23 फ़रवरी 2016

सिलिकन वैली में भी बिहार की अच्छी धमक - अमरीकी राजदूत

पटना। भारत में अमरीकी  राजदूत रिचर्ड आर वर्मा  दो दिन के बिहार  दौरे पर  हैं। उन्होंने पटना में   कई कार्यक्रमों में भाग भी  लिया। पत्रकारों के साथ  वार्ता करते हुए  अमरीकी राजदूत ने  कहा कि बिहार के साथ अमेरिका के गहरे संबंध है।  शिक्षा, स्वास्थ्य क्षेत्र के साथ सिलिकन वैली में भी बिहार की अच्छी धमक है। रिचर्ड आर वर्मा ने कहा कि भारत की सुरक्षा को लेकर अमेरिका काफी  गंभीर है।