मुख्यमंत्री लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मुख्यमंत्री लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

21 मार्च 2017

योगी को मुख्यमंत्री बनाने में आर एस एस का दबाव नही - नायडू

आदित्‍यनाथ योगी को मुख्यमंत्री बनाने का  फैसला राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ के दबाव में नहीं लिया गया है, इस बात की पुष्टि की सूचना और प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने।नायडू ने बताया कि यह फैसला एकजुट होकर लिया गया है।विधायकों ने सर्वस‍म्‍मति से आदित्‍य राज  को नेता के रूप में चयन किया और  वो मुख्‍यमंत्री बन गए । आदित्‍यराज  ने पहले दिन ही कहा सबका साथ सबका विकास यह हमारा एजेंडा है। केंद्रीय मंत्री  नायडु ने कहा कि नव नियुक्‍त मुख्‍यमंत्री आदित्‍यनाथ योगी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे और अपने आलोचकों को गलत साबित भी करेंगे।


17 मार्च 2017

मनोज सिन्हा के उत्तर प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होने की पूरी संभावना

समाचार है कि मनोज सिन्हा  उत्तर प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे। सुना गया है कि उनके नाम पर भाजपा में  सब लोग सहमत हैं। आईआईटी बी एच यू में छात्र रहे सिन्हा के नाम  पर शनिवार को मोहर लगा दी जाएगी। उनका स्वभाव अच्छा होने के कारण भी सबलोग उनके नाम पर सहमत हैं। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में छात्र संघ के अध्य्क्ष रहे मनोज सिन्हा तीन बार भाजपा के सांसद रहे हैं। सरल स्वभाव होने के कारण पार्टी को मज़बूत बनाये रख सकते हैं। उनका नाम शायद ही किसी विवाद में सुना जा सके। 19 मार्च को  प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति  में  उत्तर प्रदेश की नई सरकार शपथ लेगी ।

28 मई 2016

जल्दबाज़ी में शराबबंदी पर कोई भी निर्णय नहीं - अखिलेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव  ने कहा  कि प्रदेश में शराबबंदी पर कोई भी उचित  निर्णय इतनी जल्दी लेना बहुत कठिन है क्योंकि इस उद्योग से  लाखों लोगों की रोजी-रोटी जुडी हुई है। गन्ना किसान, हजारों दुकानें  आदि का  इससे सीधा सम्बन्ध है। जल्दबाज़ी में कोई भी निर्णय नहीं लिया जा सकता है। मेँ लोगों से इतना अवश्य कहूंगा कि शराब का सेवन कम करें। 

4 जनवरी 2016

अखिलेश यादव ने किया 3 नेताओं को सपा से बर्खास्त

लखनऊ।  उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण गोरखपुर इकाई के पूर्व जिला अध्यक्ष राममिलन यादव, पूर्व उपाध्यक्ष कुंवर प्रताप सिंह और  जिला कार्रकारिणी सदस्य मुख्तार अहमद खान को पार्टी द्वारा   बर्खास्त कर दिया है। निष्कासित किए गए तीनों पदाधिकारी  गोरखपुर की लोकल  राजनीति में खास पकड़  रखते हैं। यह  जानकारी  पार्टी के...

20 नवंबर 2015

नीतीश कुमार बने बिहार के मुख्यमंत्री,भाजपा निभाएगी रचनात्मक विपक्ष की भूमिका

जदयू प्रमुख  नीतीश कुमार ने पटना के  गांधी मैदान में बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ ली।  लालू प्रसाद यादव के बेटों ,तेज प्रताप यादव और तेजेश्वरी प्रसाद यादव ने भी नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में शपथ ली।शपथ लेने वाले अन्य मंत्रियों बिजेंद्र प्रसाद यादव, अब्दुल बारी सिद्दीकी, जय कुमार सिंह शामिल भी  हैं।
केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू और राजीव प्रताप रूडी केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।विभिन्न राज्यों और क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के नेताओं सहित कई  मुख्यमंत्रियों ने  समारोह में भाग लिया । भाजपा ने  राज्य सरकार को बिहार विकास के लिए  पूर्ण सहयोग देने के लिए  कहा  है।

4 अक्टूबर 2015

दादरी हत्याकांड - पीड़ित परिवार को 30 लाख रुपए देने का ऐलान

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बिसाहड़ा कांड के पीड़ित परिवार सदस्यों  से  मुलाकात कर उन्हें दोषियों के खिलाफ कड़ी करवाई करने का विश्वास दिलाया । सीएम ने कहा कि इस मामले में राजनीति हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की ताकत आपसी भाईचारा है, यह खत्म नहीं..

30 जुलाई 2015

विज्ञापन में मुख्यमंत्री नीतिश कुमार की तस्वीर पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई

पटना उच्च न्यायालय ने अपने एक अंतरिम आदेश जारी करते हुए   राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे 'बढ़ चला बिहार' अभियान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके अन्य मंत्रियों की फोटो  छापने  पर रोक लगा दी है।
यह अंतरिम आदेश नागरिक अधिकार मंच के संयोजक और आरटीआई कार्यकर्ता शिव प्रकाश राय की की  याचिका पर मुख्य न्यायधीश एल नरसिंहा रेड्डी और न्यायधीश अंजना मिश्र की खंडपीठ द्वारा दिया गया।  दायर की गई इस  याचिका में  राज्य सरकार पर सत्ताधारी पार्टी जदयू के प्रचार के लिए अभियान के नाम पर जनता के धन का दुरूपयोग किए जाने का आरोप लगाया है।बढ़ चला बिहार अभियान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गत 9 जून को शुरू किया गया एक महत्वाकांक्षी अभियान है जिसके जरिए 40 हजार गांव तक पहुंचकर करीब 4 करोड लोगों की राय जानकर उसके आधार पर प्रदेश के विकास के वास्ते 2025 तक की नीति बनायी जानी है।

22 मई 2015

जयललिता पांचवीं बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री

पांचवीं बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री
अन्नाद्रमुक प्रमुख जयललिता पांचवी बार तमिल नाडू मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।विधायकों की बैठक में जयललिता को पार्टी विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। जयललिता ने एमजीआर की प्रतिमा पर माल्यार्पन किया।इससे पूर्व  पनीरसेल्वम ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा था जिसे राज्यपाल द्वारा  स्वीकार कर लिया गया ।

राज्यपाल ने इसके बाद अन्नाद्रमुक प्रमुख जयललिता को सरकार बनाने का निमंत्रण दिया था और मंत्रियों की सूची सौंपने को कहा था। इसके बाद राज्यपाल ने जयललिता को सरकार बनाने का निमंत्रण दिया था और मंत्रियों की सूची देने  को कहा था।जयललिता को  पिछले वर्ष 27 सितंबर को   एक विशेष अदालत ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में दोषी ठहराया था और चार साल की सजा सुनायी थी।लेकिन   निचली अदालत के फैसले को पलटते हुए,उच्च न्यायालय ने