रामविलास पासवान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
रामविलास पासवान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

14 अप्रैल 2017

रेस्तरां के बिल में सर्विस चार्ज नहीं दिखाई देगा अब

रामविलास पासवान
होटल और रेस्तरां में लिए जाने वाले सर्विस चार्जों को सरकार सख्ती से रुकवायेगी। यह सर्विस  चार्ज 5 से 20 प्रतिशत तक होटलों और रेस्तारांओं में उपभोक्ताओं से लिए जाते हैं जोकि गैर कानूनी है । केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि मेन्यू में सर्विस चार्ज नहीं दिखाए जाने चाहिए। मेन्यू में इस तरह के चार्ज को गैर कानूनी बताया। इस सम्बन्ध में केंद्र द्वारा समस्त राज्यों को सूचित कर दिया गया है और इस मामले में कड़ाई लाने के निर्देश दिए गए हैं। यदि अब भी होटल और रेस्तरां आदि इसका पालन नहीं करते हैं तो  उपभोक्ता द्वारा कंस्यूमर फोरम में  शिकायत दर्ज करने की सलाह दी गई है। 

16 मई 2016

रामविलास पासवान ने बिहार में राष्ट्रपति शासन की मांग की

लोक जनशक्ति पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडलने रामविलास पासवान के नेतृत्व में  राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की और बिहार में राष्ट्रपति शासन की मांग की।रामविलास पासवान ने  बिहार में मारे गए लोगों की  सूची भी  जारी की । एक किशोरी और एक पत्रकार की हाल ही में हत्या का जिक्र करते हुए पासवान ने कहा कि कानून व्यवस्था बिहार में ठप्प पड़ी है। उन्होंने हत्या के मामलों में सीबीआई जांच की मांग की है। 

20 मार्च 2016

उत्तर प्रदेश में जंगलराज बना हुआ है - रामविलास पासवान

पासवान  अपनी पार्टी के लिए ज़मीन टटोल  रहे हैं उत्तर प्रदेश में


उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ केंद्रीय खाद्य मंत्री रामविलास पासवान ने  अखिलेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार से उत्तर प्रदेश के हर वर्ग के लोग परेशान हैं। उत्तर प्रदेश में जंगलराज बना हुआ  है।  पासवान स्थानीय  रामलीला ग्राउंड में आयोजित पार्टी कार्यकर्त्ता  सम्मलेन में बोल रहे थे। लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  पासवान ने मायावती पर भी निशाना साधा और कहा कि बसपा दलितों का शोषण करने में लगी है। बताया जाता कि पासवान  अपनी पार्टी के लिए ज़मीन टटोल  रहे हैं। 

8 जुलाई 2015

जमाखोरों और कालाबा‍ज़़ारियों के खिलाफ सतत कार्रवाई की जायेगी - पासवान

खाद्य वस्तूओं के मूल्यों में बढ़ोत्तरी रोकने के बारे में एक कार्य योजना को भी मंजूरी


      

उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण प्रणाली मंत्री  रामविलास पासवान ने आवश्यक खाद्य वस्तूओं के मूल्यों को नियंत्रित रखने के लिए केंन्द्र सरकार और राज्य सरकारो द्वारा समन्वित कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया है। आज यहा राज्यों/संघ शासित प्रदेशों के उपभोक्ता मामलों और खाद्य मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए श्री पासवान ने कहा कि सरकार राज्य सरकारों के साथ मिलकर इस चुनौती का सामना करने के प्रति वचनबद्ध है। 

पासवान ने कहा कि हर वर्ष जुलाई से नवम्बर के बीच खराब हो जाने वाली वस्तुओं के दाम अवश्य बढ़ते है लेकिन सरकार ने खाद्य वस्तुओं की महंगाई रोकने के लिए पहले ही कुछ उपाय शुरू कर दिये है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारों को उचित दर