10 दिसंबर 2016

सीटों के बटवारे पर झगड़ते कांग्रेस और सपा, आगे कैसे चलाएंगे सरकार

लखनऊ। लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का सीट बटवारे पर सहमत होना मुश्किल हो रहा है। उधर मुलायम सिंह बिना गठबंधन के सब सीटों  पर अकेले ही  जीतने पर अड़े हुए हैं। किन्तु अखिलेश यादव का अनुमान है कि बिना कांग्रेस के साथ  गठबंधन के  चुनाव में जीतना आसान नहीं होगा। बताया जाता है कांग्रेस 403 सदस्यीय विधानसभा में 60 से कम सीट पर तैयार होने वाली नहीं है। लेकिन इतनी सीटें अखिलेश कांग्रेस को देने के लिए  कतई तैयार नहीं हैं। अखिलेश यदि चाहें भी किन्तु  मुलायम  सीट बटवारे पर बहुत मुश्किल हैं। यदि यह  गठबंधन नहीं बना तो इसका सीधा फायदा होगा बी जे पी को और शायद बी जे पी चाहती भी यही है। ध्यान दें मुलायम और अखिलेश के बीच सैंडविच बने सपा नेता  अमर सिंह ने कांग्रेस और सपा के बीच गठजोड़ कराने के लिए प्रशांत किशोर से मुलायम सिंह के बीच तार जोड़ने की कोशिश की थी , लेकिन बात नहीं बन पा रही है।