लगता है हार के कारण समाजवादी पार्टी में फिर होगी कलह। शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी की कमान अपने और मुलायम सिंह के हाथ लेने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। अखिलेश की जबरदस्त हार के बाद उन्होंने एक मिनट भी साँस नहीं ली और तत्काल अमिताभ बच्चन की आवाज वाला और खुद को केंद्र में रखते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर साँझा कर दिया। इस विडियो में उन्होंने मुलायम सिंह द्वारा बनाई समाजवादी पार्टी की पुरानी चमक को दुबारा प्राप्त करने और सत्ता में वापसी का संकल्प लिया। अब उनकी निगाह लगी है 2019 के लोकसभा चुनाव पर। हो सकता है वह अमर सिंह जैसे पुराने खिलाडियों से संपर्क कर सकते हैं। मुलायम सिंह और शिवपाल सिंह लखनऊ लौटकर पार्टी की हार के कारणों की समीक्षा करेंगे। उधर अखिलेश भी पार्टी की कमान आसानी से छोड़ने वाले नहीं हैं। वह लोकसभा चुनाव के लिए नई राण नीति तैयार कर सकते हैं।यदि पारवारिक कलह जारी रही तो अगला चुनाव भी महँगा पद सकता सपा को।
