काले धन वालों की पकड़ के लिए भारत ने स्विट्जरलैंड के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। अब नए वर्ष से भारत और स्विट्जरलैंड के बीच स्वत ही टैक्स संबंधी सूचना का आदान-प्रदान होने लगेगा। केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड- सीबीडीटी ने एक ट्वीट में कहा कि स्विट्जरलैंड में संसदीय प्रक्रिया पूरी होने और आपसी समझौते पर हस्ताक्षर हो जाने के बाद अब भारत और स्विट्जरलैंड के बीच पहली जनवरी 2018 से सूचना का आदान-प्रदान शुरू हो जायेगा। इस समझौते पर सीबीडीटी के अध्यक्ष सुशील चंद्र और भारत में स्विट्जरलैंड के राजदूत एंद्रेज बॉम ने नई दिल्ली में हस्ताक्षर किये।
Black money लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Black money लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
22 दिसंबर 2017
24 मार्च 2017
काले धन से छुटकारा 31 मार्च के बाद पड़ेगा बहुत महँगा
काले धन के खुलासे की आखिरी तारीख 31 मार्च है।आयकर विभाग ने काला धन रखने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि लोग अघोषित धन खुलासा जल्दी कर दें क्योंकि 31 मार्च के बाद इस पर भारी जुर्माना देना होगा। आयकर विभाग के एक विज्ञापन में कहा गया है कि अपने काले धन की घोषणा करें या बाद में दंड भुगतें। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत बेहिसाब आय की घोषणा निधारित तारीख तक की जा सकती है। काला धन बैंक या डाकघर के खाते में भी लोग जमा कर सकते हैं। जमा अघोषित राशि पर कुल 49.90 प्रतिशत टैक्स देना होगा। अंतिम दिन के बाद इसपर दंड और कर के रूप में 77.25 प्रतिशत तक जुमाना लग सकता है तथा कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
3 फ़रवरी 2017
एक्सिस बैंक काले धन को सफ़ेद करने में रही चेम्पियन
मोदी सरकार ने नोटबंदी के जरिये ब्लैक मनी और कर्रेप्शन रोकने की पहल की वहीं देश की कई बैंकों ने काले धन को बदलने में खूब पैसा बनाने की कोशिश की। जिसमें एक्सिस बैंक चैंपियन रही। जिसने काले धन वालों के 71.5 करोड़ रूपये के पुराने नोट अवैध तरीके बदले। 14 बैंक शाखाओं नाम लिस्ट में है जिनके कर्मचारियों ने जमकर धंधा किया। इस जुगाड़ी धंधे में अबतक नौ बैककिर्मयों की पकड़ की जा चुकी है। उन्हें अपने नोकरी से हाथ तक धोना पड़ा है। यह सूचना वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने लोकसभा में पूछे एक सवाल में दी। बताया गया है स्टेट बैंक ऑफ मैसूर में 1.9 करोड़, बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 54.90 करोड़ और सिंडिकेट बैंक में छह लाख रुपये के पुराने नोट अवैध तरीके से बदले गये। अवैध रूप से नोट बदलने के धंधे में धनलक्ष्मी बैंक भी पीछे नहीं रही। वहां के आठ कर्मचारियों की भी पकड़ हो गई है।
16 दिसंबर 2016
काले धन के विरुद्ध लड़ाई में जनता नरेंद्र मोदी का साथ दे - आमिर खान
बॉलीवुड स्टार आमिर खान ने नोटबंदी की सराहना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस निर्णय की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि काले धन की इस लड़ाई में जनता को सरकार का साथ देना चाहिए। उन्होंने कहा इस समय लोगों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ रही है किन्तु इससे देश का भविष्य उज्वल है। आमिर ने कहा नोटबंदी के कारण उन लोगों को ज्यादा परेशानी है जिनके पास कला धन जमा है लेकिन मुझे कोई परेशानी नहीं हुयी क्योंकि मेरे पास काला धन नहीं है।जनता को नरेंद्र मोदी की इस पहल को खुलकर समर्थन करना चाहिए। उन्होंने लोगों से कहा कि देश से काला धन हटाने और कर्रेप्शन ख़त्म करने के लिए हमें प्रधानमंत्री के डिजिटल प्रोग्राम में आना होगा। आमिर की फिल्म 'दंगल' जल्द ही पर्दों पर आने वाली है।
ब्लैकमनी वालों को सरकार ने फिर दी थोड़ी ऑक्सीजन
ब्लैकमनी रखने वालों को मोदी सरकार ने एक और अंतिम मौके की पेशकश है। 31 मार्च तक काले धन रखने वाला कोई भी व्यक्ति 50 प्रतिशत टैक्स देकर अपनी काली सम्पति को सफ़ेद कर सकता है। यह योजना कल से उपलब्ध हो जाएगी। इससे शायद ब्लैकमनी वालों को थोड़ी ऑक्सीजन मिलेगी। इस सम्बन्ध में सूचना देते हुए राजस्व सचिव हसमुख आधिया ने जनता से अपील की कि यदि उनकी जानकारी में किसी के पास कालाधन है, तो उसकी सूचना विशेष मेल पर भेज सकते हैं। जो इसकी सूचना देगा उस व्यक्ति का नाम गोपनीय रहेगा। इसके बाद सरकार ने कहा कि भविष्य में बेनामी संपत्ति पर हमला किया जायेगा.
13 दिसंबर 2016
डिजिटल लेन-देन से लगाम लगेगी टैक्स चोरों पर - जेटली
डिजिटल लेन-देन से भविष्य में देश के टैक्स चोर आयकर के जाल में आ सकते हैं, जिससे टैक्स चोरी पर लगाम लगाई जा सकेगी । विमुद्रीकरण से कांग्रेस सबसे ज्यादा परेशान है। वित्त मंत्री जेटली ने कहा सरकार लोगों की समस्याओं को खत्म करने में लगी है,प्र्त्येक दिन रिजर्व बैंक के बैंकिंग सिस्टम में बड़ी मात्रा में कैश डाला जा रहा है और स्थिति सामान्य हो रही है । दूसरी ओर पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने विमुद्रीकरण को लेकर मोदी सरकार के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा था कि पूरे भारत को लेसकैश इकोनॉमी बनाना बहुत कठिन है। वित्त मंत्री ने कहा कि कैशलेस इकॉनमी से भ्रष्टाचार, कालेधन और आतंकवाद के लिए प्रयोग होने वाले पैसे पर स्वयं ही लगाम लग जाएगी।
10 दिसंबर 2016
रोजाना बरामद हो रहा है देश में करोड़ों का काला धन
आयकर विभाग ने छापा मारकर कर्नाटक के चित्रदुर्गा व हुबली में 5.7 करोड़ रुपये के नोट जब्त किये हैं जिसमें 90 लाख पुरानी करेंसी के नोट हैं। 32 किलोग्राम सोना भी आयकर विभाग ने पकड़ा है। आश्चर्य की बात यह है इतनी अधिक मात्रा में पांच करोड़ के नये नोट अचानक कहाँ से आए। जबकि नए नोटों के लिए बैंकों में लाइनें लगी हैं। बताया जाता है की एक घर में भारी मात्रा में पैसा और सोना बॉथरूम में छिपा कर रखा गया था। यह पैसा तमिलनाडु के रेत खनन समूह से सम्बंधित बताया जाता है।
26 नवंबर 2016
देश की अर्थव्यवस्था को कमज़ोर कर रही थी नकली मुद्रा और काला धन - नीतीश
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि काले धन और भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए उठाए हर कदम के मैं पक्ष में हूँ । पटना में आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए श्री कुमार ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री के नोटबंदी के लिए निर्णय के लिए अपना समर्थन स्पष्ट कर दिया था।हालांकि ज्यादातर दलों ने इसमें प्रधानमंत्री का साथ नहीं दिया ।नीतीश कुमार का मानना है कि अंततः यह देश की जनता के लिए लाभ दायक सिद्ध होगा । उन्होंने कहा काला धन और नकली मुद्रा हमारी अर्थव्यवस्था को कमज़ोर करने में लगी थी।
प्लास्टिक मनी के जरिये करेप्शन और ब्लैक मनी रोकेगी मोदी सरकार
मोदी सरकार विदेशों की तरह भारत में भी डेबिट कार्ड के इस्तेमाल पर ज्यादा बल दे रही है। जिससे ब्लैक मनी और करेप्शन करने वालों के लिए मुश्किलें बढ़ेंगी और आम आदमी का जीवन आसान हो जाएगा । नोटबंदी के बाद मोदी सरकार की कागजी मनी के स्थान पर प्लास्टिक मनी को ज्यादा बढ़ावा देने की योजना है। जिससे देश में करेप्शन पर लगाम लगाने में सहायता मिल सकती है। हाल ही में केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने कहा है कि आधार कार्ड या कोई भी वैध पहचान पत्र होने पर बैंक में खाता न होते हुए भी लोगों को प्री रिचार्ज डेबिट कार्ड दिया जा सकेगा। साथ ही किसी व्यक्ति के परिवार में किसी के पास बैंक खाता है तो उससे इस कार्ड को लिंक किया जा सकेगा । देश की सभी बैंकों को इस सम्बन्ध में वित्त मंत्रालय द्वारा निर्देश भी दे दिए गए हैं। नाबालिग लोग भी प्री रिचार्ज डेबिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। प्री रिचार्ज डेबिट कार्ड के रिचार्ज की अधिकतम या न्यूनतम सीमा क्या होगी यह अभी तय नहीं किया गया है ।
18 नवंबर 2016
काले धन को सफेद करने के अपराध में भागीदार न बनें
नई दिल्ली। सरकार ने पहले इस आशय की घोषणा की थी कि कारीगरों, कामगारों, गृहणियों इत्यादि द्वारा बैंकों में जमा की जाने वाली छोटी राशियों पर आयकर विभाग वर्तमान आयकर छूट सीमा के 2.5 लाख रुपये रहने के तथ्य को ध्यान में रखते हुए कोई भी सवाल नहीं करेगा। इस बीच, ऐसी जानकारियां मिली हैं कि कुछ लोग अपने काले धन को नये नोटों में बदलने के लिए अन्य व्यक्तियों के बैंक खातों का उपयोग कर रहे हैं, जिसके लिए उन खाताधारकों को इनाम भी दिया जा रहा है जो अपने खातों के इस्तेमाल की अनुमति देने पर सहमत हो जाते हैं।
दूसरे का ब्लैक मनी अपने खाते में न डालें, सरकार की सख्त चेतावनी
सरकार ने इस बात की चेतावनी दी है कि काले धन को नए नोटों में बदलने के लिए दूसरे लोगों के बैंक खातों का उपयोग न करें। ऐसा करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। सरकार ने अपील की है कि लोग काले धन को सफेद करने के अपराध में भागीदार न बनें तथा इसे समाप्त करने में सरकार की सहायता करें । किसी दूसरे का ब्लैक मनी यदि कोई खातेदार अपने खाते में वाइट करने के लिए डालता पाया जायेगा तो इस तरह की कर चोरी पर आयकर के साथ-साथ जुर्माना भी लगाया जा सकता है। बैंक खातों के दुरुपयोग की अनुमति देने वाले व्यक्तियों पर उकसाने के लिए आयकर अधिनियम के तहत मुकदमा चलाया जा सकता है।
15 नवंबर 2016
ब्लैक मनी वालों को हर तरफ से घेर लिया है मोदी ने
नई दिल्ली। नोट बंदी के बाद लोग काले धन का उपयोग ज्वेलरी खरीदने में कर रहे हैं। ब्लैक मनी को खपाने के लिए लोग सोना, चांदी खरीदने को ही सबसे उपयुक्त तरीका मान रहे हैं । इनकम टैक्स विभाग की ज्वेलर्स के ऊपर खास नज़र है कि कहीं बिना पैन दर्ज किये बड़ी संख्या में 500 और 1000 रुपये के पुराने नोटों द्वारा दो लाख रुपये से कम की कई किश्तों में ज्वेलरी की बिक्री तो नहीं की जा रही है। बताया जाता है कि राजधानी में कई ज्वेलर्स की सीसीटीवी फुटेज एक्साइज विभाग ने जब्त कर ली है। जिसके द्वारा द्वारा सोने की बड़ी मात्रा में खरीद बेच के लिए ज्वेलर्स की दुकानों आने वालों की पहचान की जा सके और उनके विरुद्ध उचित कार्रवाई की जा सके ।
13 नवंबर 2016
मोदी ने देशवासिओं से मांगे सिर्फ 50 दिन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा में कहा कि 500 और 1000 के पुराने नोट बंद करने के कारण मेरा काफी विरोध भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि मैं 70 साल का लूटा हुआ पैसा बापिस निकलवा रहा हूँ। मोदी ने लोगों से इसे साफ़ करने के लिए 50 दिन की मांग की है। प्रधान मंत्री ने यहाँ तक कहा यदि मैं अपने इस मिशन सफल नहीं हुआ तो मुझे आपकी हर सजा मजूर होगी। अब शीघ्र ही हमारा बेनामी संपत्ति वालों पर कानूनन रूप से अटेक करने का प्रोग्राम है। मोदी ने भावुक हो कहा कि मैं देश वासियों को विश्वास दिलाता हूँ यदि एक बार देश स्वच्छ हो गया तो कोई मच्छर भी आस-पास नहीं आएगा।
12 नवंबर 2016
काले धन पर शिकंजा कसने के लिए दूसरे उपाय 30 दिसम्बर के बाद
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उनकी सरकार देश के ईमानदार लोगों के हितों की रक्षा के लिए सब कुछ करेगी। उन्होंने भारत से भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने के लिए भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। नरेन्द्र मोदी ने कहा कि गरीबी के खतरे देश को मुक्त करने की जरूरत है। 500 और 1000 रूपये के नोटों को बंद करके मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार क्र खिलाफ पहला शिकंजा कसा अब 30 दिसम्बर के बाद काले धन पर शिकंजा कसने के लिए नए उपायों को शुरू करने के संकेत दिए गए हैं। भारत रवाना होने से पूर्व वह जापान में कोबे शहर में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित कर रहे थे।
11 नवंबर 2016
कठनाई भरे दौर के बाद शुरू होगा निवेशों का सिलसिला
इन्वैस्टोरों को सही दिशा सुझाना फाइनैस एडवाइजरों के लिये बडी चुनौती
![]() |
| अब निवेश को प्रेरित करना चुनौती:सचदेवा |
आगरा: केन्द्र सरकार द्वारा एक हजार और पांच सौ रूपये के नोट प्रचलन से बाहर कर दिये जाने से बना हुआ असमंजस का माहौल अब थमने की ओर है और अधिकतम एक सप्ताह का संक्रमण काल और बना रहने के बाद सब कुछ सामान्य हो जायेगा। किन्तु इसके बाद एक ऐसा दौर शुरू होगा जिसमें निवेशकों, उद्यमियों को भरपूर अवसर होंगे साथ ही देश के आम उपभोक्तााओं के लिये भी तमाम राहतेंं होंगी। यह कहना है, आयकर विभाग के पूर्व अधिकारी एवं वित्तीय विश्लेषक श्री आर के सचदेवा
10 नवंबर 2016
भारत को काले धन और नकली नोटों से मिलेगा छुटकारा
भारत से काले धन और नकली नोटों से छुटकारे की और प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का यह सशक्त कदम बताया जा रहा है।1000-५०० रूपये के पुराने नोटों पर रोक के कारन दो दिन से एटीएम बंद थे।एटीएम दो दिन की बंदी के बाद फिर से काम करने लगे हैं। एटीएम मशीनों पर शायद ही कभी इतनी लंबी कतारें देखी गई हैं। उधर बैंकों में भी पुराने 1000-500 के नोट बदलने के लिए भी एहि हाल है लंबी लाइनें। जनता बैंकों के द्वार खुलने से पूर्व ही लाइनों में लगे हुए हैं। बैंकों में कैश ख़त्म होने से लोगों की काफी परेशानियों का सामना करना पद रहा हैं । वर्तमान में जनता की सुविधा के लिए एटीएम से 100 और 2000 रुपए के नोट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पुराने 1000-500 के नोटों के बदले बैंकें और पोस्ट ऑफिस फिलहाल अधिकतम 4000 रुपये दे रहे हैं।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)















