India लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
India लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

13 अप्रैल 2017

हाई स्पीड और सेमी- हाई स्पीड रेल विकास में मिलेगा फ्रांस का सहयोग

रेल मंत्री  सुरेश प्रभाकर प्रभु ने फ्रांस के परिवहन मंत्री  एलेन विडालीज और उनके   शिष्टमंडल से मिलकर भारत और फ्रांस ने 2013 में भारत के रेल मंत्रालय और फ्रेंच नेशनल रेलवे (एसएनसीएफ) के बीच हस्ताक्षरित ज्ञापन समझौते के तहत  सहयोग को विकसित करने की प्रतिबद्ध जताई। भारत में 66600 किलोमीटर रेलवे और 7000 से अधिक स्टेशन हैं। विशेष प्राथमिकता  क्षेत्र सुरक्षा गति में सुधार लाने, स्टेशनों की मरम्मत और सुधार, यात्री सुविधाएं, माल ढुलाई और नेटवर्क का विस्तार करने पर केंद्रित हैं।
      फ़्रांस में रेलवे नेटवर्क 30 000 किमी लंबा है, 2000 किलोमीटर से अधिक हाई स्पीड ट्रैक और लगभग 3000 स्टेशन हैं। हाई स्पीड नेटवर्क का अभी भी विस्तार किया जा रहा है। फ़्रांस में सुरक्षा और सुविधाओं में सुधार निश्चित रूप से चिंता का विषय बना हुआ है।

29 नवंबर 2016

दिल्ली का लक्ष्मी बाई कॉलेज देश की कैशलेस इकॉनमी का पहला उदाहरण

दिल्ली विश्वविद्यालय के लक्ष्मी बाई कॉलेज को  कैशलेस बना दिया गया है।  कैश की कमी के कारण कॉलेज प्रशासन ने यह कदम उठाया है। बैंक ऑफ़ इंडिया के सहयोग से जारी किया गया  स्मार्ट ID कार्ड विभिन्न  पेमेंट करने के साथ साथ और भी सुविधाएं दे रहा है। कॉलेज की  छात्राएं स्मार्ट ID कार्ड में जितना चाहे पैसा ऑनलाइन जमा कर सकती हैं और उसी कार्ड को कॉलेज कैंपस के भीतर कैंटीन से लेकर फोटोकॉपी कराने तक के लिए इस्तेमाल  करा सकती हैं। यह कॉलेज प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया मिशन कार्यक्रम में काफी सक्रीय है। लक्ष्मी बाई कॉलेज की स्टूडेंट्स  को अब कॅश  की कोई  चिंता नहीं है । यहाँ की  छात्राओं को नवम्बर के प्रथम सप्ताह में ही डिजिटल आइकार्ड मिल गए थे, जो कि 500 और 1000 के मौजूदा नोटों का चलन बंद होने के बाद उनकी जरूरतों के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

26 नवंबर 2016

प्लास्टिक मनी के जरिये करेप्शन और ब्लैक मनी रोकेगी मोदी सरकार

मोदी सरकार विदेशों की तरह भारत में भी डेबिट कार्ड के इस्तेमाल पर ज्यादा  बल दे रही है। जिससे ब्लैक मनी और  करेप्शन करने वालों के लिए मुश्किलें बढ़ेंगी और आम आदमी का जीवन आसान हो जाएगा । नोटबंदी के बाद मोदी  सरकार की  कागजी मनी के स्थान पर  प्लास्टिक मनी को ज्यादा  बढ़ावा देने की योजना है। जिससे देश में  करेप्शन पर लगाम लगाने में सहायता मिल सकती है। हाल  ही में केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने कहा है  कि  आधार कार्ड या कोई भी वैध पहचान पत्र होने पर बैंक में खाता  न होते हुए भी लोगों को  प्री रिचार्ज डेबिट कार्ड दिया जा सकेगा। साथ ही  किसी व्यक्ति के परिवार में किसी के पास बैंक खाता है तो उससे इस कार्ड को लिंक किया जा सकेगा । देश की सभी  बैंकों को इस सम्बन्ध में वित्त मंत्रालय द्वारा  निर्देश भी दे दिए गए हैं। नाबालिग लोग  भी  प्री रिचार्ज डेबिट कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। प्री रिचार्ज डेबिट कार्ड  के रिचार्ज की अधिकतम या न्यूनतम सीमा क्या होगी यह अभी तय नहीं किया गया है ।

18 नवंबर 2016

बैंकों और एटीएम के सामने मदद के लिए खड़े हों भाजपा सांसद - मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा और राज्‍यसभा में  बीजेपी के  सांसदों को निर्देश दिए हैं  कि वे  बैंकों और  एटीएम के बाहर वहां जाकर  खड़े लोगों की परेशानी को सुलझाएं।एटीएम में कैश और नोट बदलवाने को लेकर लोगों को हो रही मुश्किलों में मदद करने के लिए वहां उपस्थित रहें। मोदी ने कहा है कि साथ ही उन्हें बताएं कि 500 और एक हजार रुपये के नोटों  का चलन बंद क्यों किया गया है। बैंक शाखाओं और एटीएम के बाहर अब भी  बड़ी संख्या में लोग कतारों में खड़े हैं। अधिकतर एटीएम में पैसा  आने पर जल्दी खत्म हो जाता  है।  2500 रुपये निकलने के लिए  एक-दो घंटे कतार में गुजरना साधारण बात है ।

14 नवंबर 2016

काले धन के खिलाफ आर पार की लड़ाई में जनता हमारे साथ - मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा नोट बंदी के लिए सरकार मजबूत निर्णय ले चुकी है। इसे कतई भी बापिस नहीं लिया जायेगा। उन्होंने कहा विपक्ष की पार्टियां  काले धन के खिलाफ हमारी  इस लड़ाई में  बाधा डालने की कोशिश में हैं। हम किसी भी प्रकार का दबाब स्वीकार नहीं करेंगे। मोदी ने संसद के शीत कालीन शुरू होने से पूर्व अपनी पार्टी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक संगठन की बैठक में कहा कि काले धन के खिलाफ लड़ाई में देश की जनता हमारे साथ है। जनता जानती है परेशानियां सिर्फ थोड़े समय की है उसके बाद इससे सबको लाभ मिलेगा। मोदी ने कहा हम किसी भी दबाब में नोटबंदी कानून को बापिस नहीं लाइन वाले हैं, देश के कोने कोने की जनता परेशानियों के बावजूद  हमारा साथ दे रही है। इस मुद्दे पर पुर्नविचार करने का प्रश्न ही नहीं उठता है। 

12 नवंबर 2016

हाई स्पीड बुलेट ट्रेन का सपना होगा पूरा

प्रधानमंत्री मोदी  जापान से हाई स्पीड बुलेट  ट्रेन का सौदा कर भारत लौट रहे हैं। लगता है नरेन्द्र मोदी  बुलेट  ट्रेन की तरह भारत को हर छेत्र में दौड़ाना चाहते हैं। चाहें वह काले धन के खिलाफ लड़ने का छेत्र क्यों न हो। यह पहली हाई स्पीड ट्रेन 2023 में शुरू हो जाएगी। जापान ने भारत को विश्वास दिलाया कि मुंबई और अहमदाबाद के बीच हाइस्पीड बुलेट ट्रेन मार्ग का निर्माण कार्य 2018 में आरम्भ हो जाएगा और ये पांच वर्ष  में बनकर तैयार हो जाएगा। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बुलेट ट्रेन एक साथ यात्रा का आनंद लिया । स्पीड बुलेट  ट्रेन प्रोजेक्ट  लिए तकनीक हस्तांतरण और मेक इन इंडिया पर कार्यबल का गठन किया जाएगा जिसमें दोनों देशों के प्रतिनिधि  होंगे। 

11 नवंबर 2016

कठनाई भरे दौर के बाद शुरू होगा निवेशों का सिलसिला

इन्वैस्टोरों को सही दिशा सुझाना फाइनैस एडवाइजरों के लिये बडी चुनौती
अब निवेश को प्रेरित करना चुनौती:सचदेवा 
 आगरा: केन्द्र सरकार द्वारा एक हजार और पांच सौ रूपये के नोट प्रचलन से बाहर कर दिये जाने से बना हुआ असमंजस का माहौल अब थमने की ओर है और अधिकतम एक सप्ताह का संक्रमण काल ​​और बना रहने के बाद सब कुछ सामान्य हो जायेगा। किन्तु इसके बाद एक ऐसा दौर शुरू होगा जिसमें निवेशकों, उद्यमियों को भरपूर अवसर होंगे साथ ही देश के आम उपभोक्तााओं के लिये भी तमाम राहतेंं होंगी। यह कहना है, आयकर विभाग के पूर्व अधिकारी एवं वित्तीय विश्लेषक श्री आर के सचदेवा

हाथ लगाने से डर रहे हैं लोग 500 और 1,000 रुपये के पुराने नोटों से

500 और 1,000 के अचानक बंद करने से सबसे अधिक झटका लगा है छोटे व्यापारियों  को।सरकार  ने 500 और 1,000 रुपये के नोटों का इस्तेमाल सहकारी दुकानों से सामान खरीदने  घरेलू उपयोगिता बिल, ईंधन, करों और शुल्कों को जमा करने के लिए  72 घंटे और  बढ़ा  दिए हैं। सरकार  ने  तो कहा है कि  72 घंटे और  इन   स्थानों पर  पुराने  नोट लिए जायेंगे किन्तु स्थिति इतनी ख़राब है कि इन स्थानों  पर पुराने नोटों को  लेने की से बच रहे   हैं। पुराने नोटों को कोई नहीं हाथ लगाना  चाहता है। सरकारी सूचना  अनुसार कोर्ट फीस भी पुराने 500 और 1,000 रुपये के  नोटों में दी जा सकती है । वित्त  मंत्री द्वारा विश्वास दिलाने के बावजूद लोगों में डर  व्याप्त है। वित्त मंत्रालय ने उपभोक्ता सहकारी भंडार से पुराने नोटों के साथ  सामान खरीदते समय ग्राहकों से  आईडी प्रूफ दिखाने  के आदेश  दिए हैं। 

10 नवंबर 2016

एटीएम फिरसे करने लगेंगे पहले की तरह काम

500 और 1000 रुपये के नोटों के चलन को सरकार द्वारा रोकने के बाद 2000 और 500 रूपये के नए नोट निकाले गए हैं। 500 और 1000  के नोटों को अचानक मोदी सरकार द्वारा बंद किये जाने से  लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। हर व्यक्ति 2000 रुपए का नया नोट हाथ से छूने का इच्छुक है। यहाँ तक लोग नए नोट के साथ सेल्फी भी ले रहे हैं। काले धन पर विजय पाने के लिए  मोदी सरकार के  इस निर्णय से आम आदमी खुश नज़र आ रहा है।  शुक्रवार से एटीएम भी सामान्य ढंग से काम करने लगेंगे ऐसा विश्वास दिलाया हैं बैंकों ने ।सरकारी  सूचना अनुसार  पहले  एटीएम से  निकासी की सीमा 2000 रुपये प्रतिदिन होगी जो 19 नवंबर से बढ़ाकर 4,000 रुपये कर दी जाएगी। सरकार ने भी कहा है कि जरूरत के मुताबिक बैंकों में मुद्रा जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

7 नवंबर 2016

भारत में विदेशी पर्यटकों के आगमन में हुई वृद्धि

लन्दन। पर्यटन  मंत्री डॉ महेश शर्मा ने लन्दन में वर्ल्ड ट्रैवल मार्केट के अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि हाल के वर्षों में भारत में विदेशी पर्यटकों के आगमन में हुई वृद्धि से भारतीय पर्यटन की संभावना निश्चित रूप से बहुत आशाजनक हुई है। उन्होंने कहा कि 2015 में 8.03 लाख विदेशी पर्यटक भारत आए जबकि 2014 में 7.68 मिलियन विदेशी पर्यटक भारत आए थे। इस प्रकार 4.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार आर्थिक विकास के लिए पर्यटन के योगदान के बारे में जागरूक है और सरकार यात्रियों का भारत भ्रमण बहुत सुविधाजनक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। 

19 सितंबर 2016

2000 करोड़ रुपये से अधिक सोने की तस्करी का रैकेट पकड़ा गया

7000 किलोग्राम सोने की तस्करी
राजस्व गुप्तचर निदेशालय (डीआरआई) की दिल्ली जोनल इकाई ने सोने की तस्करी का एक बड़ा रैकेट पकड़ा है। इस रैकेट ने ढाई साल के दौरान 7000 किलोग्राम सोने की तस्करी की थी जिसकी कीमत 2000 करोड़ रुपये से अधिक थी। यह कदाचित भारत की अब तक की सबसे बड़ी सोने की तस्करी का मामला है।
यह मामला उस समय प्रकाश में आया जब डीआरआई की दिल्ली जोनल इकाई ने एक सितंबर, 2016 और दो सितंबर, 2016 की रात में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के घरेलू कार्गो टर्मिनल पर 10 किलोग्राम सोना पकड़ा था। पकड़ी गयी सोने की छड़ें 24 कैरेट शुद्धता वाली थीं और भारत-म्यांमार जमीनी सीमा के जरिये भारत में तस्करी करके लायी गयी थीं। बाद में इन्हें गुवाहाटी से घरेलू उड़ान द्वारा दिल्ली लाया गया था। पकड़े गये सोने की बाजार कीमत लगभग 3.1 करोड़ रुपये है। डीआरआई वायुसेवाओं के कर्मचारियों और अन्य लोगों की लिप्तता की जांच कर रहा है।

9 सितंबर 2016

महिलाएं उ प्र में सुरक्षित नहीं कहा राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्या ने आगरा में

 आयोग की सदस्या सुषमा साहू
आगरा। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्या सुषमा साहू ने आगरा में कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून और व्यवस्था बड़ी ही दयनीय है। प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा पर उन्होंने खेद व्यक्त किया। सुषमा साहू जो कि उत्तर प्रदेश दौरे पर हैं  ने कहा, मुझे खुद को भी  यहाँ डर सा महसूस हो रहा है। वह आगरा में पंद्रह वर्षीय लड़की नाज़िया  से भी मिली जिसे  रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार प्राप्त हुआ था। उन्होंने कहा महिलाओं पर बढ़ते अत्याचारों पर प्रदेश सरकार काबू करने में असफल है। पूरे प्रदेश  में महिलाओं में डर सा व्याप्त हो गया है। अराजकता यूपी में प्रबल होती जा रही है , कहा राष्ट्रीय महिला आयोग की सुषमा साहू ने। 

8 मई 2016

ब्रिटेन का यूरोपीय संघ में रहना भारत के हित में

( यूरोपीय सांसद  ज्योफ्री वान ओर्डन )
ब्रिटेन यूरोपीय संघ में रहे या न रहे इसपर ब्रिटेन में 23 जून को जनमत संग्रह होना है। किन्तु भारत और अमेरिका चाहते हैं कि  ब्रिटेन यूरोपीय संघ में बना रहे। ब्रिटिश कंजरवेटिव पार्टी के नेता और यूरोपीय सांसद  ज्योफ्री वान ओर्डन ने भारतीय पत्रकारों के एक  प्रतिनिधिमंडल से मिलने पर बताया कि उनका मानना है कि ब्रिटेन अलग होने से यूरोपीय संघ को तगड़ा झटका लग सकता है। भारत समेत कोई भी राष्ट्रमंडल देश ब्रिटेन को ईयू से अलग होने के कतई पक्ष में नहीं है क्योंकि ब्रिटेन के बाहर होने से राष्ट्रमंडल देशों की  यूरोपीय संघ आर्थिक संबंधों का तालमेल बनाए रखने में कुछ दिकतें आ सकती हैं ।

14 फ़रवरी 2016

पटरियों पर मल त्यागने और कचरा फेंकने वालों पर लगेगा 5000 रूपए का जुर्माना

नई दिल्ली। रेलवे की पटरिओं और ट्रैक के इर्द गिर्द कूड़ा फेंकना और इसको सार्वजनिक टॉइलट की तरह इस्तेमाल करना दिल्ली ही नहीं  पूरे भारत में एक  आम बात है। यदि आप सुबह के समय ट्रेन में यात्रा कर रहे हैं तो खिड़की से  बाहर का दृश्य कुछ और ही तरह का भारत दर्शन कराता है। कई बार तो विदेशी लोग सुबह सुबह  खिड़की से  बाहर देखकर पूछते सुने गए हैं " पटरी के किनारे लोग लाइन से क्यों बैठे हैं "। इस सम्बन्ध में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल  के अध्यक्ष न्यायमूर्ति स्वतंत्र कुमार की अध्यक्षता वाली पीठ ने दिल्ली सरकार और दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड को निर्देश दिया कि वह रेल पटरियों के आसपास की झुग्गी बस्तियों के पुनर्वास पर..

11 फ़रवरी 2016

सिद्धू होंगी भारत में ऑस्ट्रेलिया की नई उच्चायुक्त

भारतीय मूल की हरिंदर सिद्धू भारत में  ऑस्ट्रेलिया की  नई उच्चायुक्त होंगी । सिद्धू निवर्तमान उच्चायुक्त पैट्रिक सुकलिंग  की जगह लेंगी।सिद्धू की नियुक्ति की घोषणा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री, जूली बिशप ने कहा, भारत, ऑस्ट्रेलिया के सबसे करीबी और सबसे महत्वपूर्ण साझेदारों में से एक है। जूली ने आशा की, कि ऑस्ट्रेलिया का  भारत के साथ व्यापक आर्थिक सहयोग  और बढ़ेगा ।