17 फ़रवरी 2017

जुकरबर्ग पीएम मोदी का उदाहरण देने में कभी नहीं चूकते

फेसबुक के  सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने अपने फेस बुक पेज पर भारत के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी की काफी तारीफ की। वह सोशल मीडिया की भूमिका बताने में  भारत सरकार के  उदाहरण  देने से कभी नहीं चूकते  । उन्होंने कहा सोशल मीडिया का वर्तमान दुनिया में बहुत महत्व है और इसके सहारे सारी दुनिया को एक  कम्युनिटी का रूप दिया जा सकता है। जुकरबर्ग ने नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा वह सोशल मीडिया के जरिये जनता से हमेशा संपर्क बनाये रखते हैं। फेसबुक के फाउंडर ने  'बिल्डिंग ग्लोबल कम्युनिटी' के नाम से  अपनी पोस्ट लिखी। उनका मानना है कि मोदी सरकार ने दिखा दिया  कि सोशल मीडिया के माध्यम से  सामाजिक रूप से जुड़ाव, जनता से सीधे संवाद और चुने गए नेताओं के प्रति जिम्‍मेदारी को किस तरह स्थापित किया  जा सकता है।