उत्तर प्रदेश में हुए एक ओपिनियन पोल के अनुसार आज की स्थिति में किसी भी पार्टी को बहुमत मिलना मुश्किल है। पोल अनुसार पारवारिक झगड़ों के बावजूद समाजवादी पार्टी अब भी अपना पहला स्थान बनाये हुई है। सपा को 141-151 और भाजपा और उसके सहयोगी दलों को 129-139 सीटें और कांग्रेस को 13-19 के बीच सीटें मिलने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश में यादव वोटों का चुनावों में बहुत महत्त्व है। यादव वोट ही समाजवादी पार्टी को मुख्य वोट बैंक हैं। पोल के अनुसार प्रदेश में 75 प्रतिशत यादव वोटर अब भी समाजवादी पार्टी के साथ हैं। यदि सपा दो भागों में बंटती है तो यादव वोट भी दो भागों में बंटने का अनुमान है। बचे हुए 25 प्रतिशत यादव वोटों में भाजपा के साथ 14,बीएसपी के साथ 4 और कांग्रेस के साथ 5 प्रतिशत वोट जायेंगे। सपा के दो भाग बंटने से बीजेपी को भारी लाभ होगा।
