डिजिटल लेन-देन से भविष्य में देश के टैक्स चोर आयकर के जाल में आ सकते हैं, जिससे टैक्स चोरी पर लगाम लगाई जा सकेगी । विमुद्रीकरण से कांग्रेस सबसे ज्यादा परेशान है। वित्त मंत्री जेटली ने कहा सरकार लोगों की समस्याओं को खत्म करने में लगी है,प्र्त्येक दिन रिजर्व बैंक के बैंकिंग सिस्टम में बड़ी मात्रा में कैश डाला जा रहा है और स्थिति सामान्य हो रही है । दूसरी ओर पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने विमुद्रीकरण को लेकर मोदी सरकार के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा था कि पूरे भारत को लेसकैश इकोनॉमी बनाना बहुत कठिन है। वित्त मंत्री ने कहा कि कैशलेस इकॉनमी से भ्रष्टाचार, कालेधन और आतंकवाद के लिए प्रयोग होने वाले पैसे पर स्वयं ही लगाम लग जाएगी।
Cashless economy लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Cashless economy लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
13 दिसंबर 2016
29 नवंबर 2016
दिल्ली का लक्ष्मी बाई कॉलेज देश की कैशलेस इकॉनमी का पहला उदाहरण
दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मी बाई कॉलेज को कैशलेस बना दिया गया है। कैश की कमी के कारण कॉलेज प्रशासन ने यह कदम उठाया है। बैंक ऑफ़ इंडिया के सहयोग से जारी किया गया स्मार्ट ID कार्ड विभिन्न पेमेंट करने के साथ साथ और भी सुविधाएं दे रहा है। कॉलेज की छात्राएं स्मार्ट ID कार्ड में जितना चाहे पैसा ऑनलाइन जमा कर सकती हैं और उसी कार्ड को कॉलेज कैंपस के भीतर कैंटीन से लेकर फोटोकॉपी कराने तक के लिए इस्तेमाल करा सकती हैं। यह कॉलेज प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया मिशन कार्यक्रम में काफी सक्रीय है। लक्ष्मी बाई कॉलेज की स्टूडेंट्स को अब कॅश की कोई चिंता नहीं है । यहाँ की छात्राओं को नवम्बर के प्रथम सप्ताह में ही डिजिटल आइकार्ड मिल गए थे, जो कि 500 और 1000 के मौजूदा नोटों का चलन बंद होने के बाद उनकी जरूरतों के लिए काफी महत्वपूर्ण है।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)

