Amir Khan लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Amir Khan लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

23 दिसंबर 2016

अखिलेश यादव दिखाएंगे आमिर खान की ‘दंगल’ टैक्स फ्री

आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ को अखिलेश यादव सरकार ने  मनोरंजन कर से मुक्त रखा  है। दंगल फिल्म पुरे भारत के सिनेमा घरों में शुक्रवार से दिखाई जा रही है। ‘दंगल’ को मनोरंजन कर से मुक्त रखने का निर्णय मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने मंत्रिमंडल की बैठक में लिया। खासतौर से नारी सशक्तीकरण का संदेश देने वाली इस फिल्म को अखिलेश यादव ने कर से मुक्त रखना उचित समझा।पहलवान महावीर सिंह फोगट के जीवन पर आधारित यह फिल्म नितेश तिवारी के निर्देशन में बनाई गई है।

16 दिसंबर 2016

काले धन के विरुद्ध लड़ाई में जनता नरेंद्र मोदी का साथ दे - आमिर खान

बॉलीवुड स्टार आमिर खान ने नोटबंदी की सराहना की।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस निर्णय की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि काले धन की इस लड़ाई में जनता को सरकार का साथ देना चाहिए। उन्होंने कहा इस समय लोगों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ रही है किन्तु इससे देश का भविष्य उज्वल है। आमिर ने कहा  नोटबंदी के कारण उन लोगों को ज्यादा परेशानी है जिनके पास कला धन जमा है लेकिन मुझे कोई परेशानी नहीं हुयी क्योंकि मेरे पास काला धन नहीं है।जनता को  नरेंद्र मोदी की इस पहल को खुलकर समर्थन करना चाहिए। उन्होंने लोगों से कहा कि देश से काला धन हटाने और कर्रेप्शन ख़त्म करने के लिए हमें प्रधानमंत्री के डिजिटल प्रोग्राम में आना होगा। आमिर की फिल्म   'दंगल'  जल्द ही पर्दों पर आने वाली है।