18 मार्च 2016

बिहार में विधायकों की उड़के लगी,शादियों की तरह नितीश सरकार ने दिए उपहार

आपने शादियों में उपहार मिलते अवश्य सुना होगा किन्तु बिहार में विधायकों को मोबाइल फोन से लेकर माईक्रोवेव ओवेन जैसे उपहार दिए गए। इन उपहारों पर नितीश सरकार पर बबाल मचा हुआ है और इसकी आलोचना की जा रही है। मोबाइल फोन, माईक्रोवेव ओवेन, सूटकेस आदि इस उपहार लिस्ट में शामिल हैं। विधायकों और विधान पार्षदों को उपहार के डिब्बे ले जाते सबने देखा। ये तोहफे  सत्ता पक्ष या विपक्ष दोनों ही लोगों को दिए गए। माईक्रोवेव दिये जाने  के बारे में प्रदेश के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने अजीब सा उत्तर दिया कि  विधायकों को माईक्रोवेव इसलिए दिया गया है ताकि वे  अपने-अपने क्षेत्रों में मध्याह्न भोजन योजना के अन्तर्गत  खाना  गर्म कर और चखकर कर  अपने घरों में जाँच कर सकें ।