकारियों को भी इस सिलसिले में तत्काल
फैसले करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने राहत
सामग्री ले जाने वाले ट्रकों तथा राहत कार्यों में लगे अन्य वाहनों के ड्राइवरों
को प्रतिदिन 500 रुपये अतिरिक्त भत्ता देने की घोषणा
की है।
पहले चरण में भेजे
गए 21
ट्रकों में 10 ट्रकों
में बिस्कुट, 10 ट्रक में पानी और एक ट्रक
में दवाइयां भेजी गई हैं।किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय ने भी 23 डॉक्टरों
व 24
पैरा मेडिकल स्टाफ समेत 47 सदस्यीय
चिकित्सा दल को नेपाल भेजा है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अल्प समय के आग्रह पर
विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा चिकित्सा दल को नेपाल रवाना करने पर उनको धन्यवाद
कहा है।
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने भी राहत कार्यों
के लिए सौ बसों को बेड़ा रवाना किया है। यह बसें भूकंप पीड़ितों को नि:शुल्क उन
स्थानों तक पहुंचाएंगी, जहां से लोगों को गंतव्य तक जाने का
आसानी से साधन मुहैया हो जाए।