16 अप्रैल 2016

बिहार से जुड़े नीदरलैंड के इतिहास को संरक्षण देने की मांग

भारत में नीदरलैंड के राजदूत अलफोंसस स्टोलिंगा  ने  पटना स्थित ऐतिहासिक  कलेक्ट्रेट  परिसर ना गिराने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा  है। बिहार की राजधानी  पटना  में समाहरणालय, पटना कॉलेज की मुख्य प्रशासनिक बिल्डिंग और गुलजारबाग इलाके में स्थित अफीम के गोदाम के अवशेष शहर में बिहार से जुड़े  नीदरलैंड के इतिहास की कुछ  आखिरी निशानियां रह गई  हैं। नीदरलैंड सरकार  ने इन ऐतिहासिक परसरों को अर्चेलोजिकल विभाग द्वारा  संरक्षण देने  की मांग की है।