26 फ़रवरी 2017

काले धन के खिलाफ लड़ें देश के युवा - नरेन्द्र मोदी

 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात पर कहा कि काले धन और रिश्वत  पर रोक  लगाने के लिए देश के युवाओं को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा डिजिटल भुगतान द्वारा ही देश में कालेधन पर कंट्रोल किया जा सकता है। मोदी ने कहा कि काफी लोग नकद भुगतान की आदत छोड़ते जा रहे हैं,जो कि सराहनीय है। डिजिटल पेमेंट्स का इस्तेमाल करने वाले तमाम व्यापारियों पुरुस्कार भी मिला है। करीब 150 करोड़ रूपये  पुरुस्कार के रूप में डिजिटल का बढ़ावा देने वालों दिए जा चुके हैं। काले  धन से लड़ने के लिए देश के प्रत्येक नागरिक को  सरकार के साथ सहयोग करना चाहिए और खासकर युवाओं  को इसका दूत बनना चाहिए।